टेक एंड गैजेट्स

100 से ज्यादा ऐप में छिपा है खतरनाक Malware, खतरे में 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 5, 2023, 01:08 PM IST

Malware In More Than 100 Apps : ब्लेपिंगकंप्यूटर के सहयोग से डॉ वेब के सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने हाल ही में स्पिनओके नाम के एक नए स्पाइवेयर की पहचान की है। इसने Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध 100 से अधिक एप्लिकेशन को इंफेक्ट कर दिया है।

Image

100 से अधिक ऐप्स में मैलवेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रिसर्चर्स ने ढूंढा नया मैलवेयर
  • 40 करोड़ से ज्यादा लोगों का डेटा खतरे में
  • 100 ऐप्स में मैलवेयर ने मारी सेंध

Malware In More Than 100 Apps : मैलवेयर (Malware) अटैक अकसर सामने आते रहते हैं। मैलवेयर कुछ द्वेषपूर्ण कंप्यूटर सॉफ्टवेयर (Computer Software) को कहा जाता है, जिनके जरिए कई तरह के फ्रॉड किए जाते हैं। समय-समय पर नए-नए मैलवेयर का खुलासा होता रहता है। इनके जरिए हैकर्स लोगों का डेटा और पैसा चुराने के लिए नए तरीके आजमाते हैं। इन मैलवेयर हमलों से बचना और अधिक तब मुश्किल हो जाता है जब ये किसी रिलायबल सॉर्स में घुस जाते हैं। रिसर्चर्स ने इसी तरह के एक नए मैलवेयर का पता लगाया है जिसने Google Play Store पर 100 से अधिक ऐप्स में सेंध मारी है। आगे जानिए इस मैलवेयर के बारे में विस्तार से।

100 से ज्यादा ऐप हुए इंफेक्ट

ब्लेपिंगकंप्यूटर (BleepingComputer) के सहयोग से डॉ वेब (Dr Web) के सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने हाल ही में 'स्पिनओके' (SpinOK) नाम के एक नए स्पाइवेयर (Spyware) की पहचान की है। इसने Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध 100 से अधिक एप्लिकेशन को इंफेक्ट कर दिया है।

ये है मैलवेयर वाली ऐप्स की लिस्ट

Apps With Malware

मैलवेयर वाले ऐप्स

ये ऐप बन गई हैं शिकार

  • Noizz
  • Zapya
  • VFly
  • MVBit
  • Biugo
  • Crazy Drop
  • Cashzine

ये सारी ऐप्स 1 करोड़ से 10 करोड़ तक डाउनलोड हुई हैं।

खतरे में 40 करोड़ से ज्यादा लोगों का डेटा

डॉ वेब के अनुसार इस मैलवेयर को इसलिए भी काफी खतरनाक माना गया है क्योंकि जिन 100 से अधिक ऐप में इसने सेंध मारी है, उन्हें 40 करोड़ से अधिक (421,290,300) लोगों ने डाउनलोड किया है।

रिसर्चर्स ने पता लगाया है कि यह मैलवेयर खुद को एक विज्ञापन एसडीके (SDK) के रूप में पेश करता है और यूजर्स को आकर्षित करने के लिए डेली रिवार्ड्स के साथ मिनीगेम्स की पेशकश करके वैध (लेजिटीमेट) लगता है।

हालांकि एक बार डाउनलोड होने के बाद, मैलवेयर यूजर्स के डिवाइस पर स्टोर प्राइवेट डेटा को चुरा लेता है और इसे एक रिमोट सर्वर पर भेज देता है।

End of Article