बिजनेस

चांदी का भाव आज का 23 जनवरी 2026: फिर बना कीमतों का नया रिकॉर्ड, जानें पटना, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 23 January 2026: चांदी की कीमतें एक बार फिर नई रिकॉर्ड हाई पहुंच गई हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 23 January 2026 : चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। चांदी की कीमतों में फिर तेजी आई और ये वायदा कारोबार में नई लाइफटाइम हाई पर पहुंच गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट भाव 12,638 रुपये, या करीब 4 प्रतिशत बढ़कर, 3,39,927 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। गुरुवार को यह घटकर 3,16,958 रुपये प्रति किलो हो गया था। बुधवार को चांदी वायदा भाव 3,35,521 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मार्च डिलीवरी के लिए चांदी वायदा भाव 3.02 डॉलर, या 3.14 प्रतिशत बढ़कर 99.39 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। इसकी कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2,35,701 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी का भाव घटकर 3,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 2,99,711 रुपये किलो था, जो दोपहर तक बढ़कर 3,18,960 रुपये किलो हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 3,17,705 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली3,40034,0003,40,000
मुंबई3,40034,0003,40,000
कोलकाता3,40034,0003,40,000
चेन्नई3,60036,0003,60,000
पटना3,40034,0003,40,000
लखनऊ3,40034,0003,40,000
कानपुर3,40034,0003,40,000
मेरठ3,40034,0003,40,000
अयोध्या3,40034,0003,40,000
गाजियाबाद3,40034,0003,40,000
नोएडा3,40034,0003,40,000
चंडीगढ़3,40034,0003,40,000
गुरुग्राम3,40034,0003,40,000
जयपुर3,40034,0003,40,000
अहमदाबाद3,40034,0003,40,000
पुणे3,40034,0003,40,000
लुधियाना3,40034,0003,40,000
गुवाहाटी3,40034,0003,40,000
इंदौर3,40034,0003,40,000
बैंगलोर3,40034,0003,40,000
भुवनेश्वर3,60036,0003,60,000
केरल3,60036,0003,60,000
रायपुर3,40034,0003,40,000
हैदराबाद3,60036,0003,60,000
कटक3,60036,0003,60,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहे चांदी के दाम

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को सोना और चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गए। चांदी ने भी अपनी लगातार नौ दिनों की रिकॉर्ड तेजी पर विराम लगाते हुए 14,300 रुपये यानी 4.3 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की और 3,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुई। इससे पहले सत्र में चांदी 11,300 रुपये चढ़कर 3,34,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 93.36 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इससे पहले यह मंगलवार को 95.89 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

वायदा कारोबार में मार्च आपूर्ति के लिए चांदी के वायदा भाव में 1,534 रुपये यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 3,16,958 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। इसमें 9,555 लॉट का कारोबार हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 3,35,521 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद 3,18,492 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। यह पिछले बंद भाव से 17,029 रुपये यानी 5.07 प्रतिशत की गिरावट थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स के मार्च अनुबंध के चांदी वायदा भाव में भी गिरावट आई, लेकिन बाद में इसमें 1.30 अमेरिकी डॉलर यानी 1.41 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 93.94 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मंगलवार को चांदी का भाव रिकॉर्ड 95.78 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सुरक्षित निवेश की मांग घटने और रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते सोना और चांदी अपने उच्चतम स्तर से नीचे आए। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कुछ यूरोपीय देशों पर शुल्क लगाने की धमकी को वापस लिए जाने और ग्रीनलैंड को लेकर भविष्य के समझौते के ढांचे की घोषणा के बाद बाजार धारणा में सुधार हुआ। गांधी ने कहा कि इन टिप्पणियों से जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ी, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित परिसंपत्तियों में अपने दीर्घावधि दांव को घटा दिया। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा कि भू-राजनीतिक जोखिमों में नरमी आने से घरेलू बाजारों में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली। वहीं, ट्रंप की भारत के साथ अच्छे व्यापार समझौते की टिप्पणी से भी सोना-चांदी पर दबाव बना रहा।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह ने कहा कि विश्व आर्थिक मंच में ग्रीनलैंड को बलपूर्वक अधिग्रहण से ट्रंप के इनकार के बाद सोने पर दबाव बढ़ा है। हालांकि भू-राजनीतिक चिंताएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं, जिससे आगे चलकर सोने को सहारा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी बजट में आयात शुल्क बढ़ने की संभावना से भी घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों को समर्थन मिल सकता है।

चॉइस ब्रोकिंग के जिंस एवं मु्द्रा विश्लेषक आमिर मकदा ने कहा कि अपने रिकॉर्ड स्तर से चांदी में आई गिरावट वैश्विक जोखिम धारणा में बदलाव का संकेत है। लंबी अवधि में औद्योगिक मांग इसे सहारा दे सकती है, लेकिन फिलहाल व्यापार युद्ध से जुड़ी अनिश्चितता कम होने से भारी मुनाफावसूली देखी जा रही है। कोटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चेनवाला ने कहा कि अमेरिका के अहम महंगाई आंकड़ों और जापान के केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति बैठक से पहले सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय देशों पर नए शुल्क लगाने की चेतावनी वापस लेने और ग्रीनलैंड पर नरम रुख के संकेत से भू-राजनीतिक तनाव में कुछ कमी आई, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में मुनाफावसूली देखी गई। उन्होंने कहा कि बल का प्रयोग नहीं किए जाने के ट्रंप के आश्वासन से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा और सुरक्षित निवेश की मांग कम हो गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article