बिजनेस

Budget 2026 MCX Live: बेस मेटल्स में भारी गिरावट, तांबा 6 फीसदी गिरा, नैचुरल गैस में 9% तेजी

Budget 2026 भाषण से ठीक पहले कमोडिटी मार्केट एक्सचेंज MCX में एक्शन देखने को मिल रहा है। खासतौर पर बेस मेटल्स में तांबा, जिंक, निकल, लेड और एल्यूमिनियम में जोरदार बिकवाली देखने को मिली है। वहीं, नैचुरल गैस में 9 फीसदी की तेजी है।

MCX Live.

कमोडिटी मार्केट पर बजट का असर

Photo : Times Now Digital

Budget 2026 भाषण से ठीक पहले कमोडिटी मार्केट में जोरदार एक्शन देखने को मिला है। खासतौर पर जिंक, तांबा, निकल, लेड और एल्यूमिनियम जैसे बेस मेटल्स में जोरदार बिकवाली हो रही है। इससे पहले 30 जनवरी को दुनियाभर में सिल्वर और गोल्ड में भारी बिकवाली देखने को मिली थी। MCX पर भी गोल्ड सिल्वर में भारी गिरावट देखने को मिली थी। कारोबार की शुरुआ में ही MCX पर गोल्ड सिल्वर में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। दोनों कीमती धातुओं में 9 फीसदी पर लोअर सर्किट लग गया है। इसके अलावा कॉपर में भी भारी गिरावट हुई है। वहीं, नैचुरल गैस में करीब 9 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

कमोडिटी बाजार में आज साफ तौर पर सेक्टर रोटेशन दिख रहा है, जहां एनर्जी सेगमेंट में खरीदारी बनी हुई है, जबकि बुलियन और बेस मेटल्स में तेज मुनाफावसूली देखी जा रही है। निवेशकों की नजर अब ग्लोबल संकेतों और डॉलर इंडेक्स की चाल पर बनी हुई है, जो आगे बाजार की दिशा तय करेंगे।

नेचुरल गैस में तेज उछाल

MCX पर नेचुरल गैस सबसे बड़ा गेनर बनकर उभरा और करीब 9 प्रतिशत उछलकर 425.60 रुपये पर पहुंच गया। ग्लोबल सप्लाई चिंताओं और बढ़ती मांग के संकेतों ने गैस कीमतों को मजबूत सपोर्ट दिया। क्रूड ऑयल भी 1.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6010 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा।

बेस मेटल्स में मिला-जुला रुख

बेस मेटल्स में आज मिश्रित कारोबार देखने को मिला। लेड 0.84 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 192.95 रुपये पर पहुंचा, जबकि जिंक लगभग सपाट रहा। वहीं एल्युमिनियम, निकल और तांबा दबाव में दिखे। कॉपर में 4.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई और यह 1238 रुपये प्रति किलो पर आ गया, जबकि निकल 2.75 प्रतिशत टूट गया।

बुलियन में बिकवाली तेज

बुलियन सेगमेंट में आज सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। गोल्ड अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 2.79 प्रतिशत गिरकर 1,48,099 रुपये पर आ गया। वहीं गोल्डम, गोल्ड गिनी, गोल्ड टेन और गोल्ड पेटल कॉन्ट्रैक्ट्स में 7 से 9 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज हुई। चांदी मार्च कॉन्ट्रैक्ट भी 7.32 प्रतिशत गिरकर 2,70,551 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता दिखा।

टॉप गेनर्स

कमोडिटीएक्सपायरी डेटपिछला बंद भावलेटेस्ट भाव (LTP)बदलाव% बदलाव
NATURALGAS24FEB2026390.50425.60+35.10+8.99%
NATGASMINI24FEB2026390.80425.90+35.10+8.98%
CRUDEOILM19FEB20265,930.006,025.00+95.00+1.60%
CRUDEOIL19FEB20265,930.006,024.00+94.00+1.59%
LEAD27FEB2026191.35192.90+1.55+0.81%
LEADMINI27FEB2026192.10193.00+0.90+0.47%
ZINCMINI27FEB2026322.85324.30+1.45+0.45%
ZINC27FEB2026322.40323.65+1.25+0.39%

टॉप लूजर्स

कमोडिटीएक्सपायरी डेटपिछला बंद भावलेटेस्ट भाव (LTP)बदलाव% बदलाव
GOLDGUINEA27FEB20261,31,0031,19,213-11,790-9.00%
GOLDTEN27FEB20261,62,2941,47,688-14,606-9.00%
GOLDPETAL27FEB202616,49715,013-1,484-9.00%
SILVERM27FEB20263,12,1362,84,044-28,092-9.00%
SILVERMIC27FEB20263,09,0972,81,279-27,818-9.00%
SILVER05MAR20262,91,9252,67,979-23,946-8.20%
GOLDM05FEB20261,50,4401,40,705-9,735-6.47%
COPPER27FEB20261,293.151,238.65-54.50-4.21%
NICKEL18FEB20261,569.201,520.00-49.20-3.14%
MCXBULLDEX24FEB202643,69742,387-1,310-3.00%

बाजार की मौजूदा तस्वीर

कुल मिलाकर 1 फरवरी की शुरुआत कमोडिटी बाजार के लिए कमजोर रही, जहां बुलियन और इंडस्ट्रियल मेटल्स में तेज गिरावट का दबाव दिखा। बाजार अब ग्लोबल संकेतों, डॉलर इंडेक्स और आने वाले मैक्रो डेटा पर नजर टिकाए हुए है, जो आगे की दिशा तय करेंगे।

एनर्जी सेगमेंट में तेजी की बड़ी वजहें

नेचुरल गैस में करीब 6 प्रतिशत की तेज उछाल के पीछे ग्लोबल सप्लाई को लेकर चिंता और ठंडे मौसम की वजह से बढ़ती मांग प्रमुख कारण रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस स्टोरेज और सप्लाई संबंधी खबरों ने भी कीमतों को सपोर्ट दिया। क्रूड ऑयल में भी हल्की मजबूती देखी गई, जहां सप्लाई कट की आशंका और ग्लोबल डिमांड में स्थिरता के संकेतों ने कीमतों को सहारा दिया।

मार्केट एनालिसिस

कुल मिलाकर बाजार में आज साफ सेक्टर रोटेशन देखने को मिला। बुलियन और बेस मेटल्स में तेज गिरावट मुनाफावसूली और ग्लोबल संकेतों की कमजोरी का असर दिखाती है, जबकि एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स में खरीदारी का रुझान बना हुआ है। आगे बाजार की दिशा डॉलर इंडेक्स, ग्लोबल ग्रोथ डेटा और कमोडिटी सप्लाई से जुड़े अपडेट पर निर्भर करेगी।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article