Business Bulletin:स्मॉल-कैप शेयरों में आने वाली अस्थिरता पर लगाम लगाने के लिए प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) ने 500 करोड़ रुपये से कम मार्केट कैप वाली कंपनियों पर निगरानी बढ़ा दी है। रेलवे को 2 लाख करोड़ से ज्यादा कमाई हो रही है। फिर भी ट्रैक मेंटनेंस और सुरक्षा कोष के फंड में कमी है। मणिपुर हिंसा के बाद राज्य में ब्लैक मार्केट में पेट्रोल 200 रु प्रति लीटर के रेट पर पहुंच गया है।चीन के अरबपति कारोबारी झोंग शानशान (Zhong Shanshan Asia) एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ये हैं आज की टॉप बिजनेस न्यूज
स्मॉल-कैप शेयरों (Small Cap Stocks) में आने वाली अस्थिरता पर लगाम लगाने के लिए प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) ने 500 करोड़ रुपये से कम मार्केट कैप वाली कंपनियों के लिए सर्विलांस मैकेनिज्म को और बेहतर बनाया है। nhanced Surveillance Measure (ईएसएम) 5 जून से लागू हो गए हैं। इससे 200 से अधिक कंपनियों पर निगरानी बढ़ गई है। बता दें कि अकसर स्मॉल और माइक्रो कैप कंपनियों में बहुत अधिक अस्थिरता देखने को मिलती है। इसी पर अंकुश लगाने के लिए यह फैसला किया गया है।
भारत में हर रोज 2.21 करोड़ से ज्यादा लोग दुनिया के सबसे लंबे रेल नेटवर्क में से एक भारतीय रेल पर यात्रा करते हैं। ये 2 करोड़ से ज्यादा यात्री करीब 68 हजार किलोमीटर के रेलवे ट्रैक के जरिए अपनी मंजिल पर पहुंचते हैं। लेकिन इस सफर में ओडीशा के बालासोर जैसे हादसे भारतीय रेल के सुरक्षित होने के भरोसे को डगमगा देते हैं। अभी तक की उपलब्ध जानकारी के अनुसार बालासोर हादसे की वजह सिग्नल सिस्टम में गड़बड़ी के कारण ट्रेन का पटरी से उतरना रहा है।
हाल ही में हुई मणिपुर हिंसा (Manipur Violence) का असर राज्य में कई जरूरी चीजों की सप्लाई और कीमतों पर दिख रहा है। राज्य में ब्लैक मार्केट में पेट्रोल 200 रु प्रति लीटर (Petrol Rate in Manipur) के रेट पर पहुंच गया है। साथ ही जीवन रक्षक जैसी बेहद जरूरी दवाओं की भारी कमी हो गई है और एटीएम (ATM) खाली हो गए हैं। राज्य में दुकानें रोज केवल कुछ घंटों के लिए खुलती हैं। मणिपुर में हुई हिंसा के चलते इंफाल घाटी में डेली लाइफ बहुत चुनौतीपूर्ण हो गई है। ये इलाका हाइवे ब्लॉक होने के कारण कट गया है।
एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में एक बड़ा बदलाव आया है। चीन के अरबपति कारोबारी झोंग शानशान (Zhong Shanshan Asia) एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वे अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) से आगे निकल गए हैं। शानशान नोंगफू स्प्रिंग (Nongfu Spring) बेवरेज कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन हैं, और साथ ही बीजिंग वांताई बायोलॉजिकल फार्मेसी एंटरप्राइज ( Beijing Wantai Biological Pharmacy Enterprise) की अधिकतर हिस्सेदारी के मालिक भी हैं। शानशान का मुख्य बिजनेस बोतल बंद पानी का है।
भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी (Indian Cricket Team New Jersey) एडिडास (Adidas) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो गई है। भारतीय क्रिकेट टीम सात जून से द ओवल (The Oval) में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (World Test Championship Final) के दौरान नई किट पहने नजर आएगी। गुरुवार को लॉन्च होने के बाद जो फैन्स नई जर्सी खरीदने के लिए बेताब हैं, उनका इंतजार खत्म हो चुका है।
मेन्स टीम (Men's Team) भी ICC ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के दौरान नई किट पहने दिखेगी।
