Budget 2026 Stocks: डिफेंस, रेलवे और PSU सहित किन सेक्टरों पर रखें नजर, कहां दिखेगा एक्शन
- Authored by: यतींद्र लवानिया
- Updated Feb 1, 2026, 07:44 AM IST
Budget 2026 डिफेंस, रेलवे और PSU सेक्टर के शेयरों के लिए खासतौर पर ट्रिगर साबित हो सकता है। डिफेंस बजट का बढ़ना तय माना जा रहा है। इसका सीधा असर डिफेंस सेक्टर से जुड़ी सरकारी और निजी कंपनियों पर देखने को मिलेगा। इसी तरह रेलवे और PSU स्टॉक्स में भी ट्रिगर बेस्ड एक्शन दिख सकता है।
बजट का दिखेगा असर
Budget 2026 पेश होने से पहले बाजार की नजर रेलवे, डिफेंस, इंफ्रा, बैंकिंग, ऑटो, पावर, फार्मा और रियल एस्टेट जैसे सेक्टर्स पर है। जानिए वित्त मंत्री के बजट भाषण के दौरान किन शेयरों में दिख सकती है तेज हलचल। कुछ ही घंटों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी। दिलचस्प बात यह है कि रविवार होने के बावजूद शेयर बाजार में पूरा ट्रेडिंग सेशन चलेगा, इसलिए बजट भाषण के दौरान कई सेक्टर्स और शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाजार को उम्मीद है कि इस बार भी सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, डिफेंस, रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कैपेक्स पर जोर जारी रखेगी। ऐसे में कई सेक्टर्स के शेयर निवेशकों के रडार पर हैं।
कैपिटल मार्केट शेयरों को मिल सकता है बूस्ट
अगर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स (LTCG) या सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में कोई राहत मिलती है तो ब्रोकिंग और वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों में तेज उछाल दिख सकता है। खासतौर पर Motilal Oswal, Angel One, Groww, Anand Rathi, Nuvama Wealth, 360 ONE WAM जैसे शेयर फोकस में रह सकते हैं।
रेलवे और मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर बड़ी उम्मीद
रेलवे शेयर पिछले कुछ महीनों में ऊंचाई से करेक्ट हुए हैं। बजट में अगर सेक्टर के लिए बड़े कैपेक्स की घोषणा या नई वंदे भारत ट्रेनों और सेफ्टी प्रोजेक्ट्स की घोषणा होती है तो सेक्टर में तेजी लौट सकती है। इसके चलते खासतौर पर Titagarh Rail, RVNL, IRCON, RITES, BEML, Texmaco Rail जैसे शेयरों पर असर दिख सकता है। इसके अलावा KAVACH और सेफ्टी सिस्टम पर खर्च बढ़ने से HBL Power, Kernex, RailTel, Siemens, KEC International जैसे शेयरों पर नजर रहेगी।
ऑटो सेक्टर में मांग बढ़ने की उम्मीद
अगर पे कमीशन और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े खर्च में वृद्धि होती है तो ऑटो सेक्टर में मांग बढ़ सकती है। इसका सीधा असर ऑटो सेक्टर के दिग्गज Maruti Suzuki, Tata Motors, Hyundai India, Bajaj Auto, Hero MotoCorp, TVS Motor पर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहन इंफ्रास्ट्रक्चर और बैटरी स्टोरेज को बढ़ावा मिलने पर Tata Motors, Ola Electric, M&M, JBM Auto जैसे शेयर फोकस में रहेंगे।
बैंक और NBFC सेक्टर पर भी नजर
MSME क्रेडिट गारंटी स्कीम या ग्रामीण आय बढ़ाने वाले उपायों से बैंक और NBFC सेक्टर को फायदा मिल सकता है। इसका सीधा असर SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, PNB, Bajaj Finance, L&T Finance, Shriram Finance, M&M Financial जैसे शेयरों पर देखने को मिल सकता है।
इंश्योरेंस सेक्टर के लिए अहम बजट
टैक्स छूट या इंश्योरेंस डिडक्शन में बदलाव से HDFC Life, SBI Life, ICICI Prudential Life, Max Financial और LIC जैसे शेयरों में हलचल हो सकती है।मेडिकल इंश्योरेंस डिडक्शन बढ़ने पर Star Health, ICICI Lombard, Niva Bupa जैसे शेयरों पर नजर रहेगी।
डेटा सेंटर और डिजिटल इंफ्रा नया थीम
अगर डेटा सेंटर निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन मिलता है तो Hitachi Energy, Siemens, ABB India, Thermax, GE Vernova जैसे शेयरों को फायदा मिल सकता है। Reliance Industries, L&T, TCS, Netweb Technologies और E2E Networks भी रडार पर रहेंगे।
रियल एस्टेट और हाउसिंग सेक्टर में हलचल
अगर सस्ते घरों या होम लोन टैक्स छूट में बदलाव हुआ तो रियल एस्टेट और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में तेजी आ सकती है। इसका फायदा Godrej Properties, DLF, Prestige Estates, Lodha, Brigade Enterprises, Sobha के साथ ही Asian Paints, Berger Paints और Pidilite जैसी कंपनियों को भी मिल सकता है।
फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर
R&D पर टैक्स छूट या PLI स्कीम विस्तार से Dr Reddy’s, Sun Pharma, Lupin, Cipla, Aurobindo Pharma और Biocon जैसे शेयरों को सपोर्ट मिल सकता है। मेडिकल टूरिज्म या सस्ती दवाओं पर ड्यूटी कटौती से Apollo Hospitals, Fortis, Narayana Health और Max Healthcare में मूवमेंट संभव है।
पावर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर
सोलर, विंड और ट्रांसमिशन इंफ्रा पर खर्च बढ़ने से Tata Power, JSW Energy, Suzlon Energy, Torrent Power जैसे शेयरों में तेजी आ सकती है। वहीं,
REC, PFC और IREDA जैसे पावर फाइनेंस शेयर भी फोकस में रहेंगे।
बजट डे बनेगा ट्रेडिंग का बड़ा मौका
Budget 2026 के दौरान सेक्टर आधारित मूवमेंट तेज रहने की संभावना है। निवेशकों के लिए यह दिन शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग और सेक्टर रोटेशन को समझने का बड़ा मौका साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।