PM Kisan Yojana: नए साल के पहले दिन मिलेगा किसानों को तोहफा, जारी होगी पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त
केंद्र सरकार आने वाले दिनों में किसी भी समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 10वीं किस्त जारी कर सकती है। पात्र किसानों को पैसा सीधे उनके बैंक खातों में जल्द ही प्राप्त होगा। पीएम-किसान योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों के बैंक खातों में सालाना 6000 रुपये जमा करती है। यह राशि 2000 रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में बैंक खातों में जमा की जाती है।
पीएम किसान योजना को 100 फीसदी भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाता है। इसका उद्देश्य गरीब किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे सफल योजनाओं में से एक है। योजना के तहत सरकार अब तक पंजीकृत किसानों के बैंक खातों में सीधे 1.58 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर कर चुकी है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Kist Date, Payment status Live: Check here
सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच देती है। किसानों को इसकी दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच मिलती है। वहीं तीसरी किस्त का भुगतान दिसंबर से मार्च के बीच किया जाता है।
PM Kisan Yojana 10th Installment Beneficiary List: Check Name here
कुछ किसानों को मिलेंगे 4 हजार रुपये
पीएम किसान योजना के तहत जहां कुछ किसानों को 10वीं किस्त के तौर पर दो हजार रुपये मिलेंगे, वहीं कुछ किसानों को चार हजार रुपये मिलेंगे। अतिरिक्त रकम उन किसानों को मिलेगी, जिन्हें 9वीं किस्त की राशि नहीं ट्रांसफर की गई है। जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर तक जिन किसानों ने 9वीं किस्त के लिए आवेदन किया होगा, उन्हें 10वीं किस्त के साथ दोनों किस्तों का पैसा मिलेगा।
नए साल के पहले दिन मिलेगा किसानों को तोहफा
पीएम किसान योजना के तहत हर चार माह पर दो-दो हजार रुपये की राशि किसानों को दी जाती है। नए साल के पहले दिन जो किस्त किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर होगी, वह साल 2021 के आखिरी माह यानी दिसंबर की होगी। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह राशि 15 दिसंबर तक जारी हो सकती है। लेकिन अब साफ हो गया है कि 10वीं किस्त नए साल के पहले दिन जारी होगी।
12 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा
पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त नए साल के पहले दिन 1 जनवरी, 2022 को जारी होगी। इसका फायदा 12 करोड़ किसानों को मिलेगा। इसके तहत सालाना छह हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। उनके बैंक खातों में 10वीं किस्त के तौर पर 2 हजार रुपये दिए जाएंगे।
2-2 हजार के तीन किस्तों में दी जाती है राशि
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। यह राशि दो-दो हजार रुपये के तीन किस्तों में दी जाती है, जिसमें पहली किस्त 1 जनवरी, 2022 को जारी होने की जानकारी सामने आई है।
किसानों से मुखातिब होंगे पीएम मोदी
पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त किसानों को 1 जनवरी, 2022 को जारी होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल पर किसानों को यह तोहफा देंगे और अगले साल की शुरुआत के पहले दिन दोपहर करीब 12 बजे इसे जारी करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरान किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत भी करेंगे।
जल्द खत्म होगा इंतजार, लाभार्थियों को भेजा गया मैसेज
पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। बताया जा रहा है कि किस्त जारी करने की तारीख की घोषित कर दी गई है और इस संबंध में लाभार्थियों को एक मैसेज भी भेज दिया गया है, जिसमें इसकी तारीख बताई गई है।
योजना के तहत किसानों को इस साल अब तक कितना लाभ हुआ?
केंद्र सरकार ने इस साल अप्रैल से जुलाई की तिमाही में किसानों के बैंक खातों में 11,11,82,695 रुपये डाले थे। वहीं दूसरी तिमाही (अगस्त से नवंबर) में सरकार ने किसानों को 11,13,69,573 रुपये दिए थे, जो अब तक सभी तिमाहियों में किसानों को दी गई सबसे अधिक राशि है।
पहली किस्त में किसानों को कितना हुआ था लाभ?
सरकार ने पीएम किसान योजना की पहली किस्त दिसंबर-मार्च 2018-19 में जारी की थी। तब किसानों को 3,16,10,790 रुपये का लाभ मिला था।
फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार ने उठाया था कदम
इस सरकारी योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार ने हाल ही में बड़ा कदम उठाया था। इस योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए राशन कार्ड अनिवार्य (Ration Card Mandatory) कर दिया गया है। नए नियमों के अनुसार राशन कार्ड दर्ज कराने के बाद ही किसानों को इस योजना का लाभ मिलता है।
गलत जानकारी देने पर क्या होगा?
