बिजनेस

Bank Holidays List October 2023: अक्टूबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 29, 2023, 04:30 PM IST

Bank Holidays in October 2023: देश की फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसकी झलक अक्टूबर में छुट्टियों से दिख रही है। त्योहारों की बौछार के बीच बैंक पूरे 18 दिन बंद रहने वाले हैं।

Image

त्योहारों की बौछार के बीच बैंक पूरे 18 दिन बंद रहने वाले हैं।

Photo : Twitter

Bank Holidays in October 2023: देश की फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसकी झलक अक्टूबर में छुट्टियों से दिख रही है। त्योहारों की बौछार के बीच बैंक पूरे 18 दिन बंद रहने वाले हैं। अक्टूबर का महीना रविवार के साप्ताहिक अवकाश से शुरू है। इसमें दुर्गा पूजा, दशहरा जैसे बड़े त्योहार इसी महीने पड़ रहे हैं। इसके अलावा अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती और सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती भी है। अगर आपको बैंक से जुड़े काम, जिसमें ब्रांच विजिट जरूरी है तो इन तारीखों को जरूर नोट करना चाहिए।

इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार जैसी नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं, वहीं 11 छुट्टियां आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार हैं।

अक्टूबर 2023 में बैंक की छुट्टियां

2 अक्टूबर : महात्मा गांधी जयंती (सभी बैंक बंद रहेंगे)

14 अक्टूबर : महालया (कोलकाता)

18 अक्टूबर : कटि बिहू (गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता)

21 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता)

23 अक्टूबर : दशहरा, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा, विजयादशमी (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम)।

24 अक्टूबर : दशहरा/दशहरा/दुर्गा पूजा (हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर...पूरे भारत में)

25 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (गंगटोक)

26 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर)

27 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (गंगटोक)

28 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (कोलकाता)

31 अक्टूबर : सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन (अहमदाबाद)

नोट- कुछ बैंक के अवकाश क्षेत्रीय होते हैं और अलग-अलग राज्यों और बैंकों में अलग-अलग हो सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article