बिजनेस

चांदी का भाव आज का 1 फरवरी 2026: बजट के दिन भी हुई भारी गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 1 February 2026: हाल के दिनों में चांदी में बड़ी गिरावट हुई है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver jewellery rates) आइए जानते हैं बजट 2026 के दिन आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 1 February 2026 : चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट हुई, आज भी यह सिलसिला जारी रहा। बजट 2026 पेश होते ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी आज 9 प्रतिशत गिरकर यानी 26,273 रुपये घटकर 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन इस साल चांदी की कीमत का सर्वकालिक उच्च सतर 4,20,048 रुपये से घटकर निम्न स्तर 2,91,911 रुपये पर आ गया था। एक दिन में 30% की गिरावट हो गई थी। गुरुवार को चांदी की कीमत करीब 9 प्रतिशत बढ़कर 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। इस तरह पिछले कारोबारी दिन तक चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई से 1,28,137 रुपये सस्ती हो गई थी। स्पॉट सिल्वर का सर्वकालिक उच्च स्तर 121.64 डॉलर से घटकर निम्न स्तर 74.40 डॉलर पर आ गया था, जो 38.55% की गिरावट को दर्शाता है। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी की कीमत गिरकर 3,50,000 रुपये हो गई। गुरुवार को 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार रविवार शाम को बाजार बंद होने घटकर 2,65,751 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा दामों की जानकारी दे रहे हैं। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver jewellery rates) यहां अपने शहर के रेट देख सकते हैं।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹3,500₹35,000₹3,50,000
मुंबई₹3,500₹35,000₹3,50,000
कोलकाता₹3,500₹35,000₹3,50,000
चेन्नई₹3,500₹35,000₹3,50,000
पटना₹3,500₹35,000₹3,50,000
लखनऊ₹3,500₹35,000₹3,50,000
मेरठ₹3,500₹35,000₹3,50,000
कानपुर₹3,500₹35,000₹3,50,000
अयोध्या₹3,500₹35,000₹3,50,000
गाजियाबाद₹3,500₹35,000₹3,50,000
नोएडा₹3,500₹35,000₹3,50,000
गुरुग्राम₹3,500₹35,000₹3,50,000
चंडीगढ़₹3,500₹35,000₹3,50,000
जयपुर₹3,500₹35,000₹3,50,000
अहमदाबाद₹3,500₹35,000₹3,50,000
पुणे₹3,500₹35,000₹3,50,000
लुधियाना₹3,500₹35,000₹3,50,000
गुवाहाटी₹3,500₹35,000₹3,50,000
इंदौर₹3,500₹35,000₹3,50,000
सूरत₹3,500₹35,000₹3,50,000
नागपुर₹3,500₹35,000₹3,50,000
नासिक₹3,500₹35,000₹3,50,000
बैंगलोर₹3,500₹35,000₹3,50,000
वडोदरा₹3,500₹35,000₹3,50,000
भुवनेश्वर₹3,500₹35,000₹3,50,000
रायपुर₹3,500₹35,000₹3,50,000
हैदराबाद₹3,500₹35,000₹3,50,000

पिछले कारोबारी दिन चांदी की कीमत

कमजोर वैश्विक रुझानों और डॉलर में उछाल के बीच निवेशकों द्वारा भारी मुनाफावसूली के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 20,000 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गईं। चांदी की कीमत 20,000 रुपये, या लगभग 5 प्रतिशत टूटकर 3,84,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 19,500 रुपये बढ़कर 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी भी 14 डॉलर या 12.09 प्रतिशत गिरकर 101.47 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि विदेशी कारोबार में दिन के कारोबार में यह 17.5 प्रतिशत तक गिरकर 95.26 डॉलर प्रति औंस रह गई थी। गुरुवार को यह 121.45 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंची थी।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में चांदी का भाव

वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई, जहां निवेशकों में अपने बढ़ते निवेश मूल्य को भुनाने की होड़ देखने को मिली। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझानों और अमेरिकी मुद्रा में तेजी के कारण चांदी का वायदा भाव 17 प्रतिशत घटकर 3.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि सोना नौ प्रतिशत गिरकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, मार्च माह में डिलिवरी वाले चांदी वायदा का भाव 67,891 रुपये, या 16.97 प्रतिशत घटकर 3,32,002 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जो एक दिन में इसकी सबसे बड़ी गिरावट है। बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, जिसके बाद यह 3,99,893 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार, कॉमेक्स में मार्च डिलिवरी वाला चांदी वायदा 19.30 डॉलर या 16.87 प्रतिशत गिरकर 95.12 डॉलर प्रति औंस के दिन के कारोबार के निचले स्तर पर आ गया। पिछले सत्र में यह 121.78 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को चांदी में भारी गिरावट देखी गई, क्योंकि हाल ही में रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद निवेशकों ने तेज गति से मुनाफावसूली शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि यह गिरावट मुख्य रूप से बड़े संस्थागत कारोबारियों द्वारा लंबे सौदों की भारी बिक्री के कारण हुई, जिन्होंने कई सत्रों की मजबूत बढ़त के बाद मुनाफावसूली की कोशिश की। उन्होंने कहा कि डॉलर में सुधार होने से सर्राफा पर और दबाव पड़ा। तकनीकी नजरिए से, पिछले कई सत्रों से सोना और चांदी दोनों में अत्यधिक खरीदारी हो रही थी, जिससे तकनीकी सुधार यानी गिरावट आने का जोखिम बढ़ गया था। गांधी ने कहा कि तकनीकी स्थितियों में खिंचाव, संस्थागत मुनाफावसूली और डॉलर में सुधार, जिसके जारी रहने की संभावना है, इन सभी के सम्मिलित प्रभाव से निकट अवधि में सर्राफा पर दबाव बढ़ रहा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक इनक्रेड मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विजय कुप्पा ने कहा, कुछ कारणों से चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई है। दोनों सर्राफा की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, विश्व स्तर पर कुछ मुनाफावसूली होती दिख रही है। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी के कारण ऊंचे स्तर पर कोई समर्थन मूल्य तय नहीं किया गया था, इसलिए तकनीकी सुधार या गिरावट तेज रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को अमेरिका के केन्द्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व के अगले प्रमुख के रूप में नामित करने के बाद अनिश्चितता है, जिससे बाजार थोड़ा जोखिम से बचने की स्थिति में रहा, क्योंकि बाजारों को डर है कि नया नेतृत्व अधिक आक्रामक हो सकता है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक, मानव मोदी ने कहा कि चांदी की कीमतों ने आज सभी फॉर्मेट, 'मेगा' और 'मिनी' अनुबंधों में निचले सर्किट स्तर को छू लिया है। उन्होंने कहा कि यह एक मजबूत मुनाफावसूली है जो हमने ऊपरी स्तर से देखी है, और ईटीएफ की कीमतें वायदा कारोबार में जो हम देख रहे हैं, उससे कहीं अधिक प्रतिशत नीचे हैं। घरेलू बाजारों में सोने और चांदी के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में 20 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। जिंस बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट इस रिपोर्ट के बीच आई है कि अमेरिकी प्रशासन, केविन वॉर्श को अगले फेडरल रिजर्व प्रमुख के रूप में नामित करने की तैयारी कर रहा है।

एक विशेषज्ञ ने कहा कि वॉर्श अधिक आक्रामक रुख अपना सकते हैं, जिससे अमेरिकी डॉलर मजबूत होगा और कीमती धातुओं पर दबाव पड़ेगा। इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि वह शुक्रवार सुबह फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के उत्तराधिकारी की घोषणा करेंगे। दुनिया की छह प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर इंडेक्स 0.33 प्रतिशत बढ़कर 96.60 पर कारोबार कर रहा था।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article