Maruti Suzuki Share Price Target: मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार कंपनी है। इसका शेयर 11000 रु के ऊपर पहुंच गया है। बीएसई पर करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर 11,027.35 रु पर है। मगर मार्केट एक्सपर्ट को इसके और ऊपर जाने की उम्मीद है। उन्होंने मारुति के शेयर में निवेश करने की सलाह दी है और एक टार्गेट भी दिया है। आगे जानिए मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार मारुति का शेयर कहां तक बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें -
मारुति के शेयर का टार्गेट
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट राहुल घोष ने मारुति में निवेश की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 11300-11400 रु का टार्गेट दिया है। वहीं शेयर के लिए 10600-10500 के करीब स्टॉपलॉस रखने की सलाह दी गई है। यानी यदि शेयर इस लेवल तक गिरे तो घाटा लेकर निकल जाएं।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
मारुति सुजुकी को दिसंबर तिमाही में 3,206.8 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ। एक साल पहले की तिमाही में इसका प्रॉफिट 2,406.1 करोड़ रुपये रहा था। यानी कंपनी के प्रॉफिट में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
कितनी रही जनवरी सेल्स
मारुति सुजुकी ने जनवरी 2024 में अपने इतिहास में अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की। कंपनी ने कुल 199,364 कारें बेचीं।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
