LIVE

PM Kisan Yojana 11th Installment: इस तारीख को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11 Kist/Installment Date: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। 31 मई 2022 को मोदी सरकार करोड़ों किसानों को 11वीं किस्त का तोहफा देने जा रही है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी हर जानकारी।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 29, 2022, 10:49 IST
Follow on Google News
PM Kisan Yojana 11th Installment: इस तारीख को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11 Kist/Installment Date: अपनी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए किसान पूरा साल कड़ी मेहनत करते हैं। अन्नदाता फसलों की अच्छे से देखभाल करते हैं। हालांकि ऐसा करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता क्योंकि इसके लिए किसानों को पानी, जमीन, बीज, फर्टिलाइजर, आदि की जरूरत होती है, जिसके लिए उन्हें पैसे चाहिए होते हैं।

PM Kisan Yojana 11th Installment Payment Today LIVE: Check here

किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी, जिसके माध्यम से देश के अन्नदाताओं को आर्थिक दी जाती है। मोदी सरकार इसकी अगली किस्त जल्द ही जारी करने वाली है। योजना के तहत सरकार एक साल में किसानों को 6000 रुपये सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है।

PM Kisan Yojana Beneficiary List 2022: यहां चेक करें आपको 11वीं किस्त मिलेगी या नहीं | PM Kisan Yojana: तुरंत करें ये काम, नहीं तो अटकेगा पीएम किसान योजना का पैसा

MAY 29, 2022 00:04 IST

UP के किसानों को हुआ 42565 करोड़ का भुगतान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 55 लाख किसानों को योजना आरम्भ से अभी तक कुल 42565 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। वहीं अबतक प्रदेश के 3.74 लाख किसानों की प्राप्त समस्याओं में से 3.73 लाख किसानों की समस्याओं का ऑनलाइन निराकरण कराया गया। 

MAY 28, 2022 22:57 IST

छत्तीसगढ़: क‍िसानों को दी बड़ी खुशखबरी

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश स‍िंह बघेल ने हाल ही में राज्‍य के क‍िसानों को बड़ी खुशखबरी दी। सीएम ने राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को 1804.5 करोड़ रुपए की राशि दी है। 26 लाख 68 हजार से ज्यादा लोगों को सीधे उनके बैंक अकाउंट में ये राशि ट्रांसफर की गई है।

MAY 28, 2022 22:13 IST

ई-केवाईसी कराने में वाराणसी के किसान पीछे

हाल ही में खबर आई थी कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जिले में ई-केवाईसी कराने में किसान लापरवाही कर रहे हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि, बिना ई-केवाईसी के किसानों को सम्मान निधि नहीं मिलेगी। काशी में प्रधानमनंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले 1,11,592 किसानों ने अभी ई-केवाईसी नहीं कराई है। जबकि 1,54,252 किसानों ने ई-केवाईसी करा ली है। ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 मई निर्धारित की गई है। जो किसान तय समय तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराएंगे। वे सम्मान निधि से वंचित रहेंगे।

MAY 28, 2022 21:13 IST

योजनाएं गंभीर समस्याओं का समाधान करती हैं

बयान में कहा गया कि इनमें से कई योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या करोड़ों में है। ये योजनाएं आवास, पीने योग्य पानी की उपलब्धता, भोजन, स्वास्थ्य और पोषण, आजीविका और वित्तीय समावेशन समेत आबादी के सबसे गरीब तबके की सबसे गंभीर समस्याओं का समाधान करती हैं। मंत्रालय ने कहा कि बातचीत इन योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में और देश के लिए नागरिकों की आकांक्षा का आकलन करने का अवसर देगी क्योंकि भारत 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करने वाला है। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हिमाचल प्रदेश में हो रहा है जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होगा।

MAY 28, 2022 20:14 IST

31 मई को जारी होगी किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला, हिमाचल प्रदेश में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। PMO ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में भारत सरकार के 9 मंत्रालयों और विभागों में फैली लगभग 16 योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे।

