LIVE

PM Kisan Yojana 11th Installment: आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त, लाभार्थियों से बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 31, 2022, 12:29 IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11 Kist/Installment Payment Date, Beneficiary List: पीएम किसान की 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे 12 करोड़ से अधिक किसानों को आज ये किस्त मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से देश के किसानों को किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करेंगे।

PM Kisan Yojana 11th Installment: आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त, लाभार्थियों से बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Photo Credit: Twitter

PM Kisan Yojana 11th Installment: किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी, जिसके माध्यम से देश के किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार एक साल में किसानों को 6000 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करती है। केंद्र सरकार अब तक किसानों को इस योजना के तहत 10 किस्तें दे चुकी है। देश में किसानों की संख्या अधिक होने के कारण और इस योजना में किसानों की दिलचस्पी होने के चलते इसके सालाना खर्च में बढ़ोतरी हुई है। योजना की सफलता में डिजिटल प्रणाली की भूमिका अहम साबित हो रही है।

PM Kisan Yojana 11th Installment Payment Today LIVE Updates

MAY 31, 2022 12:10 IST

यहां देखें गरीब कल्याण सम्मेलन का लाइव प्रोग्राम

MAY 31, 2022 11:40 IST

शुरू हुआ गरीब कल्याण सम्मेलन

प्रधानमंत्री नरेंन्‍द्र मोदी शिमला में केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्‍य में गरीब कल्याण सम्मेलन में शामिल हुए। पीएम कुछ ही देर में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

MAY 31, 2022 11:01 IST

31 मई 2022 को गरीब कल्याण सम्मेलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं। पीएम विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद करेंगे।

MAY 31, 2022 10:21 IST

पीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

MAY 31, 2022 10:01 IST

अगली किस्त मिलने में कुछ ही देर बाकी

31 मई को पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त के तहत 10 करोड़ से अधिक किसानों को 21 हजार करोड़ रुपये की राशि मिल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में इस योजना के लाभार्थियों से बात करेंगे।

MAY 30, 2022 23:49 IST

विभिन्न कार्यक्रमों के लाभार्थियों से सीधे संवाद करेंगे PM मोदी

'गरीब कल्याण सम्मेलन' सुबह करीब 09:45 बजे शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, संसद सदस्य, विधान सभा के सदस्य और अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि देश भर में अपने-अपने स्थानों पर जनता से सीधे बातचीत करेंगे। लगभग 11:00 बजे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ, विभिन्न राज्य और स्थानीय स्तर के कार्यक्रमों को इसमें शामिल करके सम्मेलन को राष्ट्रीय बना दिया जाएगा। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री भारत सरकार के नौ मंत्रालयों/विभागों के विभिन्न कार्यक्रमों के लाभार्थियों से सीधे संवाद करेंगे।

MAY 30, 2022 22:37 IST

पीएम-किसान: कल जारी होगी 11वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला जाएंगे और 'गरीब कल्याण सम्मेलन' में भाग लेंगे। मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के मौके पर देशभर में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यहां प्रधानमंत्री पीएम-किसान की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे। इससे 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 21,000 करोड़ रुपए की राशि अंतरित हो सकेगी। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री देश भर में (पीएम-किसान) के लाभार्थियों के साथ भी बातचीत करेंगे।
 

MAY 30, 2022 21:36 IST

पीएम किसान योजना से किसानों को मिली प्रत्यक्ष आय सहायता

MAY 30, 2022 20:22 IST

योजना की पहली किस्त कब जारी हुई थी?

