LIVE

Bharat Bandh 2024 Updates: देशभर में ग्रामीण भारत बंद का मिला-जुला दिखा असर, जानें हर अपडेट सबसे पहले

Bharat Bandh 2024 Updates: देशभर में ग्रामीण भारत बंद का मिला-जुला दिखा असर, जानें हर अपडेट सबसे पहले
Bharat Bandh 2024 Updates: देशभर में ग्रामीण भारत बंद का मिला-जुला दिखा असर, जानें हर अपडेट सबसे पहले

Gramin Bharat Bandh News Live Updates (भारत बंद लाइव 16 फरवरी 2024): देशव्यापी हड़ताल का अलग-अलग राज्यों में मिला-जुला असर देखने को मिला। किसानों के प्रदर्शन और 'दिल्ली चलो' मार्च के बीच संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर आज को भारत बंद बुलाया गया। एएसकेएम ने इसकी रूपरेखा भी जारी कर दी है। बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया, जिसमें किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देश भर की प्रमुख सड़कों पर व्यापक चक्का जाम किया। जानिए इस देशव्यापी हड़ताल से जुड़ा हर अपडेट...

FEB 16, 2024 16:48 IST

शंभू सीमा पर हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों के अंबाला के पास शंभू सीमा पर अवरोधक की ओर बढ़ने के बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। हालिया टकराव फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के चौथे दिन हुआ। पंजाब के प्रदर्शनकारी किसान हरियाणा के साथ लगती राज्य की सीमा पर दो बिंदुओं शंभू और खनौरी पर रुके हुए हैं। प्रदर्शन के पहले दो दिन भी किसानों और हरियाणा पुलिस के जवानों के बीच झड़पें हुईं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च का आह्वान किया था। पंजाब के किसानों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च शुरू किया लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर उन्हें रोक दिया था।
FEB 16, 2024 15:29 IST

Bharat Band Live: पंजाब-हरियाणा सीमा पर डटे हुए हैं प्रदर्शनकारी

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी और कर्ज माफी सहित उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। पंधेर ने कहा, 'उन्होंने (केंद्रीय मंत्रियों ने) कहा कि उन्हें समय चाहिए।' क्या किसान पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर डटे रहेंगे, इस सवाल पर पंधेर ने कहा, “हां”।
FEB 16, 2024 15:28 IST

Bharat Band Live News: सरकार से किसान नेताओं की बातचीत रही बेनतीजा

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान संघों और केन्द्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता बृहस्पतिवार देर रात बेनतीजा रही और अब दोनों पक्षों के बीच अगली दौर की बैठक रविवार को होगी। इसबीच किसानों ने पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर डटे रहने का निर्णय किया है। किसान नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच बृहस्पतिवार रात करीब 8:45 बजे बैठक शुरू हुई और पांच घंटे तक जारी रही लेकिन इसमें दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बनी। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार और किसान नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक हुई और सकारात्मक चर्चा हुई।
FEB 16, 2024 13:19 IST

Bharat Band Live News: बिहार में जुलूस निकालकर किया सड़क जाम

बिहार में वाम दलों से संबंधित संगठनों ने समस्तीपुर में जुलूस निकाल जगह जगह सड़क जाम कर आवागमन बाधित किया।
FEB 16, 2024 13:00 IST

Bharat Band Live: दिल्ली के अंद भारत बंद का असर नहीं

दिल्ली के अंदर भारत बंद का असर देखने को नहीं मिल रहा है। यहां जन-जीवन सामान्य तरीके से चल रहा है। हालांकि, दिल्ली की सीमाओं पर भीषण जाम लगा हुआ है।
FEB 16, 2024 12:12 IST

Bharat Band Live: शंभू बॉर्डर पर एक किसान की मौत की खबर

किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर एक किसान की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक, 70 वर्षीय एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हुई है।
FEB 16, 2024 11:45 IST

Bharat Band Live News: पंजाब में दिख रहा भारत बंद का असर

पंजाब में भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। यहां सड़कों से बसें व प्राइवेट गाड़ियां गायब हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
FEB 16, 2024 11:16 IST