MAY 28, 2022 19:44 IST

किसानों को दोबारा मिल रहा है ये लाभ

इस महीने की शुरुआत में ओटीपी के माध्यम से आधार बेस्ड ईकेवाईसी का विकल्प पोर्टल पर अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। इसकी जानकारी पीएम किसान वेबसाइट पर दी गई था। ऐसे में किसान कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) सेंटर पर जाकर ईकेवाईसी के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कर रहे थे। लेकिन अब पीएम किसान योजना के पात्र लाभार्थी पीएम किसान वेबसाइट के माध्यम से केवाईसी को दोबारा ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
 

MAY 28, 2022 18:44 IST

शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य-जिले हुए सम्मानित

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों, जिलों को सम्मानित किया है। यह डेटा में सुधार, किसानों की शिकायतों को दूर करने और समय पर भौतिक सत्यापन अभ्यास जैसे मानदंडों पर आधारित है।

MAY 28, 2022 18:02 IST

कर्नाटक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

पीएम-किसान योजना के तहत कर्नाटक से 97% आधार प्रमाणित डेटा मिला। कर्नाटक में 90% से अधिक लाभार्थियों को आधार आधारित भुगतान मोड के माध्यम से लाभ का भुगतान किया जा रहा है।

MAY 28, 2022 17:27 IST

क्या रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना रिटायर्ड कर्मचारियों (जिनकी पेंशन 10,000 रुपये से ज्यादा है) के लिए नहीं है। केंद्र, राज्य और पब्लिक सेक्टर कंपनियों के ऑफिसर व रिटायर्ड ऑफिसर भी स्कीम के लिए पात्र नहीं हैं।

MAY 28, 2022 16:59 IST

इन्हें नहीं मिलेगा फायदा

जिन किसानों के पास जमीन है लेकिन वे इनकम टैक्स भरते हैं, वे पीएम किसान योजना का लाभ नहीं उठा सकते। साथ ही डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, आदि जैसे प्रोफेनल्स भी इसका लाभ नहीं उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्री, एमपी, एमएलए, मेयर, जिला पंचायत, आदि के मौजूदा या पूर्व चेयरमैन भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

MAY 28, 2022 16:31 IST

साल 2020-21 में बढ़ी लाभार्थियों की संख्या

साल 2020-21 में योजना के तहत लाभार्थी की संख्या में काफी इजाफा हुआ था। तब अप्रैल से जुलाई में सरकार ने 10,49,32,626 किसानों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए थे। अगस्त से नवंबर में 10,23,45,431 किसानों को 2000-2000 रुपये मिले थे और दिसंबर से मार्च में 10,23,51,172 किसानों को इसका फायदा हुआ था।

MAY 28, 2022 15:50 IST

साल 2019-20 में कितने किसानों को हुआ था फायदा?

साल 2019-20 में अप्रैल से जुलाई में ट्रांसफर की गई किस्त में 6,63,34,012 किसानों को लाभ मिला था। अगस्त से नवंबर में 8,76,21,572 किसानों को लाभ हुआ था और दिसंबर से मार्च के बीच जारी किस्त का लाभ 8,96,18,519 किसानों को हुआ था।

MAY 28, 2022 15:18 IST

योजना की पहली किस्त कब जारी हुई थी?

योजना के तहत पहली किस्त साल 2018- 19 में दिसंबर से मार्च के बीच में जारी की गई थी। तब मोदी सरकार ने 3,16,11,943 किसानों के बैंक अकाउंट में 2000 रुपये ट्रांसफर किए थे।

MAY 28, 2022 14:43 IST

पिछले साल कितने किसानों को मिला लाभ?

पिछले साल जारी तीन किस्तों में से अप्रैल से जुलाई की किस्त में 11,13,80,503 किसानों को लाभ मिला था। अगस्त से नवंबर के बीच जारी किस्त में 11,18,56,844 किसानों को लाभ मिला था और पिछली किस्त यानी दिसंबर से मार्च के बीच जारी किस्त में 11,11,87,269 किसानों को लाभ मिला था।

MAY 28, 2022 14:11 IST

कितने किसानों को मिला था 10वीं किस्त का फायदा?

