Bank Holiday Today : भारत भर के बैंक ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक अवकाश लिस्ट के मुताबिक क्षेत्रीय छुट्टियों की जानकारी रखना जरुरी है। 17 जुलाई गुरुवार को मेघालय में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन यू तिरोत सिंह (U Tirot Singh) की पुण्यतिथि मनाई जाती है। वे खासी समुदाय के एक सम्मानित नेता और स्वतंत्रता सेनानी थे। बैंक केवल मेघालय में बंद रहेंगे। बाकी सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी।
कौन थे यू तिरोत सिंह?
यू तिरोत सिंह खासी हिल्स के एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने 19वीं सदी में ब्रिटिश शासन के खिलाफ साहसपूर्वक संघर्ष किया। उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए ब्रिटिश सेना का डटकर सामना किया और अंतिम सांस तक अपने आत्मसम्मान और स्वतंत्रता के लिए अडिग रहे। यह दिन उनके बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है।
जुलाई में कुल 13 बैंक अवकाश
जुलाई महीने में कुल 13 बैंक अवकाश निर्धारित हैं, जिनमें राष्ट्रीय त्यौहारों के साथ-साथ राज्य-विशेष पर्व भी शामिल हैं। ये छुट्टियां शाखा स्तर पर बैंकिंग सेवाओं को प्रभावित करती हैं, जबकि डिजिटल लेन-देन जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स और एटीएम सेवाएं पहले की तरह चालू रहती हैं।
जुलाई 2025 में बाकी बैंक छुट्टियां (Bank Holidays in July 2025)
- 17 जुलाई (गुरुवार) – मेघालय में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर बैंक अवकाश।
- 19 जुलाई (शनिवार) – अगरतला (त्रिपुरा) में केर पूजा के अवसर पर बैंक बंद।
- 20 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 जुलाई (शनिवार) – चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक अवकाश।
- 28 जुलाई (सोमवार) – गंगटोक (सिक्किम) में द्रुकपा त्शे-ज़ी उत्सव के चलते बैंक बंद रहेंगे।
RBI अवकाश कैलेंडर: योजना बनाने का महत्वपूर्ण साधन
RBI का वार्षिक अवकाश कैलेंडर, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार, हर रविवार, तथा राज्यवार त्योहारों के अनुसार बैंक अवकाश तय करता है। हालांकि शाखाएं बंद रहती हैं, ग्राहक डिजिटल माध्यमों से अपने बैंकिंग कार्य जैसे फंड ट्रांसफर, बैलेंस चेक, और बिल भुगतान कर सकते हैं।
ग्राहकों के लिए सलाह
अधिकांश बैंक अवकाश पहले से घोषित होते हैं, लेकिन कभी-कभी अचानक बदलाव भी संभव होते हैं। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपने नजदीकी बैंक से संपर्क करें या RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट प्राप्त करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
