बिजनेस

चांदी का भाव आज का 16 जनवरी 2026: लुढ़के रेट, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 16 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। चांदी ने कीमतों का नया रिकॉर्ड बनाया। लेकिन आज गिरावट हुई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 16 January 2026 : चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बन गया। लेकिन आज गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के वायदा भाव में 5 सत्र की रिकॉर्ड तोड़ तेजी पर विराम लग गया और यह 4,027 रुपये टूटकर 2,87,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी का भाव गुरुवार को 2,92,960 प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में चांदी की कीमत 2,92,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। कल 2,95,100 रुपये प्रति किलो थी, इसके अनुसार 3000 रुपये की गिरावट हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक चांदी का भाव 2,77,512 रुपये किलो था। जो दोपहर तक बढ़कर 2,82,720 रुपये किलो हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,81,890 रुपये किलो हो गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स बाजार में मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.93 अमेरिकी डॉलर या 2.10 प्रतिशत टूटकर 90.41 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,920₹29,200₹2,92,000
मुंबई₹2,920₹29,200₹2,92,000
कोलकाता₹2,920₹29,200₹2,92,000
चेन्नई₹3,060₹30,600₹3,06,000
पटना₹2,920₹29,200₹2,92,000
लखनऊ₹2,920₹29,200₹2,92,000
कानपुर₹2,920₹29,200₹2,92,000
मेरठ₹2,920₹29,200₹2,92,000
अयोध्या₹2,920₹29,200₹2,92,000
गाजियाबाद₹2,920₹29,200₹2,92,000
नोएडा₹2,920₹29,200₹2,92,000
गुरुग्राम₹2,920₹29,200₹2,92,000
चंडीगढ़₹2,920₹29,200₹2,92,000
जयपुर₹2,920₹29,200₹2,92,000
अहमदाबाद₹2,920₹29,200₹2,92,000
पुणे₹2,920₹29,200₹2,92,000
लुधियाना₹2,920₹29,200₹2,92,000
गुवाहाटी₹2,920₹29,200₹2,92,000
इंदौर₹2,920₹29,200₹2,92,000
बैंगलोर₹2,920₹29,200₹2,92,000
भुवनेश्वर₹3,060₹30,600₹3,06,000
केरल₹3,060₹30,600₹3,06,000
रायपुर₹2,920₹29,200₹2,92,000
हैदराबाद₹3,060₹30,600₹3,06,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रही चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी की कीमत राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को 3,000 रुपये की तेजी के साथ 2,89,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। लगातार पांचवें दिन बढ़त बनाए रखते हुए, चांदी की कीमत 3,000 रुपये यानी 1.05 प्रतिशत बढ़कर 2,89,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों को मिलाकर) के नए शिखर पर पहुंच गई। यह बुधवार को 2,86,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस नई बढ़त के साथ, चांदी पिछले पांच सत्रों में लगभग 16 प्रतिशत यानी 45,500 रुपये उछली है। इसकी कीमत आठ जनवरी को 2,43,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी। चांदी लगातार दूसरे साल सोने से आगे रही है, जिसने अब तक 21 प्रतिशत का लाभ दिया है और 31 दिसंबर, 2025 को रिकॉर्ड किए गए 2,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम से 50,000 रुपये बढ़े हैं। बुधवार को 93.52 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड छूने के बाद चांदी 1.98 डॉलर यानी 2.13 प्रतिशत गिरकर 91.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

क्यों बढ़े दाम

कारोबारियों ने घरेलू सर्राफा कीमतों में लगातार तेजी का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सुस्त रुख के बावजूद आभूषण विक्रेताओं, स्टॉकिस्ट और खुदरा उपभोक्ताओं की लगातार खरीदारी को बताया। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक पीएल वेल्थ मैनेजमेंट के उत्पाद और फैमिली ऑफिस के प्रमुख, राजकुमार सुब्रमण्यम ने कहा कि मौजूदा चक्र में चांदी सबसे आकर्षक रणनीतिक धातु में से एक के रूप में उभर रही है, जो निवेश मांग और औद्योगिक रूपांतरण के मिलन बिंदु पर है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article