पीएम किसान योजना की वेबसाइट के अनुसार 11,11,87,269 किसानों को 10वीं किस्त का फायदा मिला था। 2000 रुपये की राशि सीधे इन किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी।

MAY 28, 2022 13:38 IST

अब तक किसानों को हुआ कितना फायदा?

अब तक जारी 10 किस्तों के तहत किसानों को कुल 1.8 लाख करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 1 दिसंबर 2018 से प्रभावी है।

MAY 28, 2022 13:05 IST

राशन कार्ड अनिवार्य

इस सरकारी योजना में फर्जीवाड़ा भी हो रहा था, जिसे रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बदलाव किया। सरकार ने योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए राशन कार्ड अनिवार्य (Ration Card) कर दिया है। यानी अब राशन कार्ड दर्ज कराने के बाद ही आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।

MAY 28, 2022 12:17 IST

गलत जानकारी देने पर क्या होगा?

अगर आप सरकार को गलत जानकारी देकर पीएम किसान योजना का लाभ उठाते हैं, तो आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। साथ ही आपको दी गई राशि भी वापस वसूल ली जाएगी। हालांकि इस राशि पर सरकार कोई ब्याज नहीं लगाती है।

MAY 28, 2022 11:45 IST

ये है शर्त

भारत में कीई किसान बटाईंदार के रूप में खेती करता है। ऐसे कई किसान हैं जिनके पास जमीन नहीं है। ऐसे किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसे नहीं मिलते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए यह आवश्यक है कि किसानों के नाम पर जमीन हो।

MAY 28, 2022 11:11 IST

इस काम के लिए सरकार देती है पैसे

योजना के तहत सरकार किसानों को सिर्फ खेती के लिए ही हर साल पैसे देती है। अगर कोई किसान खेती की जमीन पर खेती नहीं करता है और सरकार द्वारा दिए गए पैसों का इस्तेमाल किसी अन्य काम के लिए करता है, तो उसे पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलता है।

MAY 28, 2022 10:42 IST

किस्त न आने के हो सकते हैं ये कारण

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पैसे पात्र किसानों के अकाउंट में ना आने के कई कारण हो सकते हैं। हो सकता है कि आपका वेरिफिकेशन राज्य सरकार द्वारा पेडिंग हो या अकाउंट की जानकारी गलत हो। या ऐसा भी हो सकता है कि आपने आवेदन तो कर दिया हो, लेकिन आप योजना के लिए पात्र नहीं है, इसलिए सरकार ने आपका आवेदन रद्द कर दिया हो।

MAY 28, 2022 10:06 IST

अब तक जारी हुई 10 किस्तें

मोदी सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को अब तक कुल 10 किस्तें दे चुकी है। अब अन्नदाताओं को 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। पीएम किसान की वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार, किसानों के लिए ई- केवाईसी अनिवार्य है।

MAY 28, 2022 09:30 IST

इन किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये

पीएम किसान योजना के तहत कुछ किसानों को 11वीं किस्त के तौर पर 2000 रुपये के बजाय 4000 रुपये मिल सकते हैं। जिन पात्र किसानों को पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त के 2000 रुपये नहीं मिले थे, उन्हें केंद्र सरकार दोनों किस्त साथ में दे सकती है।

MAY 28, 2022 08:39 IST

किसान पहले ही पता कर सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थियों की लिस्ट में है या नहीं, तरीका है आसान


किसान का नाम लाभार्थियों की लिस्ट में है या नहीं आप अपने लैपटॉप या मोबाइल फोन से इसकी पूरी जानकारी देख सकते हैं। पीएम किसान लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल (www.pmkisan.gov.in) पर जाना होगा।
यहां 'फार्मर्स कॉर्नर' पर जाएं।इस कॉलम के अंतर्गत 'Beneficiary List' बटन पर क्लिक करें। इसके बाद स्टेटस, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की अन्य जानकारी दर्ज करें। अंत में 'Get Report' बटन पर क्लिक कर दें।

