बिजनेस

चांदी का भाव आज का 19 मार्च 2026: रेट में 17800 रुपये की गिरावट, जानें पटना, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 19 March 2026: मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में बदलाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ रहा है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 19 March 2026: ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार उठा-पटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 17,800 रुपये या करीब 7 प्रतिशत गिरकर 2,38,700 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई, जो बुधवार को बंद हुई कीमत 2,56,500 रुपये प्रति किलोग्राम से काफी कम है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 8.48% लुढ़कर यानी 21037 रुपये गिरकर 2,27,157 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,48,194 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी 2,49,907 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,36,809 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,29,873 रुपये किलो हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत आज 5000 रुपये लुढ़कर 2,60,000 रुपये किलो हो गई। कल 10,000 रुपये गिरावट हुई थी। यानी दो दिन में 15000 रुपये कीमत लुढ़क गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 4.88 डॉलर, या 6.48 प्रतिशत गिरकर 70.49 डॉलर प्रति औंस रह गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली2,60026,0002,60,000
मुंबई2,60026,0002,60,000
कोलकाता2,60026,0002,60,000
चेन्नई2,74927,4902,74,900
पटना2,60026,0002,60,000
लखनऊ2,60026,0002,60,000
अयोध्या2,60026,0002,60,000
मेरठ2,60026,0002,60,000
कानपुर2,60026,0002,60,000
गाजियाबाद2,60026,0002,60,000
नोएडा2,60026,0002,60,000
गुरुग्राम2,60026,0002,60,000
चंडीगढ़2,60026,0002,60,000
जयपुर2,60026,0002,60,000
लुधियाना2,60026,0002,60,000
गुवाहाटी2,60026,0002,60,000
इंदौर2,60026,0002,60,000
अहमदाबाद2,60026,0002,60,000
सूरत2,60026,0002,60,000
पुणे2,60026,0002,60,000
नागपुर2,60026,0002,60,000
नासिक2,60026,0002,60,000
बैंगलोर2,60026,0002,60,000
वडोदरा2,60026,0002,60,000
भुवनेश्वर2,74927,4902,74,900
कटक2,74927,4902,74,900
केरल2,74927,4902,74,900
रायपुर2,60026,0002,60,000
हैदराबाद2,74927,4902,74,900
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतें 6,000 रुपये टूटकर 2.56 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं। चांदी की कीमत 6,000 रुपये, या 2.28 प्रतिशत टूटकर 2,56,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई, जो मंगलवार के बंद भाव 2,62,500 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.92 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

मौद्रिक नीति के बारे में महत्वपूर्ण फैसलों से पहले वैश्विक बाजार में सुस्ती का रुख और निवेशकों की सतर्क कारोबारी धारणा के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 213 रुपये की गिरावट के साथ 2,52,900 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 213 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,52,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 5,857 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी के मई डिलीवरी अनुबंध की कीमत 0.30 प्रतिशत की हानि के साथ 79.68 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि सर्राफा बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव का मुख्य कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी नीतिगत फैसले से पहले निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित रहना है। गर्ग ने कहा कि इससे, खासकर पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल की ऊंची कीमतों से जुड़ी बढ़ती महंगाई दर की चिंताओं के बीच बाजार में एक सतर्क माहौल बन गया है। निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, ताकि उन्हें ब्याज दरों की दिशा के बारे में संकेत मिल सकें। माना जा रहा है कि इससे नीतिगत परिदृश्य और चांदी की कीमतों पर असर पड़ेगा।

विश्लेषकों ने कहा कि चांदी की कीमतें दबाव में रहीं, क्योंकि कारोबारियों ने दिन के उत्तरार्द्ध में आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के नतीजों से पहले नये सौदे खरीदने से परहेज किया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article