BEL Share Price: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर BSE पर 11.30 रु या 3.87% गिरकर 280.85 रुपये पर आ गया। इसके शेयर में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। दरअसल कंपनी वित्त वर्ष 2025 के ऑर्डर इनफ्लो के टार्गेट को पूरा करने से चूक गयी है। 1 अप्रैल को BEL ने कहा कि इसने लगभग 23,000 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल किया, जो कि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 16% अधिक है, लेकिन कंपनी के 25,000 करोड़ रुपये के अनुमान से कम है।
ये भी पढ़ें -
106 मिलियन डॉलर की एक्सपोर्ट सेल्स
नवरत्न डिफेंस पीएसयू बीईएल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान लगभग 23,000 करोड़ रुपये (प्रोविजनल और अनऑडिटेड) का कारोबार हासिल किया, जबकि पिछले वर्ष में यह 19,820 करोड़ रुपये था, जो 16% की वृद्धि है।
इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान लगभग 106 मिलियन डॉलर की निर्यात बिक्री शामिल है, जबकि पिछले वर्ष 92.98 मिलियन डॉलर का निर्यात कारोबार रहा था, जो 14% की वृद्धि है।
कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस
- बीते 5 दिनों में ये शेयर 7.25 फीसदी लुढ़का है
- एक महीने में शेयर का रिटर्न 9.11 फीसदी पॉजिटिव रहा है
- 6 महीनों में शेयर करीब-करीब फ्लैट रहा है
- 2025 में अब तक ये 4.5 फीसदी फिसला है
- 1 साल में शेयर 27 फीसदी ऊपर चढ़ा है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
