बिजनेस

Zomato Target: नई पारी की तैयारी, अब 300 रु पर पहुंचेगा Zomato का शेयर ! कमाई का अच्छा मौका

Zomato Share Price Target: मोतीलाल ओसवाल ने जोमैटो लिमिटेड को 300 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। जोमैटो लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 262.45 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से 14.3 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

300 रु पर पहुंचेगा Zomato का शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Zomato के लिए BUY कॉल
  • 300 रु का है टार्गेट
  • 1 साल में पैसा कर दिया डबल

Zomato Share Price Target: शुक्रवार को जोमैटो के शेयर में शानदार तेजी आई। इसका शेयर शुक्रवार को BSE पर 28.35 रु या 12.11 फीसदी की मजबूती के साथ 262.45 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2.24 लाख करोड़ रु हो गई है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 278.45 रु तक चढ़ा था, जो इसका आज तक का सबसे ऊंचा स्तर भी है। अभी जोमैटो में और तेजी आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें -

300 रु तक जाएगा शेयर

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मोतीलाल ओसवाल ने जोमैटो लिमिटेड को 300 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। जोमैटो लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 262.45 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से 14.3 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Zomato Share Price Target

300 रु पर पहुंचेगा Zomato का शेयर

कभी 47 रु था शेयर

पिछले साल जनवरी में जोमैटो का शेयर 46.95 रु तक गिर गया था। तब से अब तक ये 459 फीसदी रिटर्न दे चुका है। बीते एक साल में शेयर ने निवेशकों का पैसा ढाई गुना से अधिक करते हुए 175 फीसदी रिटर्न दिया है। 2024 में अब तक ये शेयर 111 फीसदी चढ़ा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article