Budget 2022 Market Updates: बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-जल्द आएगा LIC का IPO
Budget 2022 Market, Nifty, NSE, BSE, Sensex Today Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करने जा रही हैं। यह एफएम सीतारमण का चौथा और मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का 10वां बजट है। बजट का शेयर बाजार पर क्या असर होगा। यहां विस्तार से पढ़ें।
Budget 2022 Market, Nifty, NSE, BSE, Sensex Today Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2022-23 का आम बजट संसद में पेश करने जा रही हैं। शेयर बाजार पर इस बजट असर निश्चित रूप से पड़ेगा। आज शेयर बाजार ओपन होने के साथ निफ्टी और सेंसेक्स में तेजी रही। बीते वित्तीय वर्ष में भारतीय शेयर बाजारों में तेजी का रूख बने रहने से शेयर बाजार में व्यक्तिगत निवेशकों की भागीदारी बढ़ी है और एनएसई में कुल कारोबार में व्यक्तिगत निवेशकों की हिस्सेदारी 2019-20 के 38.8% से बढ़कर अप्रैल-अक्टूबर 2021 में 44.7% हो गई। शेयर बाजार में सोमवार को तेजी से निवेशकों की संपत्ति 3.33 लाख करोड़ रुपए से अधिक बढ़ी।
BUDGET 2022 LIVE: Key Highlights in Hindi, watch here
केंद्रीय बजट से पहले शेयरों की लिवाली से सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 814 अंक मजबूत हुआ। बीएसई सेंसेक्स 813.94 अंक यानी 1.42% उछलकर 58,014.17 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 1,057.4 अंक की बढ़त के साथ यह 58,257.63 अंक तक चला गया था। इस तेजी के साथ निवेशकों की संपत्ति 3,33,502.95 करोड़ रुपए उछलकर 2,64,41,207.18 करोड़ रुपये पहुंच गई। आज शेयर बाजार का क्या रूख रहने वाला है। यहां हम आपको पल-पल का अपडेट देंगे।
जल्द आएगा LIC का IPO
पिछले 3 साल में बजट के दिन निफ्टी और निफ्टी बैंक की चाल कैसी रही?
बजट के दिन कैसा रहता है शेयर बाजार का परफॉर्मेंस
2021 के बजट वाले दिन सेंसेक्स- 48,600 पर पहुंच गया था, 2300 प्वाइंट की उछाल थी।
2020 के बजट वाले दिन सेंसेक्स-39,700 पर पहुंचा था, 1092 प्वाइंट की गिरावट आई थी।
2019 के बजट वाले दिन सेंसेक्स-36,469 पर पहुंचा था, 213 प्वाइंट की गिरावट आई थी।
बाजार की मजबूत शुरुआत
बजट के दिन बाजार की मजबूत शुरुआत के संकेत
बजट के दिन बाजार की मजबूत शुरुआत के संकेत आ रहे हैं। निफ्टी 17500 के पार और सेंसेक्स 58600 अंक के पार खुलने के संकेत।
बजट के दिन कैसी रहती है निफ्टी की चाल?
इन शेयरों में आई थी तेजी, इसे हुआ नुकसान
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर 4.48% चढ़कर सर्वाधिक लाभ में रहा। इसके अलावा, विप्रो, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, एसबीआई, पावरग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ केवल तीन शेयर इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक और एचयूएल 3.51% तक नुकसान में रहे।
शेयर बाजारों में सोमवार को आई थी जोरदार तेजी
शेयर बाजारों में सोमवार को जोरदार तेजी आई थी। आर्थिक समीक्षा में बेहतर आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान और अनुकूल वैश्विक संकेतों से बीएसई सेंसेक्स 813 अंक की बढ़त के साथ एक बार फिर 58,000 अंक के पार निकल गया। कारोबारियों के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर में तेजी से भी कारोबारी धारणा मजबूत हुई। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स अच्छी बढ़त के साथ खुला और पूरे सत्र के दौरान इसमें तेजी रही। अंत में यह 813.94 अंक यानी 1.42% मजबूत होकर 58,014.17 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 237.90 अंक यानी 1.39% मजबूत होकर 17,339.85 अंक पर बंद हुआ।
बजट सत्र में संसद के दोनों सदनों में कोई शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं होगा
बजट सत्र के दो दिनों के दौरान संसद के दोनों सदनों में कोई शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं होगा। शुक्रवार को जारी एक संसद बुलेटिन में लिखा है, 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2022 को कोई 'शून्य काल' नहीं होगा। सदस्यों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के कारण, 17 वें सत्र के 8 वें सत्र के पहले दो दिनों के दौरान लोकसभा, 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2022 को कोई 'शून्यकाल' नहीं होगा।