भारत बंद समाचार: पंजाब के कपूरथला में भारत बंद का असर

पंजाब के कपूरथला में भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। यहां ज्यादातर बाजार बंद है। सड़कों पर भी आवाजाही काफी कम है।
FEB 16, 2024 10:33 IST

Bharat Band Live: किसानों का तीन दिन के लिए दिल्ली कूच स्थगित

अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे किसान नई दिल्ली तक प्रस्तावित विरोध मार्च को तब तक के लिए स्थगित करने को राजी हैं जब तक कि यूनियनें रविवार को सरकार के मंत्रियों के साथ दूसरे दौर की बातचीत नहीं कर लेतीं। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ किसानों के प्रतिनिधियों से गुरुवार को हुई मुलाकात के बीच ये जानकारी आई है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही।
FEB 16, 2024 10:31 IST

Bharat Band Live News: गाजीपुर बॉर्डर पर भीषण जाम, देखें वीडियो

FEB 16, 2024 10:13 IST

Bharat Band Live News:सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने किया समर्थन

किसानों के भारत बंद का सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने भी समर्थन किया है। इस मौके पर एसजीपीसी से जुड़ी संस्थाएं और स्कूल बंद रहेंगे। गुरुद्वारों ने किसानों के लिए लंगर के इंतजाम करने की भी बात कही है।
FEB 16, 2024 09:56 IST

भारत बंद समाचार: गाजीपुर बॉर्डर पर लगा भीषण जाम

भारत बंद के चलते दिल्ली से सटी सीमाओं पर गाड़ियों की लंबी कतारे हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर भी भीषण जाम की स्थिति बन चुकी है।
FEB 16, 2024 09:18 IST

Bharat Band Live: हरियाणा में 3 घंटे के लिए टोल प्लाजा पर 'कब्जा' करेंगे किसान

हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू)-चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने गुरुवार को कहा कि किसान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक राज्य के सभी टोल प्लाजा पर कब्जा कर लेंगे। पंजाब की सीमाओं पर एकत्र हुए आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को व्‍यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
FEB 16, 2024 09:18 IST

Bharat Bandh Live: जालंधर में ऑटो-टैक्सी वाले भी हड़ताल के लिए उतरे

भारत बंद के आह्वान के बीच पंजाब के जालंधर में ऑटो व टैक्सी यूनियन ने भी भारत बंद का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि 16 फरवरी को यातायात बंद रखेंगे।
FEB 16, 2024 08:01 IST

Bharat Band Live: पंजाब में किसानों ने रोकी रेल

पंजाब में किसानों ने चार घंटे के लिए रेल रोको का भी आह्वान कियया है। रेलेव के अनुसार, शताब्दी और शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ही निलंबित कर दिया गया है।
FEB 16, 2024 07:58 IST

भारत बंद समाचार: रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान

भारत बंद के समर्थन में किसान कई जगह रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। इससे रेलवे यातायात बाधित होने का अनुमान है।
FEB 16, 2024 07:20 IST

Bharat Band Live News: दिल्ली में नहीं दिखेगा भारत बंद का असर

दिल्ली में भारत बंद का असर कम ही दिखने के आसार हैं। यहां 700 बाजार और औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे।
FEB 16, 2024 07:00 IST

Bharat Band Live: सिर्फ 3 घंटे हरियाणा टोल को फ्री रखेंगे किसान

किसानों ने हरियाणा टोल को सिर्फ 3 घंटे के लिए फ्री रखने का ऐलान किया है। दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक टोल को फ्री रखा जाएगा।
FEB 16, 2024 06:36 IST

Bharat Band Live News: आज खेतों में काम नहीं करेंगे किसान

भारत बंद के मद्देनजर किसानों से कहा गया है कि वे आज खेतों में काम न करें या किसी भी खरीदारी के लिए बाजार न जाएं। व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों से भी कल की हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
FEB 16, 2024 06:18 IST

Bharat Band Live: नोएडा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि ‘यातायात असुविधा से बचने के लिए दिल्ली जाने वाले लोग जितना संभव हो सके मेट्रो का इस्तेमाल करें। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने और परी चौक के रास्ते सिरसा से सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने के लिए चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।