बिजनेस

Business Bulletin:अनिल अंबानी की एक और कंपनी होगी दिवालिया ! IIFL पर चला सेबी का डंडा, ये हैं आज की टॉप न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2023, 03:05 PM IST

Business Bulletin:केंद्र सरकार आधा दर्जन इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) बनाने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाने पर विचार कर रही है। ये जुर्माना उन कंपनियों पर लगेगा, जिन्होंने FAME II (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) योजना के तहत गलत तरीके से सब्सिडी क्लेम की है।

Image

ये हैं आज की टॉप बिजनेस न्यूज

Business Bulletin:अनिल अंबानी के हाथ से एक और कंपनी कंपनी निकलने वाली है। इस बार रिलायंस इनोवेंचर्स का नंबर लगा है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने ब्रोकरेज फर्म आईआईएफएल सिक्योरिटीज ( IIFL Securities) को दो साल तक नए क्लाइंट जोड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है। केंद्र सरकार आधा दर्जन इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाने पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार ने 14वीं किस्त का पैसा जारी करने से पहले पीएम किसान पोर्टल में 4 महत्वपूर्ण बदलाव कर दिए हैं। ये हैं आज की टॉप बिजनेस न्यूज

अनिल अंबानी (Anil Ambani) के हाथ से एक और कंपनी कंपनी निकलने वाली है। इस बार रिलायंस इनोवेंचर्स (Reliance Innoventures) का नंबर लगा है। रिलायंस इनोवेंचर्स को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने दिवाला कार्यवाही (Insolvency Proceedings) के लिए एडमिट कर लिया है। न्यूयॉर्क स्थित फाइनेंसर जेसी फ्लावर्स (JC Flowers) ने कोर्ट को अप्रोच किया था, जिसमें दावा किया गया था कि कंपनी अपना डेब्ट चुकाने पर चूक गई।

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने ब्रोकरेज फर्म आईआईएफएल सिक्योरिटीज ( IIFL Securities) को दो साल तक नए क्लाइंट जोड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी ने क्लाइंट्स के फंड को प्रोप्राइटरी फंड के साथ मिलाने, डेबिट-बैलेंस क्लाइंट अकाउंट के दायित्वों को सेटल करने के लिए क्रेडिट-बैलेंस क्लाइंट अकाउंट का उपयोग करने और प्रोप्राइटरी-ट्रेड दायित्वों को सेटल करने के लिए क्रेडिट-बैलेंस क्लाइंट अकाउंट का उपयोग करने पर ये कार्रवाई की है।

केंद्र सरकार आधा दर्जन इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) बनाने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाने पर विचार कर रही है। ये जुर्माना उन कंपनियों पर लगेगा, जिन्होंने FAME II (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) योजना के तहत गलत तरीके से सब्सिडी क्लेम की है। पिछले महीने सरकार ने 7 कंपनियों को रिकवरी लेटर भी भेजा था। आगे जानिए किन कंपनियों से सरकार जुर्माना वसूलेगी।

इस समय वे किसान, जो पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी हैं, स्कीम की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पर 14वीं किस्त का पैसा आने से पहले एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जो करोड़ों किसानों के लिए बेहद अहम है। दरअसल केंद्र सरकार ने 14वीं किस्त का पैसा जारी करने से पहले पीएम किसान पोर्टल में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव कर दिए हैं।इन बदलावों से योजना का करोड़ों लाभार्थी किसानों पर असर पड़ेगा।

शार्ट वीडियो ऐप चिंगारी (Chingari) ने फिर से अपने ऑफिस में व्यवस्था ठीक करने के लिए 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की है। स्टार्टअप का ये फैसला L1 ब्लॉकचेन कंपनी Aptos लैब्स से अघोषित इक्विटी निवेश जुटाए जाने के चार महीने से भी कम समय बाद आया है। शॉर्ट्स वीडियो ऐप्स के जूझ रहे बिजनेस पर प्रकाश डालते हुए इसकी वैश्विक भर्ती और विस्तार योजनाओं पर चर्चा की गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article