योजना के तहत पहली किस्त साल 2018- 19 में दिसंबर से मार्च के बीच में जारी की गई थी। तब मोदी सरकार ने 3,16,11,943 किसानों के बैंक अकाउंट में 2000 रुपये ट्रांसफर किए थे।

MAY 30, 2022 19:00 IST

किसान सम्मान निधि पर 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए: नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि किसान सम्मान निधि के अंतर्गत अब तक प्रधानमंत्री जी ने प्रतिवर्ष 2, 2  हजार रुपये की तीन किस्तों के रूप में अब तक 10 किस्तें दे दी हैं और 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपये इस पर अब तक खर्च किये जा चुके हैं। कल प्रधानमंत्री जी शिमला के रिज मैदान से 11वीं क़िस्त जारी करेंगे।

MAY 30, 2022 18:06 IST

इन दस्तावेजों की है जरूरत

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आपको आईडी प्रूफ- वोटर आईडी कार्ड या पैन कार्ड या पासपोर्ट या आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस दिखाना होगा। वहीं एड्रेस प्रूफ के तौर पर आपको वोटर आईडी कार्ड या पासपोर्ट या आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस दिखाना होगा।

MAY 30, 2022 17:43 IST

बैंक से भी बनवा सकते हैं केसीसी

पीएम किसान योजना के लाभार्थी बैंकों की वेबसाइट से भी किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट पर केसीसी कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके इसे ऑनलाइन जमा करना होगा।

MAY 30, 2022 17:08 IST

कैसे बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड?

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं और किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म को अपनी डिटेल भर लें। इसके बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें। अब संबंधित बैंक से आपको किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।

MAY 30, 2022 16:24 IST

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड?

किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए सरकार किसानों को लाखों रुपये का लोन प्रदान करती है। इसमें लोन के ब्याज पर सरकार किसानों को सब्सिडी भी देती है। यानी उन्हें सस्ते में लोन उपलब्ध कराया जाता है।

MAY 30, 2022 15:34 IST

लाभार्थ‍ियों को मिलता है एक और लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ उठाने वाले किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) आसानी से बन जाता है।

MAY 30, 2022 14:38 IST

पिछले साल कितने किसानों को मिले थे पैसे?

पिछले साल अप्रैल से जुलाई में 11,13,80,503 किसानों को इसका लाभ मिला था। अगस्त से नवंबर में 11,18,56,844 किसानों को लाभ मिला था और दिसंबर से मार्च के बीच जारी किस्त में 11,11,87,269 किसानों को इसका लाभ मिला था।

MAY 30, 2022 14:03 IST

पहली बार कब हुआ था फायदा?

योजना के तहत पहली बार सरकार ने साल 2018- 19 में किस्त जारी की थी। तब दिसंबर से मार्च के बीच में मोदी सरकार ने 3,16,11,943 किसानों के बैंक अकाउंट्स में 2000 रुपये ट्रांसफर किए थे।

MAY 30, 2022 13:31 IST

1 जनवरी को मिली थी 10वीं किस्त

पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2022 तो 11,11,87,269 किसानों को 10वीं किस्त का फायदा दिया था। तब 2000 रुपये की राशि सीधे इनके बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर की गई थी।

MAY 30, 2022 12:57 IST

जरूरी है राशन कार्ड

पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए अब राशन कार्ड (Ration Card) जरूरी कर दिया गया है। दरअसल फर्जीवाड़े को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने यह बदलाव किया था। रजिस्ट्रेशन के लिए राशन कार्ड दर्ज कराने के बाद ही आपको इसका लाभ मिलेगा।

MAY 30, 2022 12:25 IST

जानें आपको क्यों नहीं मिलेगी किस्त

अगर आपके अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पैसे नहीं आए तो हो सकता है कि आपका वेरिफिकेशन राज्य सरकार द्वारा पेडिंग हो या आपने अकाउंट की गलत डिटेल दी हो। अगर अपात्र किसान आवेदन करते हैं, तो सरकार उनका आवेदन रद्द कर देती है।

MAY 30, 2022 11:51 IST

सरकार अब तक दे चुकी है 10 किस्तें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को अब तक 10 बार 2000-2000 रुपये मिल चुके हैं। अब किसानों को 11वीं किस्त जारी होने वाली है। इसके लिए ई- केवाईसी जरूरी है।

