बिजनेस

चांदी का भाव आज का 23 दिसंबर 2025: नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची चांदी, जानें पटना, दिल्ली, नोएडा, मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 23 December 2025: चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। अब चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार नया-नया रिकॉर्ड बना रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 23 December 2025: चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। 2 लाख के पार नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी बढ़कर 2,07,727 रुपये किलो हो गई। दोपहर तक यह बढ़कर 2,09,250 रुपये किलो हो गई और शाम को बाजार बंद होने तक 2,11,000 रुपये किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में चांदी के वायदा भाव मार्च 2026 में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3,724 रुपये यानी 1.75 प्रतिशत चढ़कर 2,16,596 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक भारत में आज चांदी की कीमत 2,23,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आइए आगे जानते हैं आपके शहर में चांदी का भाव क्या है। दिनभर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे।

भारत के शहरों में चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर के नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,230₹22,300₹2,23,000
मुंबई₹2,230₹22,300₹2,23,000
कोलकाता₹2,230₹22,300₹2,23,000
चेन्नई₹2,340₹23,400₹2,34,000
पटना₹2,230₹22,300₹2,23,000
लखनऊ₹2,230₹22,300₹2,23,000
कानपुर₹2,230₹22,300₹2,23,000
मेरठ₹2,230₹22,300₹2,23,000
गाजियाबाद₹2,230₹22,300₹2,23,000
नोएडा₹2,230₹22,300₹2,23,000
गुड़गांव₹2,230₹22,300₹2,23,000
जयपुर₹2,230₹22,300₹2,23,000
अहमदाबाद₹2,230₹22,300₹2,23,000
पुणे₹2,230₹22,300₹2,23,000
लुधियाना₹2,230₹22,300₹2,23,000
गुवाहाटी₹2,230₹22,300₹2,23,000
इंदौर₹2,230₹22,300₹2,23,000
चंडीगढ़₹2,230₹22,300₹2,23,000
नासिक₹2,230₹22,300₹2,23,000
बैंगलोर₹2,230₹22,300₹2,23,000
अयोध्या₹2,230₹22,300₹2,23,000
भुवनेश्वर₹2,340₹23,400₹2,34,000
केरल₹2,340₹23,400₹2,34,000
रायपुर₹2,230₹22,300₹2,23,000
हैदराबाद₹2,340₹23,400₹2,34,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमतें भी 10,400 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 2,14,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 2.31 डॉलर या 3.44 प्रतिशत बढ़कर 69.45 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

चांदी का वायदा भाव

एमसीएक्स में चांदी के वायदा भाव में ज़बर्दस्त तेज़ी देखी गई। मार्च, 2026 में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 6,144 रुपये, यानी 2.95 प्रतिशत बढ़कर 2,14,583 रुपये प्रति किलोग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। पिछले एक सप्ताह में इसमें 15,588 रुपये, यानी 8.08 प्रतिशत की तेजी आई थी। मार्च, 2026 में डिलिवरी वाला अनुबंध कॉमेक्स चांदी वायदा 2.04 डॉलर या 3.02 प्रतिशत बढ़कर विदेशी कारोबार में 69.52 डॉलर प्रति औंस के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते इसमें 5.48 डॉलर या 8.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

क्यों बढ़े दाम

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष-जिंस राहुल कलंत्री ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छूकर हफ्ते की शुरुआत की। विश्व की छह प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर इंडेक्स, 98.60 पर स्थिर रुख के साथ कारोबार कर रहा था, जिससे सर्राफा की कीमतों को और समर्थन मिला।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने और चांदी के सोमवार को एक और नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने से सर्राफा में तेजी का दौर जारी रहा। गांधी ने कहा कि चांदी और सोने में निवेशकों की रुचि काफी बढ़ गई है क्योंकि अमेरिका में ब्याज दरें कम हो रही हैं, राजकोषीय चिंताएं बढ़ रही हैं और अमेरिकी अर्थव्यवस्था अधिक अनिश्चित होती जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे सुरक्षित-संपत्ति की ओर बदलाव आया है। इसके अलावा, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश विकल्प की मांग भी बढ़ गई है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कोटक म्यूचुअल फंड के कोष प्रबंधक, सतीश डोंडापति ने कहा कि चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं, जो बढ़ती निवेश मांग के साथ-साथ मजबूत औद्योगिक मांग को दर्शाती है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article