Bharat Coking Coal IPO की लिस्टिंग टली, जानें कब होगा डेब्यू; GMP की उड़ान जारी
- Authored by: यतींद्र लवानिया
- Updated Jan 14, 2026, 03:34 PM IST
Bharat Coking Coal IPO पर दांव लगाने वाले लाखों निवेशकों की नजर अब इसके अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर टिकी हैं। लेकिन, फिलहाल निवेशकों को इसके लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा, क्योंकि 16 जनवरी को होने वाली लिस्टिंग को फिलहाल टाल दिया गया है। जानिए यह लिस्टिंग क्यों टली और अब लिस्टिंग कब होनी है?
भारत कोकिंग कोल आईपीओ (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)
Bharat Coking Coal (BCCL) IPO अब निवेशकों को थोड़ा और इंतजार कराएगा। कंपनी की लिस्टिंग डेट आगे बढ़ा दी गई है। असल में यह कोई कंपनी-स्पेसिफिक समस्या नहीं है, बल्कि पूरी तरह ट्रेडिंग हॉलिडे से जुड़ा मामला है। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के चलते 15 जनवरी को बाजार बंद रहेगा। इसी वजह से लिस्टिंग और उससे जुड़ी टाइमलाइन को री-शेड्यूल किया गया, ताकि ट्रेडिंग सेटलमेंट और लिस्टिंग प्रोसेस बिना रुकावट पूरा हो सके।
अब कब होगी लिस्टिंग?
Bharat Coking Coal Ltd. के IPO की लिस्टिंग अब 16 जनवरी की जगह 19 जनवरी 2026 को होगी। यह बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि 15 जनवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के कारण BSE और NSE पर इक्विटी, डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स समेत सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी।
1.1 लाख करोड़ से ज्यादा की बोली
BCCL IPO ने प्राइमरी मार्केट में हाल के वर्षों की सबसे दमदार डिमांड दिखाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस IPO को 1.1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां मिलीं। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, निवेशकों ने अपर प्राइस बैंड 23 रुपये पर करीब 50.93 अरब शेयरों के लिए बोली लगाई, जिससे कुल बोली मूल्य लगभग 1.17 लाख करोड़ रुपये बैठता है। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस इश्यू में निवेशकों की भागीदारी ने रिकॉर्ड बनाया और कुल 90.31 लाख आवेदन दर्ज हुए।
GMP भर रहा उड़ान
BCCL IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 14 रुपये बताया गया है। यानी अपर प्राइस बैंड 23 रुपये के मुकाबले करीब 61% प्रीमियम। इसी आधार पर अनुमान है कि शेयर की संभावित लिस्टिंग करीब 37 रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि यह भी साफ है कि GMP सिर्फ एक अनऑफिशियल इंडिकेटर है और असली लिस्टिंग प्राइस बाजार की स्थितियों और लिस्टिंग डे की डिमांड पर निर्भर करेगी।
BCCL का बिजनेस कितना मजबूत
Bharat Coking Coal को भारत में coking coal का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर माना जाता है और यह देश में prime coking coal का सबसे अहम घरेलू स्रोत भी है। यह वही कच्चा माल है जो स्टील बनाने में जरूरी होता है। कंपनी के ऑफर डॉक्युमेंट्स के अनुसार, अप्रैल 2024 तक इसके पास लगभग 7.91 बिलियन टन के अनुमानित रिजर्व थे, जो भारत के कुल coking coal संसाधनों का 20% से ज्यादा हिस्सा है। FY25 में कंपनी ने घरेलू coking coal उत्पादन में करीब 58.5% योगदान दिया और झारखंड व पश्चिम बंगाल में 34 माइंस ऑपरेट कीं।
आकर्षक है वैल्यूएशन
अपर प्राइस बैंड पर BCCL IPO का वैल्यूएशन करीब 10,711 करोड़ रुपये के मार्केट कैप पर आता है। पोस्ट-इश्यू कैपिटल के आधार पर वैल्यूएशन लगभग 6.4x EV/EBITDA बताया गया है, जिसे कई एनालिस्ट्स ने कंपनी की स्केल, रिजर्व लाइफ और मजबूत पोजिशन को देखते हुए “रीजनबल” माना है।
लिस्टिंग गेन का गेम अब भी ऑन
लिस्टिंग टलने का मतलब यह नहीं है कि IPO की कहानी कमजोर हुई है। यह पूरी तरह तकनीकी और कैलेंडर-बेस्ड बदलाव है। मजबूत सब्सक्रिप्शन, हाई रिटेल पार्टिसिपेशन और पॉजिटिव GMP यह दिखाते हैं कि बाजार में इस इश्यू को लेकर उत्साह बना हुआ है। अब निवेशकों की नजर 19 जनवरी की लिस्टिंग पर रहेगी, जहां असली टेस्ट होगा कि ग्रे मार्केट का संकेत कितनी मजबूती से ऑन-ग्राउंड डिमांड में बदलता है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।