बिजनेस

Higher Pension के लिए नहीं कटेगी सैलेरी, कंपनी दे सकेगी आपके रिटायरमेंट में एक्स्ट्रा योगदान

अगर आप हायर पेंशन चाहते हैं तो आपकी सैलेरी नहीं कटेगी। इसके लिए कंपनी एक्स्ट्रा योगदान देगी। हालांकि ये एक्स्ट्रा योगदान भी कंपनी अलग से नहीं बल्कि अपने 12 फीसदी योगदान में से देगी।

Image

उच्च पेंशन पर श्रम मंत्रालय का बड़ा बयान

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • हायर पेंशन के लिए सैलेरी नहीं कटेगी
  • एंप्लॉयर 12 फीसदी में से एक्स्ट्रा योगदान करेगा
  • एंप्लॉयर पर भी अलग से बोझ नहीं पड़ेगा

Higher EPS pension Calculation : श्रम मंत्रालय ने हायर ईपीएस पेंशन (Higher EPS pension) पर एक नया बयान जारी किया है, जिसके मुताबिक उच्च वेतन (Higher Wages) पर पेंशन की कैलकुलेशन के दौरान प्रोविडेंट फंड (PF) में एंप्लॉयर्स के कुल 12 फीसदी योगदान में से अतिरिक्त 1.16 फीसदी लिया जाएगा।

ऐसा सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के 4 नवंबर 2022 के निर्देश के तहत किया जाएगा। इस कदम से कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) सब्सक्रिप्शन लेने वाले कर्मचारियों पर बोझ कम होगा।

एंप्लॉयर्स पर भी नहीं पड़ेगा बोझ

श्रम मंत्रालय ने कहा है कि EPF & MP Act और सामाजिक सुरक्षा संहिता की स्पिरिट में कर्मचारियों से पेंशन फंड में योगदान कराने का आइडिया नहीं है। इसीलिए पेंशन फंड के लिए EPF & MP Act और सामाजिक सुरक्षा संहिता एंप्लोयर्स के कुल 12 फीसदी योगदान में से अतिरिक्त 1.16 फीसदी लेने का फैसला किया गया है।

यानी एंप्लॉयर या कंपनी अपने योगदान में से थोड़ा एक्स्ट्रा पैसा कर्मचारियों के पेंशन फंड में देगी। पर ये 12 फीसदी योगदान में से ही होगा। कंपनी अलग से कोई पैसा नहीं देगी।

15000 से अधिक सैलेरी पर नियम

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने, उच्च वेतन पर पेंशन पर दिए गए अपने आदेश में, 15000 रु से अधिक सैलेरी वाले मेंबर्स को उनके वेतन का 1.16 फीसदी एडिश्नल योगदान ईपीएस में करने की आवश्यकता बताई थी। साथ ही अधिकारियों को छह महीने में इस योजना में जरूरी एडजस्टमेंट करने का निर्देश दिया था।

26 जून तक मिला मौका

इस बीच रिटायरमेंट फंड बॉडी ईपीएफओ ने उच्च पेंशन के लिए अप्लाई करने की डेडलाइन 26 जून तक बढ़ा दी। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि समय बढ़ाने के लिए कई स्टेकहोल्डर्स की तरफ से सिफारिशें मिली हैं।

इस मामले पर विचार किया गया डेडलाइन को 26 जून, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। पहले उच्च पेंशन के लिए अप्लाई करने की डेडलाइन 3 मई थी। अभी तक हायर पेंशन के लिए लाखों लोग अप्लाई कर चुके हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article