MAY 30, 2022 11:18 IST

इन्हें मिलेंगे 4000 रुपये

वैसे तो पीएम किसान योजना के तहत हर किस्त में 2,000 रुपये मिलते हैं लेकिन कुछ किसानों को 2000 रुपये के बजाय 4000 रुपये मिल सकते हैं। जिन पात्र किसानों को 10वीं किस्त के 2000 रुपये नहीं मिले थे, उन्हें मोदी सरकार दोनों किस्त इक साथ दे सकती है।

MAY 30, 2022 10:42 IST

सरकार क्यों देती है पैसे?

पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ खेती के लिए दिया जाता है। अगर किसी किसान के पास जमीन है लेकिन वह उस पर खेती नहीं करता है, और सरकार उसे पैसे नहीं देगी। पीएम किसान योजना के तहत मिले पैसों का इस्तेमाल किसी अन्य काम के लिए नहीं किया जा सकता।

MAY 30, 2022 10:10 IST

योजना की पात्रता

ये सरकारी योजना रिटायर्ड कर्मचारियों (जिनकी पेंशन 10,000 रुपये से ज्यादा है) के लिए नहीं है। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्री, एमपी, एमएलए, मेयर, जिला पंचायत, आदि के मौजूदा या पूर्व चेयरमैन को भी किस्त जारी नहीं की जाती।

MAY 30, 2022 09:35 IST

चेक कर लो आपको लाभ मिलेगा या नहीं

पीएम किसान योजना का लाभ सब किसनों को नहीं मिलता है। जो किसान इनकम टैक्स भरते हैं, वे इसके पात्र नहीं है। डॉक्टर, सीए, वकील, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, आदि जैसे प्रोफेशनल्स भी इसका लाभ नहीं उठा सकते हैं।

MAY 30, 2022 00:01 IST

योजना से 10 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को फायदा हुआ

पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की राशि दी जाती है जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में वितरित की जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है। प्रधानमंत्री ने गत एक जनवरी को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि की 10वीं किस्त जारी की थी जिससे 10 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को फायदा हुआ था।

MAY 29, 2022 22:56 IST

31 मई को 11वीं किस्त जारी करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 21,000 करोड़ रुपए की 11वीं किस्त 31 मई को जारी करेंगे जिससे 10 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। कृषि मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश के शिमला में इस योजना की 11वीं किस्त जारी करेंगे। 

MAY 29, 2022 22:00 IST

किसानों को दोबारा मिल रहा है ये लाभ

इस महीने की शुरुआत में ओटीपी के माध्यम से आधार बेस्ड ईकेवाईसी का विकल्प पोर्टल पर अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। इसकी जानकारी पीएम किसान वेबसाइट पर दी गई था। ऐसे में किसान कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) सेंटर पर जाकर ईकेवाईसी के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कर रहे थे। लेकिन अब पीएम किसान योजना के पात्र लाभार्थी पीएम किसान वेबसाइट के माध्यम से केवाईसी को दोबारा ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
 

MAY 29, 2022 21:14 IST

साल 2020-21 में बढ़ी लाभार्थियों की संख्या

साल 2020-21 में योजना के तहत लाभार्थी की संख्या में काफी इजाफा हुआ था। तब अप्रैल से जुलाई में सरकार ने 10,49,32,626 किसानों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए थे। अगस्त से नवंबर में 10,23,45,431 किसानों को 2000-2000 रुपये मिले थे और दिसंबर से मार्च में 10,23,51,172 किसानों को इसका फायदा हुआ था।

MAY 29, 2022 20:27 IST

अब तक किसानों को हुआ कितना फायदा?