...तो आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करें

इस पूरे प्रोसेस के बाद आपकी स्क्रीन पर PM KISAN लाभार्थी के लेन-देन की पूरी हिस्ट्री प्रदर्शित हो जाएगी। यहां आपको आखिरी किस्त की डिटेल, लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर की गई राशि की तारीख सहित अन्य जानकारी मिल जाएगी।  अगर पिछली लिस्ट में आपका नाम था और इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करें।
 

MAY 28, 2022 07:46 IST

केंद्र सरकार की इस योजना में सालाना म‍िलते हैं 6 हजार रुपये

इस साल की पहली क‍िस्‍त 31 मई को आने वाली है, गौर हो कि केंद्र सरकार की इस योजना में सालाना 6 हजार रुपये तीन क‍िस्‍तों में द‍िए जाते हैं, । यद‍ि आप आपने अभी तक भी ल‍िस्‍ट में अपना नाम चेक‍ नहीं क‍िया है तो कर लीज‍िए, अपना नाम आप घर बैठे-बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं।

MAY 28, 2022 00:00 IST

योजना का इन्हें नहीं मिलता है लाभ

ऐसे लोग जिनके पास खेती की जमीन है लेकिन इनकम टैक्स भरते हैं। डॉक्टर चार्टर्ड अकाउंटेट, वकील, इंजीनियर,आर्किटेक्ट जैसे लोग जो प्रोफेनल्स के रुप में रजिस्टर्ड हैं। और प्रैक्टिस करते हैं। रिटायर्ड कर्मचारी जिनकी पेंशन 10 हजार रुपए से ज्यादा है। इसी तरह केंद्र, राज्य, पब्लिक सेक्टर कंपनियों के ऑफिसर और रिटायर्ड ऑफिसर, केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्री, एमपी, एमएलए,एमएलसी, मेयर, जिला पंचायत के मौजूदा और पूर्व चेयरमैन योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। संवैधानिक पदों पर बैठे मौजूदा और पदमुक्त हो चुके लोग भी योजना के दायरे में नहीं आते हैं। संस्थागत रूप से भूमि स्वामियों को योजना का लाभ नहीं मिलता है।

MAY 27, 2022 23:15 IST

क्या बढ़ सकती है किस्त की रकम?

पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सरकार इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को दोगुना कर सकती है। यानी किसानों को एक किस्त में 2,000 रुपये के बजाय 4,000 रुपये मिल सकते हैं। इस तरह एक साल में उन्हें 12,000 रुपये का फायदा होगा। हालांकि, सरकार की ओर से इसपर कोई अपडेट नहीं है।

MAY 27, 2022 22:32 IST

अपात्र किसानों को लिस्ट से बाहर किया जाएगा

किसानों को अगली किस्त देने से पहले, केंद्र सरकार ने वेरिफिकेशन और लिस्ट में से अपात्र किसानों को बाहर करने का निर्देश दिया है। सर्वे के निष्कर्षों की पुष्टि के लिए जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति का गठन होगा। लखनऊ में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 30 जून 2022 तक सर्वे पूरा करना है। पात्र किसानों की लिस्ट तैयार की जाएगी। ग्रे क्षेत्रों की जांच के लिए मौजूदा डेटा के साथ इसे क्रॉस-चेक किया जाएगा।

MAY 27, 2022 21:46 IST

एक परिवार में एक को ही मिलेगा लाभ

पीएम किसान निधि योजना का लाभ परिवार के एक सदस्य को ही मिलता है। यदि किसी परिवार में दो सदस्य ले रहे हैं, भले ही दोनों के नाम पर अलग-अलग जमीन हो तो ये गलत है। ऐसे में सरकार ऐसे लोगों से पैसे की वसूली कर सकती है। लाभ लेने के लिए किसान के नाम खेती की जमीन होनी चाहिए। 
 

