बिजनेस

मणिपुर: पेट्रोल 200 रु, ATM खाली, सब्जियों की कीमत डबल, दवाओं की भी किल्लत

Manipur Violence : चावल की औसत कीमत 30 रुपये से डबल होकर 60 रुपये प्रति किलो हो गई। सब्जियों की कीमतें भी बढ़ी हैं। प्याज 35 रुपये से 70 रुपये और आलू 15 रुपये से 40 रुपये के रेट पर पहुंच गया। एक अंडे की कीमत 6 रुपये से बढ़कर 10 रुपये हो गई है।

Image

मणिपुर हिंसा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मणिपुर में पेट्रोल 200 रु पर पहुंचा
  • जरूरी दवाओं की हो गई कमी
  • सब्जियों के दाम हुए डबल

Manipur Violence : हाल ही में हुई मणिपुर हिंसा (Manipur Violence) का असर राज्य में कई जरूरी चीजों की सप्लाई और कीमतों पर दिख रहा है। राज्य में ब्लैक मार्केट में पेट्रोल 200 रु प्रति लीटर (Petrol Rate in Manipur) के रेट पर पहुंच गया है। साथ ही जीवन रक्षक जैसी बेहद जरूरी दवाओं की भारी कमी हो गई है और एटीएम (ATM) खाली हो गए हैं। राज्य में दुकानें रोज केवल कुछ घंटों के लिए खुलती हैं। मणिपुर में हुई हिंसा के चलते इंफाल घाटी में डेली लाइफ बहुत चुनौतीपूर्ण हो गई है। ये इलाका हाइवे ब्लॉक होने के कारण कट गया है।

कई हफ्तों से चल रही दिक्कतें

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मणिपुर में ये तमाम दिक्कतें कई हफ्तों से चल रही हैं। 3 मई को दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी थी इसके नतीजे में दोनों समुदायों को ही काफी नुकसान हुआ। वहीं हिंसा के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमत रातोंरात दोगुनी हो गई क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 2 को ब्लॉक कर दिया गया और मालवाहक ट्रकों को राजधानी इंफाल में प्रवेश करने से रोका गया।

चावल की कीमतें डबल

चावल की औसत कीमत 30 रुपये से डबल होकर 60 रुपये प्रति किलो हो गई। सब्जियों की कीमतें भी बढ़ी हैं। प्याज 35 रुपये से 70 रुपये और आलू 15 रुपये से 40 रुपये के रेट पर पहुंच गया। एक अंडे की कीमत 6 रुपये से बढ़कर 10 रुपये हो गई है। रिफाइंड तेल भी महंगा हो गया और इसकी कीमत 220 रुपये से लगभग 250 रुपये से 280 रुपये तक बढ़ गई।

पेट्रोल पंप खाली

फ्यूल पंप खाली हैं। कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर जो खुले हैं, उनके बाहर लंबी लाइनें लगी हैं। लोग डर की वजह से खरीदारी कर रहे हैं। जिन लोगों ने रिलीफ कैंपों में जगह ली है, उनके लिए खाने तक की कमी है। बैंक बंद हैं और इंटरनेट चालू नहीं हैं। आरबीआई के 2000 रु के नोट वापस लिए जाने के ऐलान के बीच हालत और खराब है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article