बिजनेस

ITC Share Price: ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको घटाएगी आईटीसी में हिस्सेदारी ! ब्लॉक डील के जरिए बेचेगी शेयर

BAT To Reduce Stake In ITC: बीएटी इसी हफ्ते आईटीसी में ब्लॉक ट्रेड के जरिए हिस्सेदारी घटाएगी। बता दें कि एक्सचेंज के दायरे से बाहर ब्लॉक ट्रेड दो पक्षों के बीच इक्विटी की डील होती है। आम तौर पर इसमें इंस्टिट्यूशनल निवेशक शामिल होते हैं।

Image

आईटीसी में हिस्सेदारी घटाएगी BAT

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • BAT घटाएगी आईटीसी में हिस्सेदारी
  • ब्लॉक डील के जरिए बेचेगी शेयर
  • इसी हफ्ते करेगी शेयरों की बिकवाली

BAT To Reduce Stake In ITC: ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (बीएटी) इस हफ्ते आईटीसी में अपनी हिस्सेदारी घटाने पर विचार कर रही है। कंपनी भारत के सिगरेट-टू-होटल ग्रुप की कंपनी में अपनी हिस्सेदारी इसी हफ्ते घटा सकती है। बीएटी के अनुसार वे आईटीसी के ब्लॉक ट्रेडों में लगभग 21,000 करोड़ रुपये के शेयर बेच सकती है। कंपनी ने यह भी कहा कि हिस्सेदारी बेचने का हिस्सा इस हफ्ते शुरू हो जाएगा। ITC में हिस्सेदारी बेचने के लिए बीएटी बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) और सिटीग्रुप के साथ बातचीत कर रही है।

ये भी पढ़ें -

क्या होता है ब्लॉक ट्रेड

ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार बीएटी इसी हफ्ते आईटीसी में ब्लॉक ट्रेड के जरिए हिस्सेदारी घटाएगी। बता दें कि एक्सचेंज के दायरे से बाहर ब्लॉक ट्रेड दो पक्षों के बीच इक्विटी की डील होती है। आम तौर पर इसमें इंस्टिट्यूशनल निवेशक शामिल होते हैं।

बीएटी है आईटीसी की सबसे बड़ी शेयरधारक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीएटी आईटीसी की सबसे बड़ी शेयरधारक है, जिसके पास दिसंबर 2023 तक कंपनी में 29.03% हिस्सेदारी है। BAT की 1900 के दशक से ही ITC में हिस्सेदारी बरकरार है।

क्या हैं आईटीसी के बिजनेस

आईटीसी एफएमसीजी, पेपर, पैकेजिंग, कृषि, होटल और आईटी सेक्टर में मौजूद है। आईटीसी लगभग 35 बिलियन डॉलर (2.9 लाख करोड़ रु) की मार्केट वैल्यूएशन के साथ भारत की प्रमुख प्राइवेट कंपनियों में से एक है।

कितने पर आईटीसी का शेयर

आईटीसी का शेयर सोमवार को बीएसई पर 3.95 रु या 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 409.40 रु पर बंद हुआ। इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप लेवल 499.60 रु रहा है। वहीं इसी अवधि का सबसे निचला स्तर 369.70 रु रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article