Canara Robeco Small Cap Fund : म्यूचुअल फंड स्कीमें कई लिहाज से बेहतर हैं। जैसे कि अच्छा रिटर्न, कम जोखिम और थोड़े-थोड़े पैसे से एक बड़ा फंड तैयार करना। म्यूचुअल फंड में कई तरह की स्कीमें होती हैं, जिनमें लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप शामिल हैं। लार्ज कैप स्कीमें अधिकतर पैसा लार्ज कैप कंपनियों में लगाती हैं। इसी तरह मिड कैप स्कीमें मिड कंपनियों और स्मॉल कैप स्कीमें स्मॉल कैप कंपनियों में लगाती हैं। यहां हम आपको एक ऐसी स्मॉल कैप स्कीम की जानकारी देंगे, जिसने काफी बेहतर रिटर्न दिया है।
केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड
हम यहां बताने जा रहे हैं केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड - रेगुलर प्लान के बारे में। वैल्यू रिसर्च के डेटा के अनुसार बीते 4 सालों में इस फंड ने 26.25 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। इस फंड में अगर किसी ने 4 साल पहले 1 लाख रु के अपफ्रंट इंवेस्टमेंट के साथ 10000 रु की मासिक एसआईपी शुरू की होती तो उसकी कुल निवेश राशि होती 5.80 लाख रु। पर 4 सालों में 26.25 फीसदी के सालाना रिटर्न के हिसाब से अब ये निवेश राशि बन जाती 10.53 लाख रु।
अगर किया होता 10 हजार रु का अपफ्रंट इंवेस्टमेंट
वहीं अगर किसी ने 1 लाख रु के बजाय 10 हजार रु का अपफ्रंट इंवेस्टमेंट निवेश किया होता तो उसकी कुल निवेश राशि होती 4.90 लाख रु, जबकि उसका रिटर्न बनता सालाना 27.7 फीसदी। रिटर्न के साथ 4.90 लाख रु बन जाते 8.48 लाख रु।
स्मॉल कैप में अधिक होता है जोखिम
ध्यान रहे कि स्मॉल कैप में अधिक जोखिम होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन स्कीमों का अधिकतर पैसा स्मॉल कैप कंपनियों में लगाया जाता है, जो अधिक अस्थिर होती हैं। स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों में जल्दी उतार-चढ़ाव आ जाता है। पर मिड या लॉन्ग टर्म के लिए ये स्कीमें ठीक हो सकती हैं। जैसे कि केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड ने 3 और 4 साल में अच्छा रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर : म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
