बिजनेस

Anil Ambani: BSES की नई पेशकश, अप्लाई करने के कुछ घंटों में लगेगा बिजली कनेक्शन, टाटा-अडानी को चुनौती देंगे अनिल अंबानी

Anil Ambani: अनिल अंबानी की कंपनी की यह नई स्कीम टाटा ग्रुप की टाटा पावर और गौतम अडानी के अडानी ग्रुप की अडानी पावर और अन्य बिजली कंपनियों के सामने चुनौती खड़ी कर सकती है। अडानी पावर एक भारतीय मल्टीनेशनल बिजली और ऊर्जा कंपनी है।

Image

बीएसईएस की नई तत्काल योजना

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • BSES की नई पेशकश
  • कुछ घंटों में लगेगा बिजली कनेक्शन
  • जिस दिन अप्लाई उसी दिन मिलेगा कनेक्शन

Anil Ambani: अनिल अंबानी की BSES ने 24 घंटे में अस्थायी बिजली कनेक्शन देने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इस सर्विस का मकसद त्योहारों, मेलों और शादियों के दौरान जनरेटर के उपयोग को कम करना, प्रदूषण को कम करने और बिजली चोरी को रोकने में मदद करना है। कंज्यूमर ग्राहक सेवा केंद्रों, व्हाट्सएप या डिजिटल सर्विस सेंटर के जरिए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसईएस ने त्योहारी सीजन से पहले धूमधाम से त्योहार मनाने और प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली में उसी दिन (जिस दिन आवेदन उसी दिन कनेक्शन) अस्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए ‘तत्काल’ योजना शुरू की है।

ये भी पढ़ें -

टाटा और अडानी ग्रुप के सामने चुनौती

अनिल अंबानी की कंपनी की यह नई स्कीम टाटा ग्रुप की टाटा पावर और गौतम अडानी के अडानी ग्रुप की अडानी पावर और अन्य बिजली कंपनियों के सामने चुनौती खड़ी कर सकती है। अडानी पावर एक भारतीय मल्टीनेशनल बिजली और ऊर्जा कंपनी है।

यह गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे विभिन्न राज्यों में काम करती है। हालांकि टाटा पावर-डीडीएल ने भी त्योहारी सीजन से पहले सेम-डे अस्थायी बिजली कनेक्शन प्रदान करने के लिए ‘तत्काल’ योजना शुरू की है।

ध्वनि और वायु प्रदूषण में कमी आएगी

बीएसईएस के ‘तत्काल’ कनेक्शन डीजल जनरेटर का एक स्थायी ऑप्शन है, जिससे ध्वनि और वायु प्रदूषण में कमी आएगी। बयान में कहा गया है कि ये अस्थायी कनेक्शन कॉस्ट इफेक्टिव और सुरक्षित हैं।

इस पहल से नए कनेक्शन के लिए वेटिंग पीरियंड सात दिनों से घटकर कुछ घंटों का रह जाएगा। पावर सप्लाई कंपनी बीएसईएस ने कहा कि त्योहारों के दौरान भरोसेमंद बिजली सप्लाई के महत्व को समझते हुए उसने अपने संचालन और रखरखाव दलों को हाई अलर्ट पर रखा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article