Bharat Coking Coal IPO Live Updates: कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल के IPO के लिए पब्लिक सब्सक्रिप्शन की विंडो खुली हुई है। इस इश्यू को 13 जनवरी तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। शुक्रवार 9 जनवरी को पहले दिन ही इसे 8 गुना के करीब सब्सक्रिप्शन मिल गया और बीच में दो दिन शनिवार-रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को जैसे ही सब्सक्रिप्शन शुरू हुआ, फिर से निवेशकों ने नए बिडिंग ऑर्डर्स की झड़ी लगा दी और महज कुछ ही घंटों में इश्यू 15 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है।
किस कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन?
Bharat Coking Coal IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इश्यू के दूसरे दिन तक कुल 27 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। खास बात यह है कि रिटेल, NII और शेयरहोल्डर कैटेगरी में जबरदस्त ओवरसब्सक्रिप्शन देखने को मिला है, जबकि एंकर निवेशकों का हिस्सा पहले ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुका है। मजबूत मांग और ऊंचे ग्रे मार्केट प्रीमियम के चलते यह IPO बाजार में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 1100 करोड़ के इस इश्यू के लिए अब तक तमाम कैटेगरी में 12,238.57 करोड़ रुपये से ज्यादा के बिडिंग ऑर्डर मिल चुके हैं।
कैसी है GMP की ताजा तस्वीर?
Bharat Coking Coal IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) फिलहाल 10.6 रुपये बताया जा रहा है। इन्वेस्टरगेन पोर्टल के मुताबिक 12 जनवरी, 2026 को सुबह 07:56 बजे अपडेट किए गए डाटा के मुताबिक IPO के अपर प्राइस बैंड 23 रुपये पर करीब 46.09% के प्रीमियम के साथ अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब 33.6 रुपये बनता है।
क्या है ब्रोकरेज की राय?
Bharat Coking Coal IPO Review: तमाम ब्रोकरेज हाउस और मार्केट एनालिस्ट्स का रुख कुल मिलाकर पॉजिटिव नजर आ रहा है। अलग-अलग स्रोतों से जुटाई गई जानकारी के हिसाब से फिलहाल इस इश्यू को 21 से ज्यादा ब्रोकरेज और एनालिस्ट रिव्यू कर चुके हैा इनमें से 15 यानी करीब 71 फीसदी से इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। वहीं, 5 ने इसे रेट नहीं किया है। किसी भी ब्रोकरेज या एनालिस्ट ने निगेटिव रिव्यू नहीं दिया है। कुल मिलाकर, ब्रोकरेज रिव्यूज, 15 गुना से ज्यादा का सब्सक्रिप्शन और 10 रुपये से ऊपर का GMP यह संकेत दे रहा है कि Bharat Coking Coal IPO को लेकर स्ट्रीट पर सेंटिमेंट मजबूत बना हुआ है।
डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट प्रीमियम किसी भी तरह से SEBI या स्टॉक एक्सचेंज द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले निवेशकों को अपनी रिसर्च या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