MAY 27, 2022 21:01 IST

ऐसे होगा ई-केवाईसी

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आधार द्वारा ओटीपी के माध्यम से ई-केवाईसी को बंद कर दिया गया है। इसके लिए किसानों को अपना आधार लेकर सहज जन सेवा केंद्र पर जाना होगा, जहां पर बायोमेट्रिक प्रक्रिया के जरिए आपका ई-केवाईसी किया जाएगा। जो किसान अब तक 11 वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी नहीं करवाएं हैं, वो जाकर अपना ई-केवाईसी करवा ले वरना11 वीं किश्त से वंचित हो सकते हैं।


 

MAY 27, 2022 20:15 IST

पीएम-किसान हेल्प डेस्क

पीएम किसान योजना से जुड़े कई जरूरी नंबर दिए गए हैं. आप पीएम किसान टोल फ्री नंबर – 18001155266, पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर – 155261, पीएम किसान लैंडलाइन नंबर – 011-23381092, 23382401, पीएम किसान नई हेल्पलाइन – 011-24300606, पीएम किसान की एक अन्य हेल्पलाइन – 0120-6025109 पर कॉल कर सकते हैं.साथ ही आप ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर मेल भी भेज सकते हैं

MAY 27, 2022 19:19 IST

किसान सम्मान निधि पूरी तरह केंद्र की योजना

PM Kisan Samman Nidhi Yojana पूरी तरह से केंद्र सरकार की योजना है। इसमें 100 फीसदी फंडिंग केंद्र सरकार देती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक दिसंबर 2018 से प्रभावी है। इस योजना के तहत हर वित्त वर्ष में मोदी सरकार किसानों को 6000 रुपए 2000-2000 की तीन किस्तों में देती है। 

MAY 27, 2022 18:40 IST

eKYC की समय सीमा 31 मई तक बढ़ाई गई

सभी पीएम किसान लाभार्थियों के लिए eKYC की समय सीमा 22 मई से बढ़ाकर 31 मई तक कर दी गई थी। किसानों को अपने बैंक खातों में 2000 रुपए प्राप्त करने के लिए समय सीमा से पहले पीएम किसान सम्मान निधि केवाईसी को पूरा करना होगा।

MAY 27, 2022 18:09 IST

ये है मोबाइल ऐप

अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं, तो आप पीएम किसान GoI (PM Kisan GoI) मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ये गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यहां आपको योजना से जुड़ी हर डिटेल आसानी से मिल जाएगी।

MAY 27, 2022 17:35 IST

नहीं है लिस्ट में नाम तो क्या करें?

अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है और पिछली लिस्ट में आपका नाम था, तो हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करें, सरकार आपकी समस्या का समाधान करेगी।

MAY 27, 2022 17:12 IST

लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम?

योजना की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए योजना की वेबसाइट पर फार्मर्स कॉर्नर में Beneficiaries List पर क्लिक करें और अपने राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक को सेलेक्ट करें। बाद में Get Report पर क्लिक करें। अब आपको आपके गांव के लाभार्थियों की पूरी लिस्ट दिख जाएगी।

MAY 27, 2022 16:40 IST

पिछली किस्त का पैसा नहीं मिला तो क्या करें?

जिन किसानों ने 10वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है, उन्हें 11वीं किस्त के साथ पिछली किस्त के पैसे मिल  सकते हैं। आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

MAY 27, 2022 16:16 IST

पिछली किस्त का पैसा नहीं मिला तो क्या करें?

जिन किसानों ने 10वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है, उन्हें 11वीं किस्त के साथ पिछली किस्त के पैसे मिल  सकते हैं। आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

MAY 27, 2022 16:05 IST

कैसे सही करें आधार डिटेल?

