बिजनेस

Credit Card: इस बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर के लिए बड़ी खबर, बदल गए कई नियम

SBI Credit Card Changes 2025: अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। 1 सितंबर 2025 से SBI कुछ कार्डों के नियम बदल गया है, जिससे रिवॉर्ड पॉइंट्स और अन्य लाभों पर असर पड़ेगा। इन बदलावों का असर आपके खर्च और बेनिफिट्स पर होगा, इसलिए इन्हें समझना और तैयारी करना जरूरी है।

Image

SBI क्रेडिट कार्ड नियम में बड़ा बदलाव (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

SBI Credit Card Changes 2025 : अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। दरअसल, 1 सितंबर 2025 से देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के कुछ क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव हो गया है। इन नए नियमों का सीधा असर कार्डधारकों को मिलने वाले लाभ और रिवॉर्ड सिस्टम पर पड़ेगा। ऐसे में जरूरी है कि आप इन बदलावों को समझें और उसी अनुसार अपनी प्लानिंग करें।

किन SBI क्रेडिट कार्ड्स में होंगे बदलाव?

1 सितंबर से जिन कार्डों में बदलाव लागू, वे हैं:-

  • Lifestyle Home Centre SBI Card
  • Lifestyle Home Centre SBI Select Card
  • Lifestyle Home Centre SBI Prime Card
इन कार्डों पर मिलने वाले कई बेनिफिट्स अब बंद कर दिए जाएंगे। इससे कार्डधारकों को पहले जैसे रिवॉर्ड पॉइंट्स और अन्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

रिवॉर्ड पॉइंट्स को लेकर बड़ा बदलाव

  • अब तक SBI क्रेडिट कार्ड से की गई करीब हर ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते थे, लेकिन नए नियमों के तहत कुछ खास ट्रांजेक्शन पर ये लाभ बंद हो जाएगा।
  • ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर की गई पेमेंट्स पर अब रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे।
  • सरकारी लेनदेन, जैसे टैक्स या पेनाल्टी आदि पर भी अब रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं दिए जाएंगे।
  • कुछ चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजेक्शंस को भी रिवॉर्ड प्रोग्राम से बाहर कर दिया गया है।
  • इसका मतलब है कि अब आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स कम मिलेंगे और बेनेफिट्स भी सीमित हो जाएंगे।

CPP (Card Protection Plan) में भी बदलाव

16 सितंबर 2025 से SBI अपने कार्ड प्रोटेक्शन प्लान यानी CPP में भी बदलाव करने जा रहा है। इस बदलाव के तहत सभी CPP मेंबर्स को ऑटोमैटिकली नए प्लान वेरिएंट में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बारे में आपको रिन्यूअल डेट से 24 घंटे पहले SMS या ईमेल के जरिये जानकारी दे दी जाएगी।

क्यों है ये बदलाव जरूरी जानना?

अगर आप इन कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं और बिना जानकारी के ट्रांजेक्शन करते हैं, तो आपको पहले की तरह लाभ नहीं मिलेगा। इससे आपका खर्च बढ़ सकता है और रिवॉर्ड कम हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप SBI द्वारा भेजे गए SMS और ईमेल पर ध्यान दें और अपने कार्ड यूज को अपडेट करें।

SBI के इन बदलावों का मकसद रिवॉर्ड सिस्टम को और अधिक फोकस्ड बनाना है, लेकिन इससे कार्डधारकों को सतर्क रहने की जरूरत है ताकि वे अपने फाइनेंशियल फैसले समझदारी से ले सकें।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article