बिजनेस

IIFL Finance & JM Financial: आरबीआई का आईआईएफएल फाइनेंस और जेएम फाइनेंशियल पर एक्शन, 12 अप्रैल से शुरू करेगा स्पेशल ऑडिट

IIFL Finance & JM Financial: आरबीआई ने ऑडिट फर्मों के लिए एक ई-टेंडर जारी किया है, जिसमें रुचि रखने वाली सेबी द्वारा सूचीबद्ध ऑडिट फर्म अप्लाई कर सकती हैं। RBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, चुनी गई फर्मों को 12 अप्रैल 2024 को काम सौंपा जाएगा।

Image

आईआईएफएल फाइनेंस और जेएम फाइनेंशियल पर एक्शन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आरबीआई दो NBFC का करेगा स्पेशल ऑडिट
  • आईआईएफएल फाइनेंस और जेएम फाइनेंशियल का होगा ऑडिट
  • 12 अप्रैल से शुरू होगी कार्रवाई

IIFL Finance & JM Financial: हाल में हुई रेगुलेटरी कार्रवाई के बाद आईआईएफएल फाइनेंस और जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स को आरबीआई की और भी अधिक जांच का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय बैंक इन दोनों नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) का स्पेशल ऑडिट करेगा। इसके लिए आरबीआई ने ऑडिट फर्मों के लिए एक ई-टेंडर जारी किया है, जिसमें रुचि रखने वाली सेबी द्वारा सूचीबद्ध ऑडिट फर्म अप्लाई कर सकती हैं। RBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, चुनी गई फर्मों को 12 अप्रैल 2024 को काम सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें -

क्या है जेएम फाइनेंशियल का मामला

एक इंस्पेक्शन के बाद आईपीओ और बॉन्ड ऑफरिंग की फाइनेंसिंग में गंभीर गड़बड़ियों का पता चलने के बाद केंद्रीय बैंक ने जेएम फाइनेंशियल को शेयरों और बॉन्डों के बदले लोन देने से रोक दिया था। जेएम फाइनेंशियल को किसी भी नए पब्लिक डेब्ट इश्यू के लिए मैनेजर के रूप में काम करने से भी रोक दिया गया।

हालांकि कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसने नियमों का उल्लंघन नहीं किया और ये जांच में आरबीआई के साथ सहयोग करेगी।

आईआईएफएल फाइनेंस पर क्या हैं आरोप

आरबीआई ने आईआईएफएल फाइनेंस के पोर्टफोलियो में "सामग्री पर्यवेक्षी चिंताएँ" (Material Supervisory Concerns) मिलने के बाद इसे गोल्ड लोन देने से रोक दिया था। इसके बाद आईआईएफएल ने कहा था कि वह आरबीआई के निर्देशों का पालन करेगी।

आईआईएफएल और जेएम फाइनेंशियल जैसे शैडो कर्जदाता लोन ग्रोथ के लिए अहम माने जाते हैं। वे आम तौर पर मुख्य बैंक नेटवर्क से बाहर के ग्राहकों को सर्विस देते हैं, जिनमें छोटे बिजनेस भी शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article