बिजनेस

इस हफ्ते सिर्फ एक दिन खुलेगा बैंक, जानें इस महीने आने वाली छुट्टियों की लिस्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 5, 2023, 07:52 PM IST

Bank holidays in April 2023: इस हफ्ते सिर्फ आज (5 अप्रैल) और कल (6 अप्रैल) को ही बैंक काम कर रहे हैं, जिसके बाद कई राज्यों में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। अप्रैल में पहले नौ दिन कई राज्यों के बैंकों में सिर्फ तीन दिन कामकाज हो रहा है।

Image

Bank holidays in April 2023: बैंक बंद।

Photo : BCCL

Bank holidays in April 2023: इस हफ्ते सिर्फ आज (5 अप्रैल) और कल (6 अप्रैल) को ही बैंक काम कर रहे हैं, जिसके बाद कई राज्यों में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। अप्रैल में पहले नौ दिन कई राज्यों के बैंकों में सिर्फ तीन दिन कामकाज हो रहा है। गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड जैसे कई राज्यों में कल महावीर जयंती के कारण बैंक बंद थे। हैदराबाद में 5 अप्रैल को बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बैंक बंद हैं।

अप्रैल 2023 में लॉन्ग वीकेंड

कुछ राज्यों में बैंक लॉन्ग हॉलिडे वीकेंड मनाएंगे क्योंकि 7 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे है, उसके बाद दूसरा शनिवार और रविवार है। भारत में बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, लेकिन पहले और तीसरे शनिवार को खुलते हैं। गुड फ्राइडे के दिन त्रिपुरा, गुजरात, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहते हैं।

अप्रैल 2023 में आने वाली छुट्टियाँ

14 अप्रैल (शुक्रवार)- डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/बोहाग बिहू/चिराओबा/वैसाखी/बैसाखी/तमिल न्यू ईयर डे/महा बिसुभा संक्रांति/बीजू फेस्टिवल/बिसू फेस्टिवल- मिजोरम, मध्य प्रदेश, न्यू दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय, हिमचल प्रदेश को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद हैं।

15 अप्रैल (शनिवार)- विशु/बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस/बंगाली नव वर्ष दिवस (नबबरशा)- त्रिपुरा, असम, केरल, बंगाल, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।

18 अप्रैल (मंगलवार)- शब-ए-क़दर- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद हैं।

21 अप्रैल (शुक्रवार)- ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमत-उल-विदा- त्रिपुरा, जम्मू और श्रीनगर, केरल में बैंक बंद हैं।

22 अप्रैल (शनिवार)- रमजान ईद (ईद-उल-फितर): चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article