बिजनेस

चांदी का भाव आज का 2 फरवरी 2026: रेट में बड़ी गिरावट, जानें पटना, लखनऊ समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 2 February 2026: दो-तीन दिनों से चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट हो रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver jewellery rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 2 February 2026 : चांदी की कीमतों में दो-तीन दिनों से लगातार गिरावट हो रही है। यह बजट के दिन भी जारी रही। आज भी जारी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज गिरकर 2,25,805 रुपये प्रति किलो के निचले स्तर पहुंच गया था। जो बाद में रिकवर कर 2,40,614 रुपये प्रति किलो हो गया। रविवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 9% गिरकर यानी 26,273 रुपये घटकर 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। चांदी की कीमत लाइफटाइम हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम से 36% से अधिक कम हो गई थी। इससे पहले यह शुक्रवार को इस साल चांदी की कीमत का सर्वकालिक उच्च स्तर 4,20,048 रुपये से घटकर 2,91,911 रुपये पर आ गई थी। एक दिन में 30% की गिरावट हो गई थी। गुरुवार को चांदी की कीमत करीब 9 प्रतिशत बढ़कर 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी की कीमत गिरकर 3,00,000 रुपये हो गई। गुरुवार को 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी घटकर 2,65,751 रुपये किलो हो गई थी। जो घटकर दोपहर तक 2,36,496 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 259500 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा दामों की जानकारी दे रहे हैं। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver jewellery rates) यहां अपने शहर के रेट देख सकते हैं। बाजार ओपन होने के बाद जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹3,000₹30,000₹3,00,000
मुंबई₹3,000₹30,000₹3,00,000
कोलकाता₹3,000₹30,000₹3,00,000
चेन्नई₹3,000₹30,000₹3,00,000
पटना₹3,000₹30,000₹3,00,000
लखनऊ₹3,000₹30,000₹3,00,000
मेरठ₹3,000₹30,000₹3,00,000
कानपुर₹3,000₹30,000₹3,00,000
अयोध्या₹3,000₹30,000₹3,00,000
गाजियाबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000
नोएडा₹3,000₹30,000₹3,00,000
गुरुग्राम₹3,000₹30,000₹3,00,000
चंडीगढ़₹3,000₹30,000₹3,00,000
जयपुर₹3,000₹30,000₹3,00,000
अहमदाबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000
पुणे₹3,000₹30,000₹3,00,000
लुधियाना₹3,000₹30,000₹3,00,000
गुवाहाटी₹3,000₹30,000₹3,00,000
इंदौर₹3,000₹30,000₹3,00,000
भोपाल₹3,000₹30,000₹3,00,000
सूरत₹3,000₹30,000₹3,00,000
नागपुर₹3,000₹30,000₹3,00,000
नासिक₹3,000₹30,000₹3,00,000
बैंगलोर₹3,000₹30,000₹3,00,000
वडोदरा₹3,000₹30,000₹3,00,000
भुवनेश्वर₹3,000₹30,000₹3,00,000
केरल₹3,000₹30,000₹3,00,000
रायपुर₹3,000₹30,000₹3,00,000
बेलगाम₹3,000₹30,000₹3,00,000
कटक₹3,000₹30,000₹3,00,000
हैदराबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000

पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव

कमजोर वैश्विक संकेतों और अमेरिकी डॉलर में तेजी के बीच निवेशकों द्वारा भारी मुनाफावसूली किए जाने से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 20,000 रुपये या करीब 5 प्रतिशत टूटकर 3,84,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। इससे एक दिन पहले चांदी 19,500 रुपये की तेजी के साथ 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी पर दबाव देखने को मिला। हाजिर चांदी की कीमत 14 डॉलर या 12.09 प्रतिशत गिरकर 101.47 डॉलर प्रति औंस रह गई। दिन के कारोबार के दौरान यह 17.5 प्रतिशत तक लुढ़ककर 95.26 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी। गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी ने 121.45 डॉलर प्रति औंस का नया शिखर छुआ था।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में चांदी का भाव

वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में हाल के महीनों की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की गई। कमजोर वैश्विक रुझानों और डॉलर में मजबूती के कारण निवेशकों ने तेजी से मुनाफावसूली की। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मार्च डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 67,891 रुपये या 16.97 प्रतिशत टूटकर 3,32,002 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। गुरुवार को चांदी का वायदा भाव लगभग 9 प्रतिशत बढ़कर 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था और 3,99,893 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में मार्च डिलीवरी वाली चांदी 19.30 डॉलर या 16.87 प्रतिशत गिरकर 95.12 डॉलर प्रति औंस तक आ गई, जबकि पिछले सत्र में यह 121.78 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर थी। इस दौरान सोने की कीमतों में भी गिरावट देखी गई और सोना करीब 9 प्रतिशत टूटकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

विशेषज्ञों की राय

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, हालिया रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों ने आक्रामक मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे चांदी में भारी गिरावट आई। उन्होंने कहा कि बड़े संस्थागत निवेशकों द्वारा लंबी अवधि के सौदों में भारी बिकवाली और डॉलर में सुधार के कारण सर्राफा बाजार पर दबाव बढ़ा है। तकनीकी रूप से भी सोना और चांदी दोनों ही अत्यधिक खरीदे गए स्तरों पर थे, जिससे सुधार की आशंका पहले से बनी हुई थी।

इनक्रेड मनी के सीईओ विजय कुप्पा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर मुनाफावसूली, ऊंचे स्तरों पर मजबूत समर्थन के अभाव और तकनीकी सुधार के चलते चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई। उन्होंने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संभावित नए प्रमुख के तौर पर केविन वॉर्श के नाम को लेकर बढ़ी अनिश्चितता को भी बाजार की कमजोरी का कारण बताया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि चांदी ने सभी कॉन्ट्रैक्ट्स में निचला सर्किट छू लिया है। उन्होंने बताया कि घरेलू बाजारों में सोने और चांदी के ईटीएफ में 20 प्रतिशत तक की गिरावट आई है, जो मजबूत मुनाफावसूली को दर्शाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि फेडरल रिजर्व का नेतृत्व अधिक आक्रामक रुख अपनाता है, तो डॉलर और मजबूत हो सकता है, जिससे कीमती धातुओं पर आगे भी दबाव बना रह सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article