बिजनेस

Azad Engineering Target: 62% रिटर्न दे सकता है आजाद इंजीनियरिंग का शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने दिया 2450 रु का टार्गेट

Azad Engineering Share Target Price: ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आजाद इंजीनियरिंग को 2450 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 1,510.05 रुपये है।

Image

आजाद इंजीनियरिंग के शेयर खरीदें

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आजाद इंजीनियरिंग में करें निवेश
  • 2450 रु का है टार्गेट
  • मिल सकता है 62% रिटर्न

Azad Engineering Share Target Price: आजाद इंजीनियरिंग वो कंपनी है, जिसमें सचिन तेंदुलकर ने निवेश किया था। इसीलिए ये कंपनी अपने आईपीओ के समय से ही चर्चा में रही है। सोमवार को आजाद इंजीनियरिंग का शेयर कमजोर स्थिति में है। करीब 3 बजे BSE पर आजाद इंजीनियरिंग का शेयर 3 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,510.05 रु पर है। शुक्रवार को ये 1556.55 रु पर बंद हुआ था। हालांकि एक ब्रोकरेज फर्म ने आजाद इंजीनियरिंग के शेयर के लिए BUY रेटिंग दी है।

ये भी पढ़ें -

कितना मिल सकता है रिटर्न (Azad Engineering Stock)

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आजाद इंजीनियरिंग को 2450 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 1,510.05 रुपये है। यानी इस भाव से निवेशकों को 2450 रु के टार्गेट के आधार पर 62 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है।

कितनी है मार्केट कैपिटल

आजाद इंजीनियरिंग की मार्केट कैपिटल 8,928 करोड़ रु है। इसका ऑल टाइम हाई 2080 रु और सबसे निचला भाव 641.95 रु रहा है। दिसंबर 2023 में लिस्टिंग के बाद से इसके शेयर ने 123 फीसदी रिटर्न दिया है। 2024 में अब तक ये 121 फीसदी और बीते 6 महीनों में 16 फीसदी चढ़ा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article