बिजनेस

चांदी का भाव आज का 15 फरवरी 2026: क्या है ताजा रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 15 February 2026: चांदी की कीमतों लगातार उठापटक जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) के दिन आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 15 February 2026 : चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 13,500 रुपये यानी 5.03 प्रतिशत लुढ़कर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक 2,42,433 रुपये किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये घटकर 2,75,000 रुपये किलो हो गई, कल यह 15000 रुपये घटकर 2,80,000 रुपये किलो हो गई थी। 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 3.62% बढ़कर यानी 8564 रुपये चढ़कर 2,44,999 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन करीब 26000 रुपये लुढ़कर 2,36,435 रुपये किलो हो गया था। इससे पहले चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदीबढ़कर 77.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी (₹)100 ग्राम चांदी (₹)1 किलो चांदी (₹)
दिल्ली₹2,750₹27,500₹2,75,000
मुंबई₹2,750₹27,500₹2,75,000
कोलकाता₹2,750₹27,500₹2,75,000
चेन्नई₹2,800₹28,000₹2,80,000
पटना₹2,750₹27,500₹2,75,000
लखनऊ₹2,750₹27,500₹2,75,000
अयोध्या₹2,750₹27,500₹2,75,000
कानपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
मेरठ₹2,750₹27,500₹2,75,000
गाजियाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
नोएडा₹2,750₹27,500₹2,75,000
चंडीगढ़₹2,799₹27,990₹2,79,900
गुरुग्राम₹2,750₹27,500₹2,75,000
जयपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
अहमदाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
पुणे₹2,750₹27,500₹2,75,000
लुधियाना₹2,750₹27,500₹2,75,000
गुवाहाटी₹2,750₹27,500₹2,75,000
इंदौर₹2,750₹27,500₹2,75,000
सूरत₹2,750₹27,500₹2,75,000
नागपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
नासिक₹2,750₹27,500₹2,75,000
बैंगलोर₹2,750₹27,500₹2,75,000
वडोदरा₹2,750₹27,500₹2,75,000
भुवनेश्वर₹2,800₹28,000₹2,80,000
कटक₹2,800₹28,000₹2,80,000
केरल₹2,800₹28,000₹2,80,000
रायपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
हैदराबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

मांग में नरमी के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में 5 प्रतिशत तक की गिरावट आई। चांदी 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी की कीमत 13,500 रुपये यानी 5.03 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर समेत) रह गई। बृहस्पतिवार को यह 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.01 डॉलर यानी तीन प्रतिशत बढ़कर 77.30 डॉलर प्रति औंस हो गई।

चांदी का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 5,465 रुपये की तेजी के साथ 2,41,900 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 5,465 रुपये यानी 2.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 3,201 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.15 डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ कॉमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि शेयर बाजार में व्यापक बिकवाली के बीच चांदी में भारी गिरावट आई और शुक्रवार को भी दबाव बना रहा। निवेशकों ने बहुप्रतीक्षित अमेरिकी उपभोक्ता महंगाई के आंकड़ों के आने से पहले सावधानी का रुख अपनाया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

कोटक सिक्योरिटीज की सहायक उपाध्यक्ष (कॉमोडिटी शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि चांदी 79 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। इसकी वजह यह है कि बाजार का ध्यान अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आगामी आंकड़ों पर है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भू-राजनीतिक तनाव में थोड़ी कमी आने से भी सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी की मांग नरम पड़ी है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article