बिजनेस

Bharat Coking Coal IPO: टूट पड़े निवेशक, हर मिनट बरसे ₹50 करोड़; 30 मिनट में ओवरसब्सक्राइब

2026 के पहले IPO ने शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल मचा दी है। Bharat Coking Coal Limited का इनिशियल पब्लिक ऑफर खुलते ही महज 30 मिनट में फुल सब्सक्राइब हो गया, जिससे PSU शेयरों को लेकर निवेशकों का मजबूत भरोसा साफ झलकता है। ग्रे मार्केट में भी इस इश्यू की धूम है और Rs 9.4 के GMP के साथ करीब 40% तक के संभावित लिस्टिंग गेन के संकेत मिल रहे हैं।

BCCL IPO

ताबड़तोड़ सब्सक्रिप्शन जारी (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

Bharat Coking Coal IPO के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे सब्सक्रिप्शन शुरू हुआ। प्राइमरी मार्केट में 2026 के इस पहले मेनबोर्ड इश्यू के लिए निवेशक मानो नजरें लगाए बैठे थे। इसी वजह से महज 30 मिनट के भीतर इश्यू ओवर सब्सक्राइब हो गया। ₹1,071.11 का इश्यू खुलते ही निवेशकों ने ऐसी जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई कि हर मिनट करीब 50 करोड़ रुपये बरसाए और इश्यू को दोगुना ओवसरसब्सक्रिप्शन दिया। एक घंटे से भी कम समय में ₹1,071.11 की डिमांड के सामने निवेशकों ने ₹1,925.629 करोड़ की बिडिंग की है।

IPO साइज और प्राइस बैंड

Bharat Coking Coal का यह IPO कुल Rs 1,071 करोड़ का है। कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड Rs 21 से Rs 23 प्रति शेयर तय किया है। पब्लिक सब्सक्रिप्शन विंडो 9 जनवरी 2026 को खुली है और यह 13 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। SBI सिक्योरिटीज सहित कई ब्रोकरेज हाउसों का मानना है कि यह इश्यू मुख्य रूप से लिस्टिंग गेन के लिहाज से आकर्षक है और मौजूदा वैल्यूएशन को संतुलित माना जा रहा है।

BCCL IPO GMP Live Update

ग्रे मार्केट में Bharat Coking Coal IPO की मजबूत पकड़ बनी हुई है। 9 जनवरी 2026 सुबह 10:02 बजे तक IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम Rs 9.4 दर्ज किया गया।

अगर ऊपरी प्राइस बैंड Rs 23 को आधार मानें, तो अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब Rs 32.4 बैठता है। इसका मतलब है कि मौजूदा GMP के हिसाब से निवेशकों को लगभग 40.87% का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है। मार्केट रिपोर्ट्स व इन्वेस्टरगेन के मुताबिक अनलिस्टेड मार्केट में GMP Rs 9.25 से Rs 16.25 प्रति शेयर के दायरे में घूम रहा है, जो IPO को लेकर मजबूत डिमांड को दर्शाता है।

ताबड़तोड़ बढ़ रहा सब्सक्रिप्शन

इश्यू खुलने के पहले घंटे मे ही 2.41 गुना सब्सक्रिप्शन हो चुका है। सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर (NII) कैटेगरी से देखने को मिला है। इसके अलावा रिटेल कैटेगरी में भी 3 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन हो गया है। हालांकि, फिलहाल क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने फिलहाल ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

Investor CategorySubscription (x)Shares Offered*Shares Bid ForTotal Amount* (Rs Cr.)
Anchor Investors1.0011,87,53,50011,87,53,500273.133
QIB (Ex Anchor)0.017,91,69,0009,34,8002.150
Non-Institutional Buyers (NII)3.775,93,76,75022,37,32,200514.584
bNII (₹10 लाख से ऊपर)3.053,95,84,50012,07,14,000277.642
sNII (₹10 लाख से नीचे)5.201,97,92,25010,30,18,200236.942
Retail Investors3.3413,85,45,75046,23,60,0001,063.428
Employees0.312,32,85,00073,19,40016.835
Shareholders3.074,65,70,00014,28,83,400328.632
Total2.4134,69,46,50083,72,29,8001,925.629
पूरा IPO ऑफर फॉर सेल

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार यह IPO पूरी तरह Offer For Sale है। प्रमोटर Coal India Limited इस इश्यू के जरिए 46.57 करोड़ इक्विटी शेयर बेच रही है। चूंकि पूरा इश्यू OFS है, इसलिए Bharat Coking Coal को IPO से कोई नई पूंजी नहीं मिलेगी और सारी रकम प्रमोटर को जाएगी।

एंकर बुक में दिग्गज निवेशकों की एंट्री

IPO से पहले Bharat Coking Coal ने एंकर निवेशकों से Rs 273.1 करोड़ जुटाए हैं। एंकर बुक में Life Insurance Corporation of India, Societe Generale, Copthall Mauritius Investment, Nippon Life India, Bandhan Mutual Fund, UTI Mutual Fund और Maybank Securities जैसे बड़े ग्लोबल और घरेलू निवेशकों ने हिस्सा लिया है।

वैल्यूएशन और लिस्टिंग टाइमलाइन

अपर प्राइस बैंड पर Bharat Coking Coal का वैल्यूएशन करीब 10,700 करोड़ रुपये आंका गया है। IPO की टाइमलाइन देखें, तो सब्सक्रिप्शन 13 जनवरी, 2026 को बंद होना है। शेयर अलॉटमेंट 14 जनवरी और लिस्टिंग 16 जनवरी, 2026 को होनी है।

2026 का पहला मेनबोर्ड IPO

Mini Ratna PSU Bharat Coking Coal Limited का यह IPO 2026 में Dalal Street पर आने वाला पहला इश्यू है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह IPO न सिर्फ PSU शेयरों में निवेशकों के भरोसे का पैमाना बनेगा, बल्कि सरकार की डिसइन्वेस्टमेंट रणनीति के लिहाज से भी एक अहम संकेतक साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट प्रीमियम किसी भी तरह से SEBI या स्टॉक एक्सचेंज द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले निवेशकों को अपनी रिसर्च या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article