आधार डिटेल सही करने के लिए पीएम किसान की वेबसाइट पर फार्मर्स कॉर्नर पर सही लिंक का चयन करें। यहां आधार एडिट ऑप्शन को चेक करके उस पर टैप करें। अब अपना आधार नंबर और उसकी डिटेल चेक कर लें। अगर जानकारी गलत है, तो अपने कृषि विभाग कार्यालय पर जाकर इसे ठीक कराएं।

MAY 27, 2022 15:35 IST

मोदी सरकार का प्लान

काफी समय से ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार योजना के तहत मिलने वाली राशि बढ़ा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत राशि दोगुना यानी सालाना 12,000 रुपये कर सकती है।

MAY 27, 2022 15:05 IST

कैसे चेक करें पेमेंट?

पेमेंट चेक करने के लिए आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) में फार्मर्स कॉर्नर पर लाभार्थी स्थिति के विकल्प का चयन करें। यहां लिस्ट में किसान का नाम और उसके बैंक अकाउंट में पहुंचाई जाएगी राशि लिखी होगी। आधार नंबर या अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर डालें और Get Data पर क्लिक कर दें।

MAY 27, 2022 14:35 IST

किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं उपलब्ध

किसानों के हित के सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है। इनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, आदि। पीएम किसान सम्मान निधि योजना मोदी सरकार की सबसे सफल स्कीम में से एक है।

MAY 27, 2022 14:06 IST

सरकारी योजना के लिए कैसे करें आवेदन?

पीएम किसान योजना में आवेदन करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां Farmers Corner पर 'New Farmer Registration' पर क्लिक करें। यहां आधार कार्ड की डिटेल के साथ अन्य जानकारी डालें और कैप्चा कोड से वेरिफाई करें। अब फॉर्म पर पूछी गई पर्सनल डिटेल दर्ज करें। अंत में फॉर्म जमा कर दें।

MAY 27, 2022 13:33 IST

किसानों को कब-कब मिलते हैं पैसे?

सालाना 6,000 रुपये की राशि किसानों को तीन किस्तों में मिलती है। हर किस्त में 2000 रुपये की राशि बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च के बीच में तीन किस्तें दी जाती हैं।

MAY 27, 2022 12:56 IST

किसानों की मदद करना है सरकार का लक्ष्य

भारत में आबादी का एक बड़ा हिस्सा गांव में रहता है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती ही होता है। किसान खेती कर पूरे देश की जनता के लिए अनाज पैदा करते हैं। खेती करना काफी महंगा होता है। इसलिए सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने का हर संभव प्रयास कर रही है।

MAY 27, 2022 12:26 IST

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कितने मिलते हैं पैसे?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की राशि देती है। यह किसानों को तीन किस्तों में मुहैया कराई जाती है। इस योजना के माध्यम से करोड़ों किसानों को फायदा होता है।

MAY 27, 2022 11:55 IST

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से सरकार किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। सरकार का उद्देश्य देश भर के किसानों की मदद करना है। इसके तहत सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं।

MAY 27, 2022 11:27 IST

आखिरी किस्त कब हुई थी ट्रांसफर?

सरकार ने पीएम किसान योजना की आखिरी किस्त 1 जनवरी 2022 को ट्रांसफर की थी। तब 11,11,97,412 किसानों को इसका लाभ मिला था। किसानों के अकाउंट में अगली किस्त जल्दी ही आने वाली है।

MAY 27, 2022 11:03 IST

सरकारी योजनाओं पर होगी चर्चा

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी पीएम आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम उज्जवला योजना, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, आदि के लाभार्थियों से संवाद कर सकते हैं।

MAY 27, 2022 11:03 IST

मोदी सरकार के आठ साल

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जानकारी दी थी कि 31 मई को होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। देश के प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी के आठ साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

MAY 27, 2022 11:03 IST

कब आएगी 11वीं किस्त?

दरअसल नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर पीएम 31 मई को एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि किसानों को सरकारी योजना की अगली किस्त इसी दिन दी जा सकती है।