बिजनेस

Chingari शार्ट वीडियो ऐप के 20% कर्मचारियों की हुई छंटनी, हाल ही में को-फाउंडर ने दिया था इस्तीफा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 20, 2023, 12:58 PM IST

Chingari App Layoffs: शार्ट वीडियो ऐप चिंगारी (Chingari) ने फिर से अपने ऑफिस में व्यवस्था ठीक करने के लिए 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की है। स्टार्टअप का ये फैसला L1 ब्लॉकचेन कंपनी Aptos लैब्स से अघोषित इक्विटी निवेश जुटाए जाने के चार महीने से भी कम समय बाद आया है।

Image

Chingari छंटनी

Photo : BCCL

Chingari Layoffs: शार्ट वीडियो ऐप चिंगारी (Chingari) ने फिर से अपने ऑफिस में व्यवस्था ठीक करने के लिए 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की है। स्टार्टअप का ये फैसला L1 ब्लॉकचेन कंपनी Aptos लैब्स से अघोषित इक्विटी निवेश जुटाए जाने के चार महीने से भी कम समय बाद आया है। शॉर्ट्स वीडियो ऐप्स के जूझ रहे बिजनेस पर प्रकाश डालते हुए इसकी वैश्विक भर्ती और विस्तार योजनाओं पर चर्चा की गई है।

50 लोगों को हटाया

लंबी अवधि की उत्पादकता और मुनाफे को बढ़ावा देने के चिंगारी के प्रयास में 250 कर्मचारियों की टीम के लगभग 50 लोगों को हटा दिया गया। यह इंजीनियरिंग, मार्केटिंग, ग्राहक सेवा केन्द्र, उत्पाद सहित कुछ टीमों में हुआ है। चिंगारी के को-फाउंडर आदित्य कोठारी ने इस साल मई में कंपनी छोड़ दी थी।

मोज ने 115 लोगों की छंटनी की थी

इससे पहले, चिंगारी की समकक्ष मोज (Moj) की पैरेंट कंपनी, मोहल्ला टेक ने अपनी फैंटेसी गेमिंग वर्टिकल को बंद करने के बाद लगभग 115 लोगों की छंटनी की थी और जोश की पेरेंट कंपनी, वर्से इनोवेशन ने 10 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक आय वाले कर्मचारियों के लिए कंपनी वेतन कटौती की घोषणा करते हुए 150 लोगों को निकाला था।

बायूजस ने भी लेऑफ का किया ऐलान

भारत की सबसे बड़ी एडटेक स्टार्टअप बायूजस (Byju's) ने अपने सभी डिपार्टमेंट में 500 से 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को पर्सनल मीटिंग को और फोन कॉल के जरिए निकाला गया है। सबसे अधिक कर्मचारियों की छंटनी प्लेटफॉर्म टीमों, ब्रांड टीम, मार्केटिंग टीम, बिजनेस टीम, प्रोडक्ट और टेक टीम में की गई है। कर्मचारियों के मुताबिक कटेंट टीम के लोगों को आधिकारिक HR पोर्टल पर खुद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article