अगर गलत जानकारी देकर कोई व्यक्ति योजना का लाभ उठाता है, तो उसका आवेदन रद्द किया जाएगा। साथ ही उसे दी गई राशि भी वसूली जाएगी। हालांकि इस पर कोई ब्याज नहीं लगेगा।
इस शर्त पर मिलता है लाभ
देश में किसानों का एक बड़ा वर्ग बटाईंदार के रूप में खेती करता है। किसानों की बड़ी तादाद ऐसी भी है जिनके स्वामित्व में जमीन नहीं है। ऐसे किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलता है क्योंकि योजना का लाभ पाने के लिए किसानों के नाम से जमीन होना अनिवार्य है।
फरवरी 2019 है पात्रता आंकने की डेडलाइन
लाभार्थी की पात्रता आंकने की डेडलाइन एक फरवरी 2019 है। उसके आधार पर ही पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का चयन किया गया है। इस नियम में अगले 5 साल तक कोई बदलाव नहीं होगा। सिर्फ भू-स्वामी की मृत्यु पर मालिकाना हक बदलने में ही पात्रता बदली जा सकती है।
इस बात का रखें ध्यान
ध्यान रहे कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को खेती के लिए हर साल पैसे देती है। अगर कोई किसान खेती की जमीन पर खेती नहीं करता है, और उन पैसों का इस्तेमाल किसी दूसरे काम के लिए करता है, तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
न करें कोई गलती
किसानों को योजना की 10वीं किस्त का इंतजार है। इस बीच कई किसानों के आवेदन में डेटा करेक्शन भी हो रहे हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि कई बार छोटी सी गलती भी आपकी पात्रता को निरस्त कर सकती है।
कैसे करें ईकेवाईसी?
इसके लिए आप फार्मर कॉर्नर पर जाएं और eKYC के विकल्प पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको आधार नंबर और इमेज टेक्स्ट डालना होगा। इसके बाद ओटीपी दर्ज करें। अगर प्रोसेस ठीक से किया होगा, तो eKYC पूरी हो जाएगी।
क्या ऑनलाइन हो सकती है ईकेवाईसी?
सरकार ने ईकेवाईसी की सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध कराई है। किसान पीएम किसान सम्मान निधि के पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाकर ईकेवाईसी कर सकते हैं।
सरकारी योजना के लिए ई-केवाईसी जरूरी
पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार, किस्त की राशि पाने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। अगर आपने ई-केवाईसी नहीं कराई, तो आपको 10वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
योजना का नियम
शुरुआत में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सिर्फ छोटे और सीमांत किसानों को मिलता था। लेकिन जून 2019 को योजना को संशोधित कर सभी किसानों को योजना के दायरे में लाया गया।
किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं उपलब्ध
अन्नदाताओं को फसल बोने के लिए बीज खरीदने पड़ते हैं, खाद खरीदनी पड़ती है, सिंचाई करनी होती है। लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी कई बार प्राकृतिक आपदा की वजह से उनके फसल बर्बाद हो जाते हैं। ऐसे में सरकार किसानों के हित के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है।
इन राज्यों में 100 फीसदी पात्र लोगों को भुगतान
पीएम किसान सम्मान निधि के डैशबोर्ड के अनुसार, राज्यों के आधार पर महाराष्ट्र, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, नागालैंड ऐसे राज्य हैं जहां 100 फीसदी पात्र लोगों को भुगतान किया जा चुका है।
अब तक इतने किसान बने लाभार्थी
9वीं किस्त के लाभार्थी किसानों की संख्या 11,12,88,002 रही। 8वीं किस्त के लाभार्थी किसानों की संख्या 11,11,52,851 रही। 7वीं किस्त के लाभार्थी किसानों की संख्या 10,23,49,456 रही। 6वीं किस्त के लाभार्थी किसानों की संख्या 10,49,31,270 रही।
क्या है सरकार का प्लान?
कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि को दोगुना करने पर विचार कर रही है। यानी किसानों को जल्द 2,000 रुपये के बजाय 4,000 रुपये मिल सकते हैं।
क्या पति और पत्नी दोनों उठा सकते हैं योजना का लाभ?
सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत किसान परिवारों के लिए की थी। योजना के नियमों के अनुसार परिवार का एक ही सदस्य इस योजना का लाभ उठा सकता है। पति और पत्नी दोनों इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
9वीं किस्त में किसानों को कितना हुआ था लाभ?
इससे पहले 9 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने 9.75 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 9वीं किस्त के रूप में 19,509 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे दिए थे। मालूम हो कि योजना के तहत धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कराई जाती है।
पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम में अपना नाम कैसे चेक करें?
लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर फार्मर्स कॉर्नर विकल्प पर क्लिक करें। अब Beneficiaries List ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक को सेलेक्ट करें। इसके बाद Get Report पर क्लिक करते ही आपके गांव के लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।
लिस्ट में नहीं है नाम, तो करें ये काम
अगर अपडेटेड लाभार्थी की सूची में आपका नाम नहीं है और पिछली लिस्ट में आपका नाम था, तो आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
लाभार्थियों की सूची कैसे चेक करें? (How to check Beneficiaries List)
लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर फार्मर्स कॉर्नर विकल्प पर 'Beneficiaries List' ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक को सेलेक्ट करें। इसके बाद Get Report पर क्लिक करते ही आपके गांव के लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।
ऑनलाइन आधार की जानकारी कैसे सही करें?
