Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते तीन आईपीओ (IPO) खुलेंगे। इनमें दो आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे, जबकि एक आईपीओ एसएमई कैटेगरी का होगा। मेनबोर्ड के आईपीओ में यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस (Unicommerce eSolutions) और ब्रेनबीज सॉल्यूशंस (Brainbees Solutions) का आईपीओ शामिल है। वहीं एस्थेटिक इंजीनियर्स (Aesthetik Engineers) एसएमई आईपीओ लाएगी। आगे जानिए इन तीनों आईपीओ की डिटेल।
ये भी पढ़ें -
ये हैं अगले हफ्ते आने वाले तीन आईपीओ
| IPO का नाम | कब खुलेगा | कब होगा बंद | प्राइस बैंड | लॉट साइज | कब होगी लिस्टिंग |
| यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस | 6 अगस्त | 8 अगस्त | 102-108 रु | 138 शेयर | 13 अगस्त |
| ब्रेनबीज सॉल्यूशंस | 6 अगस्त | 8 अगस्त | 440-465 रु | 32 शेयर | 13 अगस्त |
| एस्थेटिक इंजीनियर्स | 8 अगस्त | 12 अगस्त | 55-58 रु | 2000 शेयर | 16 अगस्त |
क्या होता है आईपीओ
इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) प्रोसेस के तहत प्राइवेट कंपनियां पब्लिक निवेशकों से इक्विटी कैपिटल (पैसा) जुटाने के लिए आम निवेशकों को अपने शेयर बेचती हैं। आईपीओ किसी प्राइवेट ओनरशिप वाली कंपनी को पब्लिक कंपनी में बदल देता है। यह प्रोसेस स्मार्ट निवेशकों के लिए अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करने का अवसर भी देती है।
क्या होती है पब्लिक लिस्टिंग/IPO की प्रोसेस
- कोई कंपनी ये तय करती है वो आईपीओ लाएगी और स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होगी
- वे आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास आवेदन करती है
- सेबी से मंजूरी मिलने के बाद कंपनियाँ आईपीओ लाती हैं। आईपीओ के दो हिस्से होते हैं
- पहले हिस्से में इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (एंकर निवेशकों यानी बड़ी कंपनियों आदि को) शेयर बेचती है
- फिर पब्लिक के आईपीओ खुलता है, जिसमें रिटेल, HNI आदि निवेशक आवेदन करते हैं
- सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी निवेशकों को शेयर आवंटित करती है और एक तय डेट पर कंपनी की लिस्टिंग हो जाती है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
