बिजनेस

चांदी का भाव आज का 10 मार्च 2026: रेट में जबरदस्त उछाल, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 10 March 2026: ईरान के साथ इजराइल-अमेरिका लड़ रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में उठा-पटक जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 10 March 2026: ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार देश राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी की कीमत में 10,975 रुपये यानी 4.09 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल आया। सोमवार के बंद स्तर 2,68,300 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले मंगलवार को यह बढ़कर 2,79,275 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज 3.65% उछलकर यानी 9740 रुपये चढ़कर 2,76,900 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन 2,68,285 रुपये किलोग्राम था। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी की कीमत में 1.38 डॉलर, या 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 88.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत आज 10,000 रुपये बढ़कर 2,90,000 रुपये किलो हो गई। कल यानी सोमवार को 5000 रुपये की गिरावट हुई थी। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी 2,60,056 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 2,72,830 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,70,944 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,900₹29,000₹2,90,000
मुंबई₹2,900₹29,000₹2,90,000
कोलकाता₹2,900₹29,000₹2,90,000
चेन्नई₹3,000₹30,000₹3,00,000
पटना₹2,900₹29,000₹2,90,000
लखनऊ₹2,900₹29,000₹2,90,000
मेरठ₹2,900₹29,000₹2,90,000
अयोध्या₹2,900₹29,000₹2,90,000
कानपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
गाजियाबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
नोएडा₹2,900₹29,000₹2,90,000
गुरुग्राम₹2,900₹29,000₹2,90,000
चंडीगढ़₹2,900₹29,000₹2,90,000
जयपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
लुधियाना₹2,900₹29,000₹2,90,000
गुवाहाटी₹2,900₹29,000₹2,90,000
इंदौर₹2,900₹29,000₹2,90,000
अहमदाबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
सूरत₹2,900₹29,000₹2,90,000
वडोदरा₹2,900₹29,000₹2,90,000
नागपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
पुणे₹2,900₹29,000₹2,90,000
नासिक₹2,900₹29,000₹2,90,000
बैंगलोर₹2,900₹29,000₹2,90,000
भुवनेश्वर₹3,000₹30,000₹3,00,000
कटक₹3,000₹30,000₹3,00,000
केरल₹3,000₹30,000₹3,00,000
रायपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
हैदराबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी ने लगातार तीसरे दिन अपनी गिरावट जारी रखी और शुक्रवार के 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 3,400 रुपये या लगभग 1.3 प्रतिशत टूटकर 2,68,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी 0.53 प्रतिशत के नुकसान के साथ 83.92 डॉलर प्रति औंस हो गई थी।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

वैश्विक अनिश्चितता की स्थिति के बीच सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,63,923 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 4,362 रुपये यानी 1.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,63,923 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 2,265 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 83.53 डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच मजबूत डॉलर ने कीमती धातुओं की मांग को कम कर दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से महंगाई का दबाव फिर से बढ़ने की चिंता से चांदी में पिछले सप्ताह की गिरावट और बढ़ गई। ऊर्जा की ऊंची कीमतें महंगाई की आशंकाओं को बढ़ाती हैं, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की रफ्तार में देरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति ने डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल को समर्थन मिला, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article