अब तक जारी 10 किस्तों के तहत किसानों को कुल 1.8 लाख करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 1 दिसंबर 2018 से प्रभावी है।

MAY 29, 2022 19:33 IST

किस्त न आने के हो सकते हैं ये कारण

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पैसे पात्र किसानों के अकाउंट में ना आने के कई कारण हो सकते हैं। हो सकता है कि आपका वेरिफिकेशन राज्य सरकार द्वारा पेडिंग हो या अकाउंट की जानकारी गलत हो। या ऐसा भी हो सकता है कि आपने आवेदन तो कर दिया हो, लेकिन आप योजना के लिए पात्र नहीं है, इसलिए सरकार ने आपका आवेदन रद्द कर दिया हो।

MAY 29, 2022 18:21 IST

योजना का लाभ इन्हें नहीं मिलता है 

ऐसे लोग जिनके पास खेती की जमीन है लेकिन इनकम टैक्स भरते हैं। डॉक्टर चार्टर्ड अकाउंटेट, वकील, इंजीनियर,आर्किटेक्ट जैसे लोग जो प्रोफेनल्स के रुप में रजिस्टर्ड हैं। और प्रैक्टिस करते हैं। रिटायर्ड कर्मचारी जिनकी पेंशन 10 हजार रुपए से ज्यादा है। इसी तरह केंद्र, राज्य, पब्लिक सेक्टर कंपनियों के ऑफिसर और रिटायर्ड ऑफिसर, केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्री, एमपी, एमएलए,एमएलसी, मेयर, जिला पंचायत के मौजूदा और पूर्व चेयरमैन योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। संवैधानिक पदों पर बैठे मौजूदा और पदमुक्त हो चुके लोग भी योजना के दायरे में नहीं आते हैं। संस्थागत रूप से भूमि स्वामियों को योजना का लाभ नहीं मिलता है।

MAY 29, 2022 17:28 IST

एक परिवार में एक को ही मिलेगा लाभ

पीएम किसान निधि योजना का लाभ परिवार के एक सदस्य को ही मिलता है। यदि किसी परिवार में दो सदस्य ले रहे हैं, भले ही दोनों के नाम पर अलग-अलग जमीन हो तो ये गलत है। ऐसे में सरकार ऐसे लोगों से पैसे की वसूली कर सकती है। लाभ लेने के लिए किसान के नाम खेती की जमीन होनी चाहिए। 
 

MAY 29, 2022 16:40 IST

eKYC की समय सीमा 31 मई तक बढ़ाई गई

सभी पीएम किसान लाभार्थियों के लिए eKYC की समय सीमा 22 मई से बढ़ाकर 31 मई तक कर दी गई थी। किसानों को अपने बैंक खातों में 2000 रुपए प्राप्त करने के लिए समय सीमा से पहले पीएम किसान सम्मान निधि केवाईसी को पूरा करना होगा।

MAY 29, 2022 15:50 IST

आखिरी किस्त कब हुई थी ट्रांसफर?

सरकार ने पीएम किसान योजना की आखिरी किस्त 1 जनवरी 2022 को ट्रांसफर की थी। तब 11,11,97,412 किसानों को इसका लाभ मिला था। किसानों के अकाउंट में अगली किस्त 31 मई को आने वाली है।

MAY 29, 2022 15:02 IST

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में योजना को लेकर सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस योजना में बड़ा फर्जीवाडा सामने आया है। जांच और सत्यापन में अब तक तीन लाख से ज्यादा लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। सरकार की ओर से इन्हें दी गई रकम अब इनसे वापस ली जाएगी। देश के बाकी राज्यों में भी इस तरह का फर्जीवाड़ा सामने आया है। 

MAY 29, 2022 14:29 IST

pmkisan.gov.in पोर्टल पर अपलोड होती है लाभार्थियों की सूची

योजना के लाभार्थियों की सूची pmkisan.gov.in पोर्टल पर अपलोड होती है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ पाने वाले किसानों के नाम दर्ज करता है। 
 

