बिजनेस

Business Bulletin:सोना ऑल टाइम हाई पर,Go First की फ्लाइट 9 मई तक रद्द,जानें आज की टॉप न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2023, 03:04 PM IST

Business Bulletin: भारत में पहला पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू होने वाला है जिसे पर्सनलाइज्ड रैपिड ट्र्रांजिज कहा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट नोएडा फिल्म सिटी से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कनेक्ट करेगा और इसके लिए जल्द ही टेंडर्स जारी किए जाने वाले हैं।

Image

आज की टॉप बिजनेस न्यूज

Photo : iStock

Business Bulletin:सोने की कीमत गुरुवार को भारत में नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव, गुरूवार सुबह 380 रुपये की तेजी के साथ 61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वाडिया ग्रुप की गो फर्स्ट ने मंगलवार को दिवालिया होने के लिए NCLT के सामने अप्लाई कर दिया। इसने 9 मई तक सभी फ्लाइट कैंसल कर दी हैं, जबकि 15 मई तक बुकिंग भी रोक दी है। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी कॉग्निजेंट में बड़ी पैमाने पर छंटनी होने वाली है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि वे अपने 3500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। भारत में पहला पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू होने वाला है जिसे पर्सनलाइज्ड रैपिड ट्र्रांजिज कहा जा रहा है। आइए जानते हैं आज की टॉप बिजनेस न्यूज

सोने की कीमत (Gold price) गुरुवार को भारत में नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव, गुरूवार सुबह 380 रुपये की तेजी के साथ 61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने का भाव 2,049.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले एक साल में सोने की कीमत में 18 फीसदी की तेजी आई है। वहीं चांदी की कीमतें भी शुरुआती कारोबार में 750 रुपये बढ़कर 77130 रुपये पर पहुंच गई है।

वाडिया ग्रुप (Wadia Group) की गो फर्स्ट (Go First) ने मंगलवार को दिवालिया होने के लिए NCLT के सामने अप्लाई कर दिया। इसने 9 मई तक सभी फ्लाइट कैंसल कर दी हैं, जबकि 15 मई तक बुकिंग भी रोक दी है। इससे दूसरी एयरलाइन कंपनियों को फायदा मिलेगा। इस बीच रेग्युलेटर डीजीसीए ने कंपनी को यात्रियों का रिफंड देने को कहा है।

अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी कॉग्निजेंट में बड़ी पैमाने पर छंटनी होने वाली है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि वे अपने 3500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है, जो कंपनी के कुल कर्मचारियों का 1 प्रतिशत होगा। कंपनी ने कहा कि आईटी सेक्टर के लिए चल रहे बुरे समय को देखते हुए कंपनी कॉस्ट कटिंग कर रही है और अपने ऑफिस स्पेस में भी जरूरत के हिसाब से बदलाव करेगी।

भारत में पहला पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू होने वाला है जिसे पर्सनलाइज्ड रैपिड ट्र्रांजिज कहा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट फिल्म सिटी से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कनेक्ट करेगा और इसके लिए जल्द ही टेंडर्स जारी किए जाने वाले हैं। इसके अलावा देशभर के अलग-अलग शहरों में 18 और प्रोजेक्टर पर काम शुरू होने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों की मानें तो इस प्रोजेक्ट पर डिटेल्ड रिपोर्ट उत्तरप्रदेश सरकार को सौंपी जाने वाली है।

श्रम मंत्रालय ने हायर ईपीएस पेंशन (Higher EPS pension) पर एक नया बयान जारी किया है, जिसके मुताबिक उच्च वेतन (Higher Wages) पर पेंशन की कैलकुलेशन के दौरान प्रोविडेंट फंड (PF) में एंप्लॉयर्स के कुल 12 फीसदी योगदान में से अतिरिक्त 1.16 फीसदी लिया जाएगा।ऐसा सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के 4 नवंबर 2022 के निर्देश के तहत किया जाएगा। इस कदम से कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) सब्सक्रिप्शन लेने वाले कर्मचारियों पर बोझ कम होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article