बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 6 सितंबर 2025 को बैंक बंद हैं या खुले? किस राज्य में है छुट्टी

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार है अगर आप आज बैंक से जुड़े काम के लिए बैंक ब्रांच में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए आपको बैंक छुट्टियों की जानकारी ले लें। यहां जानिए क्या आज बैंक बंद रहेंगे (Kya aaj bank bandh rahenge) या खुले हैं।

Image

आज कहां बैंक बंद रहेंगे (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today: भारत में ज्यादातर बैंकों की ब्रांच 6 सितंबर (शनिवार) को खुली रहेंगी क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवे शनिवार को खुले रहते हैं। हालांकि, सिक्किम में बैंक 6 सितंबर को बंद रहेंगे क्योंकि वहां इंद्र जात्रा और ईद-ए-मिलाद की छुट्टी होगी। हर राज्य में छुट्टियां अलग हो सकती हैं, क्योंकि बैंक स्थानीय त्योहारों के अनुसार बंद रहते हैं। इसलिए किसी भी बैंक विजिट से पहले अपनी स्थानीय शाखा से छुट्टी की तारीख की पुष्टि कर लें।

Bank Holiday: सितंबर 2025 में अन्य बैंक छुट्टियां

  • 12 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार – जयपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
  • 14 सितंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार – सभी राज्यों में बैंक बंद।
  • 22 सितंबर (सोमवार): नवरात्र स्थापना – जयपुर में बैंक बंद।
  • 23 सितंबर (मंगलवार): महाराजा हरि सिंह जयंती – जम्मू में बैंक बंद।
  • 28 सितंबर (शनिवार): चौथा शनिवार – सभी राज्यों में बैंक बंद।
  • 29 सितंबर (सोमवार): महा सप्तमी – अगरतला, गुवाहाटी, इम्फाल, कोलकाता, रांची, पटना में बैंक बंद।
  • 30 सितंबर (मंगलवार): महा अष्टमी – त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: छुट्टियों में करें डिजिटल बैंकिंग

अगर आपकी नजदीकी शाखा किसी छुट्टी के कारण बंद है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आजकल अधिकतर बैंकिंग सेवाएं इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम के जरिए 24x7 उपलब्ध रहती हैं। डिजिटल बैंकिंग से आप कर सकते हैं। पैसे ट्रांसफर (UPI, NEFT, RTGS), फिक्स्ड डिपॉजिट खोलना या मैनेज करना, बैलेंस चेक करना, बिल पेमेंट करना।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article