बिजनेस

Byju's Salary Crisis: बायजू ने कर्मचारियों को देना शुरू किया मार्च का वेतन, उधार के पैसों से किया जुगाड़

Byju's Giving Salary To Employees: बायजू ब्रांड की मालिक एजुकेशन टेक्नोलॉजी फर्म थिंक एंड लर्न ने नौ दिन की देरी के बाद अपने कर्मचारियों को मार्च का वेतन देना शुरू कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पेमेंट प्रोसेस अगले 10 दिन में पूरी होने की उम्मीद है।

Image

बायजू दे रही कर्मचारियों को सैलरी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • बायजू देने लगी सैलरी
  • मार्च की सैलरी दे रही
  • उधार लेकर दे रही सैलरी

Byju's Giving Salary To Employees: बायजू ब्रांड की मालिक एजुकेशन टेक्नोलॉजी फर्म थिंक एंड लर्न ने नौ दिन की देरी के बाद अपने कर्मचारियों को मार्च का वेतन देना शुरू कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पेमेंट प्रोसेस अगले 10 दिन में पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे पत्र में इस देरी के लिए चार निवेशकों के समूह को जिम्मेदार ठहराया है। बायजू ने कर्मचारियों को एक ईमेल में कहा है कि हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सैलरी डिस्ट्रिब्यूशन आज शुरू हो गया है और अगले 10 दिन में पूरा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें -

उधार के पैसों से दे रही सैलरी

कंपनी ने कहा है कि हमारे प्रयासों के बावजूद, चार विदेशी निवेशकों की कार्रवाई के चलते हमें अभी तक राइट इश्यू से जुटाए गए फंड तक एक्सेस नहीं मिला है। इसके बावजूद, हमने समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक अन्य विकल्प के तौर पर उधारी का इंतजाम किया है।

20 करोड़ डॉलर जुटाए

बायजू ने कर्मचारियों के वेतन से संबंधित खर्चों समेत अपनी कारोबारी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राइट इश्यू से 20 करोड़ डॉलर या 1664 करोड़ रु जुटाए थे। हालांकि, चार निवेशकों प्रोसस, जनरल अटलांटिक, सोफिना और पीक 15 ने राइट इश्यू के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में यह कहते हुए याचिका दायर की कि इससे कंपनी की शेयरधारिता में बदलाव होगा।

किसे मिलेगी पूरी सैलरी

इन निवेशकों को टाइगर और आउल वेंचर्स सहित अन्य शेयरधारकों का समर्थन भी मिला। सूत्रों ने बताया कि निचले वेतनमान वाले 25 प्रतिशत कर्मचारियों को पूरा भुगतान मिलेगा, जबकि वरिष्ठ कर्मचारियों को आंशिक भुगतान मिलेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article