बिजनेस

चवन्नी का शेयर पहुंचा 681 रु पर, 3670 रु को बनाया 1 करोड़, जिसने लगाया वो बना मालामाल

बहुत से ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को चंद हजार रुपयों को 1 करोड़ बना दिया है। ऐसा ही एक शेयर है कैपलिन पॉइंट लैबोरेट्रीज। इस शेयर ने सिर्फ 3670 रु को 20 साल में 1 करोड़ बना दिया।

Image

ये है करोड़पति बनाने वाला शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कैपलिन पॉइंट लैबोरेट्रीज के शेयर ने बनाया करोड़पति
  • 20 साल में 3670 रु को बनाया 1 करोड़
  • दवा निर्माता कंपनी है कैपलिन पॉइंट लैबोरेट्रीज

Caplin Point Laboratories Share Return : क्या आपके बचपन में चवन्नी चलती थी? अगर हां तो फिर आपको मालूम होगा कि 25 पैसे को चवन्नी कहा जाता था। ये 1 रु का चौथाई भाग होता था। जब चवन्नी चलती थी, तो कई चीजों की कीमत 25 पैसे हुआ करती थी। एक समय एक शेयर भी चवन्नी के रेट पर ही था, जबकि आज उसकी कीमत 681 रु है। चवन्नी से 681 रु तक जाने में इस शेयर ने निवेशकों को मालामाल बना दिया।

3670 रु को बना दिया 1 करोड़

हम बात कर रहे हैं कैपलिन पॉइंट लैबोरेट्रीज के शेयर की। 21 फरवरी 2003 को बीएसई पर कैपलिन पॉइंट लैबोरेट्रीज का शेयर सिर्फ 25 पैसे पर था, जबकि आज ये 681.25 रु पर बंद हुआ। अगर किसी ने 20 साल पहले 25 पैसे के रेट पर इस कंपनी के शेयर खरीदे होते तो उनकी वैल्यू आज 1 करोड़ रु होती।

कितना दिया रिटर्न

25 पैसे से 3670 रु तक पहुंचने में कैपलिन पॉइंट लैबोरेट्रीज के शेयर ने निवेशकों को 2,72,400 फीसदी रिटर्न दिया है। आपको शायद यकीन न हो, मगर ये रिटर्न एक दम सटीक है। इतने रिटर्न से निवेशकों के पैसे 2725 गुना हो गए।

चेक करें बाकी अवधियों का रिटर्न

  • कैपलिन पॉइंट लैबोरेट्रीज के शेयर ने 5 दिन में सिर्फ 0.04 फीसदी रिटर्न दिया है
  • एक महीने में इसने 7.5 फीसदी फायदा कराया है
  • 6 महीने में इसकी कीमत 12 फीसदी से अधिक घटी है
  • 2023 में अब तक ये 5.81 फीसदी नुकसान करा चुका है
  • बीते एक साल में कंपनी के शेयर ने 2.81 फीसदी फायदा कराया है
  • 5 सालों में इसने सिर्फ 17.37 फीसदी रिटर्न दिया है।

क्या है कंपनी का बिजनेस

कैपलिन पॉइंट की वेबसाइट के अनुसार ये लैटिन अमेरिका, फ्रैंकोफोन अफ्रीका में एक अच्छी उपस्थिति के साथ अमेरिका और यूरोपीय देशों जैसे रेगुलेटेड मार्केट में एक ग्रोइंग इंटीग्रेटेड फार्मास्युटिकल कंपनी है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक कंपनी के शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article