MAY 29, 2022 13:49 IST

योजना में अब तक किसानों को मिल चुकी हैं 10 किश्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अब तक 10 किस्तों का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। 10वीं किस्त में 11 करोड़ से अधिक किसानों को सीधे उनके बैंक अकाउंट में रकम डाली गई थी। 

MAY 29, 2022 13:25 IST

यूपी के जालौन में 1,740 किसानों को मिला था नोटिस

उत्तर प्रदेश के जालौन में इस योजना में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद 1,740 किसानों को नोटिस जारी करते हुए योजना की रकम लौटाने को कहा गया था। 

MAY 29, 2022 12:59 IST

गलत जानकारी देने पर आवेदन होगा रद्द, पैसे भी करने होंगे वापस

इस योजना में अगर आप सरकार को गलत जानकारी देते हैं, तो आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। इसके साथ ही आपको दी गई रकम भी वापस वसूल ली जाएगी। हालांकि इस रकम पर सरकार कोई ब्याज नहीं लगाती है।

MAY 29, 2022 12:28 IST

छोटे किसानों के लिए फायदेमंद साबित हुई है पीएम किसान योजना

छोटे किसानों के लिए ये योजना बहुत उपयोगी सिद्ध हुई है। बुवाई से ठीक पहले नगदी संकट से जूझने वाले किसानों को इस नगदी से बीज, खाद और अन्य इनपुट की उपलब्धता में सुविधा हो रही है। इन छोटे किसानों में ज्यादातर सीमान्त हैं, जिनका खेती से पेट भरना मुश्किल है। इस योजना के आने के बाद किसान इसका लाभ लेकर काफी खुश हैं।
 

MAY 29, 2022 12:03 IST

एक साल में तीन बार बैंक अकाउंट में आती है किस्त

हाल ही में केंद्र सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत ईकेवाईसी की डेडलाइन 22 मई 2022 से बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दी थी। योजना के तहत किसानों को पहली किस्त अप्रैल से जुलाई में दी जाती है, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी और आखिरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है। 
 

MAY 29, 2022 11:37 IST

योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए किसान दो माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पहला माध्यम कॉमन सर्विस सेंटर है और दूसरा माध्यम किसान खुद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अधिकारी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
 

MAY 29, 2022 10:58 IST

2018 में पीएम किसान योजना की हुई थी शुरुआत

योजना की शुरुआत साल 2018 के रबी सीजन में की गई थी। उस समय सरकार ने इसके लिए 20 हजार करोड़ रुपए का अग्रिम बजटीय प्रावधान करा लिया था, जबकि योजना पर सालाना खर्च 75 हजार करोड़ रुपए आने का अनुमान था। लेकिन देश में किसानों की संख्या अधिक होने के कारण और इस योजना में किसानों की दिलचस्पी होने के कारण सालाना खर्च में बढ़ोतरी हुई है।
 

MAY 29, 2022 10:03 IST

योजना के तहत किसानों को एक साल में मिलते हैं 6,000 रुपए

केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना में साल में 3 बार करके 2-2 हजार रुपए किसानों को मिलते हैं. ऐसे करके किसानों को सलाना 6 हजार रुपए द‍िए जाते हैं। सरकार की पूरी कोशिश है कि देश के अन्नदाता की मदद की जाए। सरकार ये पैसे सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है। 

MAY 29, 2022 09:55 IST

सभी रजिस्टर्ड किसानों को  eKYC कराना जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए सभी रजिस्टर्ड किसानों को  eKYC कराना जरूरी है। अगर  eKYC नहीं कराया है तो किस्त का पैसा अटक सकता है। ऐसे में  eKYC तुरंत कराना जरूरी है और इसे कराने की आखिरी तारीख 31 मई 2022 है। 31 मई को ही  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करेंगे।

MAY 29, 2022 09:52 IST

31 मई को पीएम मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने की आखिरी तारीख को 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ये जानकारी दी है।