बिजनेस

चांदी का भाव आज का 20 मई 2026: 5000 रुपये लुढ़के रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 20 May 2026: चांदी के गहने खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 20 May 2026 : पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 5,000 रुपये टूटकर 2,66,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात तक 1.2% बढ़कर यानी 3243 रुपये बढ़त के साथ 2,73,362 रुपये किलो हो गई है। यह पिछले कारोबारी दिन 2,70,119 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई लेवल पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी दो प्रतिशत से अधिक बढ़कर 75.42 डॉलर प्रति औंस हो गई। गुडरिटर्न्स मुताबिक चांदी 5000 रुपये घटकर 2,80,000 रुपये प्रति किलो हो गई। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 2,68,713 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,64,952 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,67,302 रुपये किलो हो गया। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,800₹28,000₹2,80,000
मुंबई₹2,800₹28,000₹2,80,000
कोलकाता₹2,800₹28,000₹2,80,000
चेन्नई₹2,850₹28,500₹2,85,000
पटना₹2,800₹28,000₹2,80,000
लखनऊ₹2,800₹28,000₹2,80,000
मेरठ₹2,800₹28,000₹2,80,000
अयोध्या₹2,800₹28,000₹2,80,000
कानपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
गाजियाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
नोएडा₹2,800₹28,000₹2,80,000
गुरुग्राम₹2,800₹28,000₹2,80,000
जयपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
लुधियाना₹2,800₹28,000₹2,80,000
गुवाहाटी₹2,800₹28,000₹2,80,000
इंदौर₹2,800₹28,000₹2,80,000
अहमदाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
वडोदरा₹2,800₹28,000₹2,80,000
सूरत₹2,800₹28,000₹2,80,000
पुणे₹2,800₹28,000₹2,80,000
नागपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
चंडीगढ़₹2,800₹28,000₹2,80,000
नासिक₹2,800₹28,000₹2,80,000
बैंगलोर₹2,800₹28,000₹2,80,000
भुवनेश्वर₹2,850₹28,500₹2,85,000
केरल₹2,850₹28,500₹2,85,000
रायपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
कटक₹2,850₹28,500₹2,85,000
हैदराबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में कमजोर औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजार में सुस्त रुख के कारण चांदी की कीमतें 5,000 रुपये घटकर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 2.01 प्रतिशत टूटकर 76.12 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 2,411 रुपये की गिरावट के साथ 2,74,240 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2,411 रुपये यानी 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,74,240 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.01 डॉलर प्रति औंस हो गई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की बिकवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article