बिजनेस

January 2026 Bank Holidays: नए साल जनवरी 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

January 2026 Bank Holidays: नया साल 2026 शुरू होने जा रहा है, जो नई उम्मीदों और नए प्लान के साथ आता है। जनवरी में कई लोग बैंक से जुड़े जरूरी काम जैसे केवाईसी, अकाउंट अपडेट, लोन या दस्तावेज जमा करने की योजना बनाते हैं। हालांकि अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन हैं, फिर भी कुछ कामों के लिए ब्रांच जाना जरूरी होता है, इसलिए बैंक छुट्टियों की जानकारी पहले लेना जरूरी है।

Image

जनवरी 2026 में कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

January 2026 Bank Holidays : नया साल 2026 शुरू होने वाला है। नया साल लोगों के लिए नई उम्मीदें, नए लक्ष्य और नए प्लान लेकर आता है। हर साल की तरह इस बार भी बहुत से लोग जनवरी महीने में बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की प्लानिंग कर रहे होंगे। इनमें अकाउंट अपडेट कराना, केवाईसी से जुड़ा काम, लोन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज जमा करना या किसी तरह की जानकारी लेना शामिल होता है। हालांकि आज के समय में ज्यादातर बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना ही जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप जनवरी 2026 में बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो पहले बैंक छुट्टियों की जानकारी लेना बेहद जरूरी है। जनवरी में बैंक सिर्फ रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को ही बंद नहीं रहते, बल्कि अलग-अलग राज्यों में त्योहारों, क्षेत्रीय पर्वों और खास मौकों के कारण भी छुट्टियां होती हैं। हर राज्य की छुट्टियां अलग हो सकती हैं, इसलिए बिना जानकारी के बैंक पहुंचने पर आपका काम अटक सकता है और समय भी बर्बाद हो सकता है। नए साल की शुरुआत बिना किसी परेशानी के हो, इसके लिए सलाह यही है कि जनवरी में बैंक जाने से पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की

January 2026 Bank Holidays: जनवरी में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

छुट्टी की तारीखछुट्टी का दिनकहां बैंक बंद रहेंगेबैंक बंद रहने का कारण
1 जनवरी 2026गुरुवारमिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश,नागालैंड, पश्चिम बंगाल,मेघालयनए साल और गान-न्गई
2 जनवरी 2026शुक्रवारमिजोरम, केरलनए साल का जश्न और मन्नम जयंती
3 जनवरी 2026शनिवारउत्तर प्रदेशहजरत अली का जन्मदिन
4 जनवरी 2026रविवारपूरे देश मेंसाप्ताहिक अवकाश
10 जनवरी 2026शनिवारपूरे देश मेंमहीने का दूसरा शनिवार
11 जनवरी 2026रविवारपूरे देश मेंसाप्ताहिक अवकाश
12 जनवरी 2026सोमवारपश्चिम बंगालस्वामी विवेकानंद जयंती
14 जनवरी 2026बुधवारगुजरात, ओडिशा, असम, अरूणाचल प्रदेशमकर संक्रांति / माघ बिहू
15 जनवरी 2026गुरुवारकर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम,तेलंगाना, आंध्रप्रदेशपोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल / मकर संक्रांति
16 जनवरी 2026शुक्रवारतमिलनाडुतिरुवल्लुवर दिवस
17 जनवरी 2026शनिवारतमिलनाडुउझावर थिरुनाल
18 जनवरी 2026रविवारपूरे देश मेंसाप्ताहिक अवकाश
23 जनवरी 2026शुक्रवारत्रिपुरा, ओ़डिशा, पश्चिम बंगालनेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी
24 जनवरी 2026शनिवारपूरे देश मेंमहीने का चौथा शनिवार
25 जनवरी 2026रविवारपूरे देश मेंसाप्ताहिक अवकाश
26 जनवरी 2026सोमवारदेश भर मेंगणतंत्र दिवस

यह ध्यान रखना जरूरी है कि बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहती हैं। यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए लेन-देन, बैलेंस चेक और बिल पेमेंट जैसे काम सामान्य रूप से किए जा सकते हैं। फिर भी जिन कामों के लिए ब्रांच जाना जरूरी है, उन्हें छुट्टियों से पहले ही पूरा कर लेना बेहतर होता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article