बिजनेस

चांदी का भाव आज का 10 अगस्त 2026: कीमतों में 5200 रुपये उछाल, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर में कीमत

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 10 August 2026: दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 10 August 2026 : चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले सत्र में स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमतों में भी फिर से तेजी लौट आई। सभी टैक्स समेत चांदी 5,200 रुपये की छलांग लगाकर 2.40 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 0.71% बढ़कर यानी 1633 रुपये तेजी के साथ 2,33,099 रुपये प्रति किलो हो गया है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,31,466 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,34,020 रुपये प्रति किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 64.20 डॉलर प्रति औंस हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,45,000 रुपये प्रति किलो है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 10 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी के प्रकार1 किलो1 औंस1 तोला
999 फाइन चांदी₹2,34,020₹6,634₹2,730
925 स्टर्लिंग चांदी₹2,16,469₹6,137₹2,525
900 कॉइन चांदी₹2,10,618₹5,971₹2,457
800 जर्मन चांदी₹1,87,216₹5,307₹2,184

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (प्रति किलो)

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,45,000
मुंबई₹2,45,000
कोलकाता₹2,45,000
चेन्नई₹2,50,000
पटना₹2,45,000
लखनऊ₹2,45,000
मेरठ₹2,45,000
अयोध्या₹2,45,000
कानपुर₹2,45,000
गाजियाबाद₹2,45,000
नोएडा₹2,45,000
गुरुग्राम₹2,45,000
चंडीगढ़₹2,45,000
जयपुर₹2,45,000
लुधियाना₹2,45,000
गुवाहाटी₹2,45,000
इंदौर₹2,45,000
अहमदाबाद₹2,45,000
वडोदरा₹2,45,000
सूरत₹2,45,000
नागपुर₹2,45,000
पुणे₹2,45,000
नासिक₹2,45,000
बैंगलोर₹2,45,000
भुवनेश्वर₹2,49,900
रायपुर₹2,45,000
हैदराबाद₹2,49,900

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव?

कमजोर अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच पिछले कारोबारी दिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। हालांकि, घरेलू बाजार में पिछले सत्र की तेज बढ़त के बाद शुक्रवार को चांदी का भाव स्थिर रहा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर बनी रही। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 64.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव?

मजबूत वैश्विक रुख और कारोबारियों की ओर से ताजा खरीदारी के चलते पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी के वायदा भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सितंबर डिलीवरी वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 5,496 रुपये यानी 2.43 प्रतिशत बढ़कर 2,31,332 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी का भाव भी 3.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया थी। बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घरेलू बाजार में मजबूत रुख को देखते हुए कारोबारियों ने नए सौदों में खरीदारी बढ़ाई, जिससे चांदी के वायदा भाव को मजबूती मिली।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख गौरव गर्ग के अनुसार, निवेशकों की धारणा में सुधार का असर चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला। बेहतर बाजार धारणा के कारण चांदी में तेजी बनी रही। वहीं, कोटक सिक्योरिटीज की जिंस शोध विभाग की एवीपी कायनात चेनवाला ने कहा कि शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 4 प्रतिशत से अधिक बढ़कर करीब 64 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। अब बाजार की नजर अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल रिपोर्ट पर है। इस रिपोर्ट से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर आगे की नीति के बारे में नए संकेत मिलने की उम्मीद है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article