बिजनेस

Budget 2025 Expectations: क्या आम आदमी को महंगे इलाज से मिलेगी राहत? बजट में हो सकता है ऐलान

Budget 2025 Expectations: देश भर के प्राइवेट अस्पताल अपनी इनकम बढ़ाने और इलाज को और अधिक किफायती बनाने के लिए जीएसटी पर राहत की मांग कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार इलाज की लागत कम करने के लिए भारत में स्वास्थ्य सेवाओं पर इनपुट जीएसटी को कम करने की आवश्यकता है।

Image

1 फरवरी को आएगा बजट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 फरवरी को आएगा बजट
  • बजट से कई उम्मीदें
  • महंगे इलाज से मिलेगी राहत

Budget 2025 Expectations: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह उनका आठवां बजट होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में यह दूसरा बजट भी होगा। जून 2024 में सहयोगियों के साथ सरकार बनाने के बाद, पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला फुल बजट पिछले साल जुलाई में पेश किया गया था। हमेशा की तरह इस बार भी सभी क्षेत्रों को बजट से काफी उम्मीदें हैं। इनमें हेल्थ सेक्टर भी शामिल है। दरअसल जहां एक तरफ आम जनता महंगे इलाज के बोझ से राहत चाहती है, वहीं अस्पताल और दवा कंपनियां ऐसी पहल की उम्मीद कर रही हैं जिससे उनकी इनकम बढ़ सके।

ये भी पढ़ें -

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

देश भर के प्राइवेट अस्पताल अपनी इनकम बढ़ाने और इलाज को और अधिक किफायती बनाने के लिए जीएसटी पर राहत की मांग कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार इलाज की लागत कम करने के लिए भारत में स्वास्थ्य सेवाओं पर इनपुट जीएसटी को कम करने की आवश्यकता है।

बीमा प्रीमियम और क्लेम

एक्सपर्ट्स बीमा प्रीमियम और क्लेम के बीच बड़े अंतर को भी कम करने की वकालत करते हैं। उनका मानना है कि इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। सरकार से इस असमानता को दूर करने और आगामी बजट में सुधारात्मक उपायों को लागू करने का आग्रह भी किया गया है।

बजट आवंटन बढ़ाया जाना चाहिए

सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बजट आवंटन बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही सभी नागरिकों के लिए बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्राइवेट स्वास्थ्य सेवा सेक्टर को सपोर्ट किया जाना चाहिए।

2024-25 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को 90,659 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद का 1.9 प्रतिशत है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article