Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 10 April 2026 : अमेरिका-ईरान में युद्ध विराम सफल होगा या नहीं इसकी अनिश्चितताओं के बीच चांदी की कीमतों (silver rate today) में बदलाव देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 3,800 रुपये यानी 1.6 प्रतिशत बढ़कर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। बृहस्पतिवार को इसमें गिरावट आई थी और यह 2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.23% गिरकर यानी 568 रुपये गिरावट के साथ 2,43,200 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन यह 2,43,768 रुपये किलो पर बंद हुआ था। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत शुक्रवार सुबह तक 2,36,158 रुपये प्रति किलो था। जो दोपहर तक बढ़कर 241013 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 2,39,934 रुपये किलो हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये बढ़कर 2,60,000 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| मुंबई | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| कोलकाता | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| चेन्नई | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| पटना | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| लखनऊ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| मेरठ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| अयोध्या | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| कानपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| नोएडा | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| जयपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| लुधियाना | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| इंदौर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| वडोदरा | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| सूरत | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| पुणे | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| नागपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| नासिक | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| बैंगलोर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| कटक | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| केरल | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| रायपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| हैदराबाद | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 7,800 रुपये घटकर 2.43 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी बुधवार के 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 7,800 रुपये या 3.10 प्रतिशत घटकर 2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा
कमजोर वैश्विक रुझानों और हालिया बढ़त के बाद मुनाफावसूली के चलते बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 2,895 रुपये घटकर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2,895 रुपये यानी 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,37,023 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। विदेशी बाजारों में, न्यूयॉर्क में मई अनुबंध वाले कॉमेक्स चांदी वायदा की कीमत 1.31 डॉलर या लगभग 2 प्रतिशत टूटकर 74.07 डॉलर प्रति औंस रह गई।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
एक्सपर्ट्स ने कहा कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने से आई भारी तेजी के बाद चांदी में बिकवाली का दबाव देखा गया। एक्सपर्ट्स ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता के कारण कीमती धातुओं में बिकवाली का दबाव देखा गया, जिससे निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
