मिचेल स्टार्क ने तोड़ा शेन वॉर्न का 24 साल पुराना रिकॉर्ड

Mitchell Starc New Record: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (SA vs AUS) के बीच केपटाउन में जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे व निर्णायक टेस्ट मैच में स्टार्क ने ऐतिहासिक गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के महान पूर्व गेंदबाज शेन वॉर्न (Shane Warne) का 24 साल पुराना एक अद्भुत रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Oct 28 2026, 13:56 IST
मिचेल स्टार्क ने रचा नया इतिहासImage Credit : AP01 / 07

मिचेल स्टार्क ने रचा नया इतिहास

ऑस्ट्रेलिया और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे व निर्णायक टेस्ट मुकाबले के पहले दिन जमकर रोमांच देखने को मिला। दिन के अंत में स्टार बने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क। इस तेज गेंदबाज ने कौन सा नया रिकॉर्ड बना दिया है और किस रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं, यहां हम जानेंगे।

दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैचImage Credit : AP02 / 07

दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर शुरू हुए टेस्ट सीरीज के तीसरे व निर्णायक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले विकेट के लिए 158 रनों की पार्टनरशिपImage Credit : AP03 / 07

पहले विकेट के लिए 158 रनों की पार्टनरशिप

दक्षिण अफ्रीकी ओपनर्स ने अपनी टीम को जोरदार शुरुआत दी। एडेन मार्करम ने 78 रन और मार्कस एकरमैन ने 94 गेंदों में 95 रनों की तेज पारी खेली, जिसके दम पर पहला विकेट गिरने से पहले दक्षिण अफ्रीका ने 158 रन बना लिए थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर डेविड बेडिंघम ने भी 50 रनों की पारी खेली।

शुरू हुआ मिचेल स्टार्क का कहरImage Credit : AP04 / 07

शुरू हुआ मिचेल स्टार्क का कहर

एक समय ऐसा था जब मिचेल स्टार्क 50 से ऊपर रन दे चुके थे और उनके खाते में एक भी विकेट नहीं था, लेकिन अचानक स्टार्क की रफ्तार और धार में गजब का बदलाव आया और देखते-देखते उन्होंने 72 रन लुटाते हुए 6 विकेट चटका दिए, जिससे दक्षिण अफ्रीकी पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई और मेजबान टीम जो एक समय पर 500 रन के पार जाती दिख रही थी, वो 329 रन के अंदर ऑल-आउट हो गई।

स्टार्क ने तोड़ा 24 साल पुराना रिकॉर्डImage Credit : AP05 / 07

स्टार्क ने तोड़ा 24 साल पुराना रिकॉर्ड

इसी के साथ मिचेल स्टार्क ने केपटाउन के ऐतिहासिक मैदान पर किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज द्वारा एक पारी में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग आंकड़े दर्ज करने का नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड पिछले 24 सालों से महान पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न के नाम दर्ज था जिन्होंने 2002 में इसी मैदान पर एक पारी में 161 रन देकर 6 विकेट लिए थे। अब स्टार्क ने सिर्फ 72 रन देकर 6 विकेट लिए और ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

वसीम अकरम के रिकॉर्ड के करीब पहुंचेImage Credit : AP06 / 07

वसीम अकरम के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे

मिचेल स्टार्क के टेस्ट करियर में ये 20वां मौका था जब उन्होंने एक पारी में 5 विकेट लेने का कमाल किया है। विश्व क्रिकेट में वो इस मामले में अब न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे ऊपर दूसरे स्थान पर वसीम अकरम हैं जिन्होंने 25 बार ये कमाल किया है। अगर स्टार्क 6 बार और ऐसा करके दिखा देते हैं तो वो सर्वाधिक बार 5 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन जाएंगे।

स्टार्क के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़ेImage Credit : AP07 / 07

स्टार्क के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अब तक टेस्ट क्रिकेट में 110 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 3.43 के शानदार इकॉनमी रेट से 457 विकेट ले चुके हैं। अब वो 500 विकेट लेने वाले महान गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल होने से सिर्फ 43 विकेट दूर हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!