आधार की जानकारी सही करने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर 'Farmers Corner' पर दिए गए विकल्पों से लिंक का चयन करें। लिंक में आधार एडिट ऑप्शन को चेक करें और अपना आधार नंबर और उससे जुड़ी जानकारी चेक करें। अगर जानकारी गलत है, तो अपने कृषि विभाग कार्यालय या लेखपाल पर जाकर इसे ठीक कर सकते हैं।
आवेदन के लिए क्या करें?
अगर आप भी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर 'Farmers Corner' पर 'New Farmer Registration' विकल्प पर क्लिक करें। अब अपने आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करें और इसे कैप्चा कोड के जरिए सत्यापित करें। फिर अपने राज्य का चयन करें और फॉर्म पर पूछी गई व्यक्तिगत जानकारी भरें। आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भी साझा करनी होगी और फिर अंत में फॉर्म जमा कर दें।
कैसे करें आवेदन?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए किसान कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा आप किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
किसानों को आर्थिक सहायता देती है सरकार
दरअसल भारत में एक बड़ी आबादी का हिस्सा गांव में रहता है और उसका मुख्य व्यवसाय खेती ही है। खेती कहने और सुनने में आसान शब्द लगता है, लेकिन इसको करना उतना ही महंगा पड़ता है। इसमें मेहनत भी खूब लगती है। ऐसे में सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
क्या है योजना का उद्देश्य?
केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसके तहत सरकार देश भर के पात्र अन्नदाताओं की मदद के लिए सीधे उनके बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करती है।
मोबाइल ऐप पर मिलेगी सभी जानकारी
गूगल प्ले स्टोर से पीएम किसान ऐप (PMKISAN GoI) डाउनलोड करें। आधिकारिक वेबसाइट की तरह, पीएम किसान मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके, लाभार्थी अपना पंजीकरण करा सकते हैं, अपने पंजीकरण और भुगतान के बारे में स्थिति जान सकते हैं, आधार के अनुसार सही नाम, योजना के बारे में जान सकते हैं और हेल्पलाइन नंबर डायल कर सकते हैं।
10वीं किस्त जमा होने के बाद स्थिति की जांच के लिए क्या करें?
पीएम किसान वेबसाइट के माध्यम से स्थिति की जांच के लिए होम पेज पर मौजूद 'लाभार्थी की स्थिति' टैब पर क्लिक करें। यहां आधार संख्या, खाता संख्या या मोबाइल नंबर विकल्प में से किसी एक का चयन करें। चयनित विकल्प चुनने के बाद, 'डेटा प्राप्त करें' पर क्लिक करें।
लाभार्थी की स्थिति
इस लिंक के माध्यम से, अपने आधार नंबर या बैंक खाता संख्या या पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए लाभार्थी स्वयं अपनी किस्तों के भुगतान की स्थिति का पता लगा सकते हैं।
एडिट आधार डिटेल्स
इस लिंक के माध्यम से किसान आधार कार्ड में विवरण के अनुसार अपना नाम स्वयं संपादित कर सकते हैं। तब संपादित नाम सिस्टम के माध्यम से प्रमाणीकरण के बाद अद्यतन हो जाता है।
न्यू फार्मर्स रजिस्ट्रेशन
इस लिंक के माध्यम से किसान अपनी जानकारी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म में पात्रता के संबंध में कुछ अनिवार्य क्षेत्रों के साथ-साथ स्व-घोषणा भी है। एक बार फॉर्म भर जाने और किसान द्वारा सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, इसे एक स्वचालित प्रक्रिया द्वारा सत्यापन के लिए राज्य नोडल अधिकारी (SNO) को भेज दिया जाता है। एसएनओ किसान द्वारा भरे गए विवरण की पुष्टि करता है और सत्यापित डेटा को पीएम-किसान पोर्टल पर अपलोड करता है। इसके बाद डेटा को भुगतान के लिए एक स्थापित प्रणाली के माध्यम से संसाधित किया जाता है।
पीएम किसान वेब-पोर्टल पर मिलती हैं ये सुविधाएं
सरकार ने पीएम किसान वेब-पोर्टल (www.pmkisan.gov.in) में किसानों को तीन अलग-अलग विकल्पों या लिंक के माध्यम से सुविधाएं (न्यू फार्मर्स रजिस्ट्रेशन, एडिट आधार डिटेल्स और लाभार्थी की स्थिति) देती है। इसके लिए एक विशेष फार्मर्स कॉर्नर बनाया गया है।
इन किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये
हालांकि, कुछ चुनिंदा किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 2000 रुपये की किस्त नहीं मिली थी। जिन किसानों को वादा की गई राशि नहीं मिली थी, उन्हें अब 10वीं किस्त के साथ 4000 रुपये मिलेंगे।
पिछली किस्त में सरकार ने दिए थे 19,500 करोड़ रुपये
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक सरकार 9 किस्तें ट्रांसफर कर चुकी है। अगस्त 2021 में, सरकार ने 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के बैंक खातों में 19,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए थे।
कब आएगी 10वीं किस्त?
वर्तमान में, भारत में 11.37 करोड़ से अधिक किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं। ये किसान अब 10वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि किसानों को 25 दिसंबर तक 2000 रुपये की किस्त मिल सकती है।
