Boeing India Aerospace Park: अमेरिका के बाहर बोईंग (Boeing) अपना सबसे बड़ा निवेश करने का प्लान कर रही है। बोईंग इंडिया (Boeing India) कर्नाटक में 43 एकड़ का कॉम्प्लेक्स खोलेगी। यह कॉम्लेक्स केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास देवनाहल्ली में स्थित एयरोस्पेस में बनेगा। बोईंग इसमें 1600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
कहां है बोईंग इंडिया का हेडक्वॉर्टर
बोईंग इंडिया ने भारत से सालाना 10 हजार करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है जो अभी 8 हजार करोड़ रुपये पर है। बोईंग इंडिया का हेडक्वॉर्टर दिल्ली में हैं और इसके फील्ड सर्विस ऑफिस मुंबई, हिंडन, राजाली और नई दिल्ली में हैं। इसके अलावा बोईंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (BIETC) बंगलुरु और चेन्नई में हैं।
पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए निवेश का प्लान
बोईंग इंडिया 1600 करोड़ रुपये अमेरिका के बाहर अपना सबसे बड़ा साईट बनाने जा रही है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में इसने देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और पायलटों को प्रशिक्षित करने के कार्यक्रमों में 10 करोड़ डॉलर के निवेश का ऐलान किया था। यह ऐलान एयर इंडिया के साथ एक सौदे के बाद हुआ था जिसके तहत एयर इंडिया ने बोईंग से 200 से अधिक विमानों के लिए सौदा हुआ था। यह सौदा 20 787 ड्रीमलाइनर, 10 777X और 190 737 मैक्स नैरोबॉडी विमान के लिए हुआ था।
