बिजनेस

14वीं किस्त से पहले PM Kisan योजना में 4 बड़े बदलाव, कहीं अटक तो नहीं जाएगा पैसा

PM Kisan Yojana 14th Installment: आप अब पीएम किसान पोर्टल पर आधार के मुताबिक ही अपना नाम ठीक कर सकेंगे। पोर्टल पर "Name Correction as Per Aadhaar" पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा।

Image

PM Kisan Yojana 14th Installment

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम किसान योजना से जुड़े 4 बदलाव
  • 14वीं किस्त से पहले हुए बदलाव
  • नहीं रुकेगा किसानों का पैसा

PM Kisan Yojana 14th Installment: इस समय वे किसान, जो पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी हैं, स्कीम की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पर 14वीं किस्त का पैसा आने से पहले एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जो करोड़ों किसानों के लिए बेहद अहम है। दरअसल केंद्र सरकार ने 14वीं किस्त का पैसा जारी करने से पहले पीएम किसान पोर्टल में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव कर दिए हैं।

इन बदलावों से योजना का करोड़ों लाभार्थी किसानों पर असर पड़ेगा। आगे जानिए इन बदलावों के बारे में।

बदला बेनिफिशियरी स्टेटस देखने का तरीका

पीएम किसान पोर्टल पर बेनिफिशियरी स्टेटस देखने के तरीके में बदलाव किया गया है। अब बेनिफिशियरी स्टेटस के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर जरूरी हो गया है। इसके लिए पोर्टल पर बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर Get Data पर क्लिक करें। इससे आपको अपना स्टेटस दिख जाएगा।

नाम ठीक करने की सुविधा

आप अब पीएम किसान पोर्टल पर आधार के मुताबिक ही अपना नाम ठीक कर सकेंगे। पोर्टल पर "Name Correction as Per Aadhaar" पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। नाम करेक्ट करने के लिए यहां भी रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और फिर आधार कार्ड के मुताबिक अपना नाम दर्ज कर दें।

ऐप होगी आसानी से डाउनलोड

पीएम किसान पोर्टल पर एक और सुविधा शामिल की गई है। अब मोबाइल पर यहीं से PM Kisan Mobile App डाउनलोड हो जाएगी। Download PM Kisan Mobile App पर क्लिक करने आप सीधे गूगल प्ले स्टोर पर पहुंचेंगे और वहीं से सीधे इसे इंस्टॉल कर लें।

पैसा सरेंडर करने की सुविधा

कुछ ऐसे लोग जो पीएम किसान के लाभार्थी होने की शर्तों को पूरा नहीं करते, पर फिर भी उन्होंने पैसा लिया है। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार कार्रवाई कर रही है। पर वे कार्रवाई से पहले खुद ही लिया गया पैसा वापस कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर Voluantry Surrender of PM Kisan Benefits फीचर आया है।

यहां क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और Get OTP पर क्लिक करके ओटीपी दर्ज करें। उसके बाद आगे की प्रोसेस कंप्लीट करनी होगी। बता दें कि जो सही लाभार्थी हैं, उनका पैसा इन बदलावों के चलते नहीं रुकेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article