बिजनेस

Bharti Hexacom IPO: 30 गुना सब्सक्राइब हुआ भारती हेक्सकॉम का IPO, 10% प्रॉफिट का संकेत दे रहा GMP

Bharti Hexacom IPO GMP: भारती हेक्साकॉम के शेयर 8 अप्रैल को अलॉट होंगे। वहीं इसकी लिस्टिंग 12 अप्रैल को होगी। भारती हेक्साकॉम का शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा, क्योंकि ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ है।

Image

कितना है भारती हेक्सकॉम का GMP

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारती हेक्साकॉम का आईपीओ रहा शानदार
  • करीब 30 गुना हुआ सब्सक्राइब
  • 60 रु पहुंचा GMP

Bharti Hexacom IPO GMP: भारती हेक्साकॉम के आईपीओ की शुरुआत सुस्त हुई थी। मगर बावजूद इसके कंपनी का आईपीओ करीब 30 गुना सब्सक्राइब हुआ। भारती हेक्साकॉम के आईपीओ को कुल 29.88 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके आईपीओ में 41,250,000 शेयरों की बिक्री होनी है, मगर कंपनी को 1,23,24,83,408 शेयरों के लिए आवेदन मिले हैं। इसका आईपीओ 3 अप्रैल को खुलकर 5 अप्रैल को बंद हुआ। कंपनी आईपीओ के जरिए 570 करोड़ रु जुटाएगी। आगे जानिए कब होंगे शेयर और कितना है इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP)।

ये भी पढ़ें -

कब अलॉट होंगे शेयर

भारती हेक्साकॉम के शेयर 8 अप्रैल को अलॉट होंगे। वहीं इसकी लिस्टिंग 12 अप्रैल को होगी। भारती हेक्साकॉम का शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा, क्योंकि ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ है।

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार भारती हेक्साकॉम का ग्रे-मार्केट प्रीमियम इस समय 60 रु है। जबकि इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 570 रु तय हुआ है। यानी इसकी लिस्टिंग 660 रु पर हो सकती है। इससे जिन लोगों को शेयर अलॉट होंगे, उन्हें लिस्टिंग पर ही 10.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

क्या है भारतीय हेक्साकॉम का बिजनेस

भारती हेक्साकॉम राजस्थान और भारत के पूर्वोत्तर इलाकों में मोबाइल सर्विसेज प्रोवाइड करती है। भारत में पूर्वोत्तर टेलीकम्युनिकेशन सर्किलों में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा राज्य शामिल हैं। आईपीओ के बाद भी कंपनी में एयरटेल की बहुमत हिस्सेदारी बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article